छत्तीसगढ़ प्रदेश की भौगोलिक पृष्ठभूमि

Published on
8 min read

01. स्थिति एवं विस्तार :

0
0
0
0

02. भू-वैज्ञानिक संरचना :-

क. आद्य महाकल्प शैल समूह :-

इस शैल समूह की चट्टानें जशपुर जिले की कुनकुरी तथा बागीचा तहसीलों, सरगुजा जिले के सूरजपुर तथा रामानुजगंज तहसीलों के उत्तरी भाग के कुछ क्षेत्रों, बिलासपुर जिले के उत्तरी क्षेत्र पेण्ड्रा रोड तथा कोटा तहसीलों में, कोरबा जिले के अन्तर्गत कटघोरा में, पूर्वी राजनांदगाँव, दक्षिणी दुर्ग, महासमुन्द तथा धमतरी जिले के दक्षिणी भाग, कांकेर और दंतेवाड़ा जिले की बीजापुर, कोन्टा तथा भोपाल पट्टनम तहसीलों में विस्तृत हैं। इस समूह में अवर्गीकृत क्रिस्टलीय नाइस तथा ग्रेनाइट चट्टानें सम्मिलित हैं।

ख. धारवाड़ शैल समूह :-

धारवाड़ शैलें कायान्तरित अवसादी शैलें हैं, जिनमें भ्रंशन तथा उत्तर दक्षिण अक्ष वाले वलन पाये जाते हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश में धारवाड़ क्रम की चट्टानों का विस्तार सरगुजा जिले के उत्तरी भाग में (जहाँ स्लेट तथा फाइलाइट शैलों के साथ क्वार्टजाइट तथा पैठिक लावा निर्मित शैलें मिलती हैं), बिलासपुर जिले में पेण्ड्रा के कुछ भाग में, रायगढ़ जिले के पूर्वी लैलुंगा क्षेत्र में, रायपुर जिले के दक्षिण बिलाईगढ़ तहसील के सोनारवान तथा देवरी क्षेत्र में, राजनांदगाँव जिले के उत्तरी पश्चिमी भाग में तथा दुर्ग जिले के दक्षिणी भाग में है।

दण्डकारण्य में धारवाड़ शैलों के वृहत क्षेत्र हैं, जैसे दन्तेवाड़ा में बैलाडीला की पहाड़ी, नारायणपुर में अबूझमाड़ पहाड़ी के उत्तर में रावघाट पहाड़ी और नारायणपुर, भनुप्रतापपुर में आरीडोंगरी आदि पहाड़ियाँ। छत्तीसगढ़ में धारवाड़ क्रम की चट्टानों का महत्त्व लौह अयस्क के संचित भण्डार के कारण है। दल्लीराजहरा तथा बैलाडीला क्षेत्र का लौह अयस्क का जमाव धारवाड़ शैल समूह में ही पाया गया है।

ग. कडप्पा शैल समूह :

छत्तीसगढ़ बेसिन के अधिकांश में विस्तृत कडप्पा शैल समूह प्रदेश का सर्वप्रमुख शैल समूह है। इसका विस्तार बेसिन के अतिरिक्त जगदलपुर के आस-पास पाया जाता है।

कडप्पा शैल समूह के दो मुख्य भाग है :

निचली चन्द्रपुर सीरीज तथा ऊपरी रायपुर सीरीज। चन्द्रपुर सीरीज 60 से 300 मीटर मोटी है। इसमें बलुआ पत्थर, क्वार्टजाइट तथा कांग्लोमिरेट चट्टानें पाई जाती हैं। रायपुर सीरीज के अन्तर्गत मुख्य रूप से शैल तथा चूना पत्थर की चट्टानें मिलती हैं। इसमें चूना पत्थर संस्तर की मोटाई कहीं-कहीं 650 मीटर तक है। यहाँ का चूना पत्थर सीमेंट ग्रेड का है जो प्रदेश में सीमेंट उद्योग के विकास का मुख्य आधार है।

घ. गोंडवाना शैल समूह :

गोंडवाना शैल समूह का निर्माण ऊपरी कार्बोनिफेरस युग से जुरासिक युग के बीच हुआ है। छत्तीसगढ़ में गोंडवाना शैल समूह के दो प्रकार पाये जाते हैं -

(1) निचला गोंडवाना समूह :-

इस समूह की चट्टानें कोरबा जिले के उत्तरी पूर्वी भाग, कटघोरा तहसील के उत्तरी भाग के कुछ क्षेत्रों, रायगढ़ जिले के उत्तर पश्चिम तथा मध्य भाग अर्थात घरघोड़ा तथा धरमजयगढ़ तहसील तथा कोरिया जिले के दक्षिणी भाग तथा सरगुजा जिले के कुछ भाग में पाई जाती हैं।

(2) ऊपरी गोंडवाना समूह :-

कोरिया जिले के उत्तरी भाग, कोरबा तथा रायगढ़ जिले के उत्तरी मध्य भाग ऊपरी गोंडवाना शैल समूह के अन्तर्गत सम्मिलित किये जाते हैं, जिनमें मुख्यतः बालुका पत्थर, शेल तथा कोयले के संचित भण्डार पाये जाते हैं, जिससे इनका आर्थिक महत्त्व अधिक है।

ड. दक्कन ट्रैप :-

ज्वालामुखी उद्भेदनों से निर्मित बेसाल्ट चट्टानें जिन्हें दक्कन ट्रैप कहा जाता है, मुख्यतः प्रदेश के बिलासपुर एवं राजनांदगाँव जिले के मैकल श्रेणी के पूर्वी भाग तथा कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ में विस्तृत हैं। इनमें बेसाल्ट की तहें मुख्य रूप से क्षैतिजिक हैं।

3. स्थलाकृति :-

1. उत्तरी उच्च भूमि :-

उत्तरी उच्च भूमि एक प्राचीन भूखण्ड है, जिसके अन्तर्गत उत्तर में सरगुजा-रायगढ़ पठार के अन्तर्गत देवगढ़ उच्च भूमि, रायगढ़ का पठार, मैनपाट (1152 मीटर) छुरी की पहाड़ियाँ (300-1000 मीटर), सरगुजा बेसिन, हसदो बेसिन तथा पेंड्रा लोरमी पठार सम्मिलित है। इस क्षेत्र में कोयले के निक्षेप अधिक पाये जाते हैं।

2. मैकल श्रेणी :-

मैकल श्रेणी सतपुड़ा पर्वत का पूर्वी कगार है जो छत्तीसगढ़ मैदान के पश्चिम में राजनांदगाँव जिले में विस्तृत है। इसकी ऊँचाई मैदान से पश्चिम की ओर बढ़ती हुई 1000 मीटर से भी अधिक हो जाती है। इस श्रेणी का ढाल पश्चिम से पूर्व की ओर है, जिसकी सबसे ऊँची चोटी लीलवानी (1126 मीटर) है।

3. छत्तीसगढ़ का मैदान :-

छत्तीसगढ़ का मैदान अर्थात ‘छत्तीसगढ़ बेसिन’ अथवा ‘महानदी बेसिन’ लगभग 32 हजार वर्ग किमी. क्षेत्र में विस्तृत है। इस मैदान की उत्पत्ति एवं विकास कडप्पा समूह के क्षैतिजिक अवसादी शैलों पर महानदी तथा सहायक नदियों के अपरदन के फलस्वरूप हुआ है। समुद्र तल से इसकी ऊँचाई पूर्वी सीमा पर महानदी के निकास पर 220 मीटर से लेकर उच्चभूमि की सीमा पर लगभग 330 मीटर तक है। इस क्षेत्र का धरातल समतल तथा औसत ढाल 10 से भी कम है। यह मैदान नदियों द्वारा निम्नांकित उपविभागों में विभक्त है -

क. हसदो मांद का मैदान :-

छत्तीसगढ़ के मैदान का पूर्वी भाग हसदो मांद नदियों द्वारा अपवाहित क्षेत्र है।

ख. बिलासपुर का मैदान :-

आगर, मनियारी, अरपा तथा लीलागर नदियों के जलोढ़ से आच्छादित यह क्षेत्र मैदान का उत्तरी भाग है।

ग. शिवनाथ पार का मैदान :-

यह क्षेत्र शिवनाथ नदी के पश्चिम में स्थित है तथा मैकल श्रेणी से निकलने वाली अमनेर, हांप, सुरही इत्यादि नदियों से अपवाहित है। इन नदियों ने मैकल से दक्कन ट्रैप की काली मिट्टी को बहाकर इस क्षेत्र में जमा किया है।

घ. महानदी-शिवनाथ दोआब :-

यह मैदान का दक्षिणी मध्यवर्ती भाग है इसके मध्य से होकर खारुन नदी बहती है।

ङ. महानदी पार क्षेत्र :-

यह महानदी के पूर्व में स्थित एक संकरा क्षेत्र है, जो महानदी तथा उसकी पूर्वी सहायक नदियों द्वारा निर्मित है।

1. दक्षिणी उच्च भूमि :-

(क) दुर्ग रायपुर उच्च भूमि :

दुर्ग-रायपुर उच्च भूमि (300-600) महानदी बेसिन का दक्षिणी भाग है, जिसके अन्तर्गत रायपुर सम्भाग का दक्षिणी भाग अर्थात राजनांदगाँव, दुर्ग उच्च भूमि तथा रायपुर उच्च भूमि सम्मिलित है। दुर्ग उच्च भूमि क्षेत्र लौह अयस्क से समृद्ध क्षेत्र है, जहाँ स्थित राजहरा की लौह अयस्क खदानों से भिलाई इस्पात संयंत्र को लौह अयस्क की आपूर्ति की जाती है। यह उच्च भूमि दक्षिण में क्रमशः बस्तर के पठार (दण्डकारण्य) में मिल जाती है।

(ख) दण्डकारण्य का पठार :-

दण्डकारण्य का भू-भाग छत्तीसगढ़ प्रदेश का अत्यन्त पिछड़ा हुआ क्षेत्र है, जो बस्तर जिले में विस्तृत है। इस क्षेत्र में उच्चावच अधिक है जिनके विस्तृत भागों की ऊँचाई 150 मीटर से लेकर 800 मीटर तक है। दण्डकारण्य को निम्नांकित उच्चावच प्रदेशों में बाँटा जा सकता है -

क. उत्तरी मैदान, ख. उत्तर-पूर्वी पठार, ग. अबूझमाड़ की पहाड़ियाँ, घ. दक्षिणी पठार, ङ. दक्षिणी मैदान, च. इन्द्रावती का मैदान, छ. बैलाडीला की पहाड़ी, ज. दन्तेवाड़ा का मैदान।

क. उत्तरी मैदान :-

दण्डकारण्य का उत्तरी मैदान परलकोट, प्रतापपुर, कोयलीबेड़ा, अन्तागढ़, कांकेर रेखा तक 25 किमी. चौड़ाई में विस्तृत है। जिसकी ऊँचाई 300 से 500 मीटर के बीच है, जो मुख्यतः ग्रेनाइट तथा नीस शैलों से निर्मित है।

ख. उत्तर पूर्वी पठार :-

दण्डकारण्य का उत्तरीपूर्वी पठार मुख्यतः कोण्डागाँव तथा जगदलपुर में विस्तृत है। जगदलपुर से दक्षिण पश्चिम में यह पठार क्रमशः तुलसी डोंगरी तथा टंगरी डोंगरी की पहाड़ियों तक विस्तृत है, जहाँ इसकी ऊँचाई 800 मीटर के लगभग है।

ग. अबूझमाड़ की पहाड़ियाँ :-

दण्डकारण्य के मध्य पश्चिमी भाग में अबूझमाड़ की पहाड़ियाँ विस्तृत हैं, जिसका अधिकांश भाग नारायणपुर के दक्षिण पश्चिम भाग में पाया जाता है तथा शेष भाग दक्षिण की ओर बीजापुर की उत्तरी पट्टी है। नारायणपुर से दक्षिण की ओर इस पहाड़ी क्षेत्र की लम्बाई 100 किमी तथा चौड़ाई 60 किमी. है। अबूझमाड़ा का स्थानीय उच्चावच 150 से 300 मीटर के मध्य है।

घ. दक्षिणी पठार :-

दन्तेवाड़ा के अधिकांश भाग, बीजापुर तथा कोन्टा के उत्तरी भाग में दक्षिणी पठार विस्तृत है। जो सामान्यतः 300 से 600 मीटर ऊँचा है। इस पठार के दक्षिण पूर्वी किनारे पर टिकनपल्ली की पहाड़ियाँ हैं।

ङ. दक्षिणी मैदान :-

दण्डकारण्य का दक्षिणी मैदान गोदावरी तथा उसकी सहायक सबरी नदी का मैदान है। यह मैदान इस प्रदेश की दक्षिणी सीमा से उत्तर की ओर दक्षिण पठार तथा उत्तर पूर्वी पठार तक विस्तृत है। इस मैदान की ऊँचाई 150 से 300 मीटर के मध्य है, जिसकी चौड़ाई 25 किमी. है।

च. इन्द्रावती का मैदान :-

दण्डकारण्य के उत्तर-पूर्वी पठार का जगदलपुर स्थित विस्तृत भाग कडप्पा शैलों की क्षैतिज परतों से निर्मित समतल भू-भाग है जिसे इन्द्रावती का मैदान कहा जाता है। इन्द्रावती नदी इस मैदान में पूर्व से पश्चिम की ओर बहती है। इस क्षेत्र की समुद्र तल से ऊँचाई 600 मीटर है।

छ. बैलाडीला की पहाड़ी :-

दन्तेवाड़ा तहसील की पश्चिमी सीमा पर बैलाडीला की पहाड़ी उत्तर-दक्षिण दिशा में विस्तृत है, जिसकी ऊँचाई 1200 मीटर है। इस क्षेत्र में लौह अयस्क के निक्षेप प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं।

ज. दन्तेवाड़ा का मैदान :-

दक्षिणी पठार का उत्तरी पूर्वी भाग दन्तेवाड़ा तहसील में नीचा होकर मैदानी हो गया है इसे ही दन्तेवाड़ा का मैदान कहा जाता है।

2. अपवाह :

3. जलवायु :-

क. तापमान :-

21 मार्च के बाद सूर्य उत्तरायण होता है तथा 21 जून को सूर्य कर्क रेखा पर लम्बवत चमकता है, फलस्वरूप तापमान में वृद्धि होती है। अतः मार्च से जून तक सम्पूर्ण प्रदेश में तापमान बढ़ने लगता है। औसत तापमान सबसे अधिक रायगढ़ में 46.10 सेंटीग्रेड तथा सबसे कम 42.20 सेंटीग्रेड कांकेर में रहता है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान मई माह में (450 सेंटीग्रेड) होता है।

जून में मानसून के आगमन के साथ ही तापमान में कमी दृष्टिगोचर होती है। आर्द्रता तथा मेघाच्छादित आकाश के कारण जून की अपेक्षा जुलाई के तापमान में कमी आती है। इस समय प्रदेश का तापमान 26.250 सेंटीग्रेड होता है। सितम्बर तक तापमान में अधिक भिन्नता नहीं होती है।

ख. वर्षा :- प्रदेश में वर्षा मानसूनी प्रकृति की है तथा वर्षा की औसत मात्रा 1627 मिमी. है। रायपुर में 1388.2, कांकेर में 1394.8, जगदलपुर में 1534.1, अम्बिकापुर में 1404.8; चांपा में 1429.1, पेंड्रा में 1462 तथा रायगढ़ में 1627 मिमी. औसत वर्षा होती है। अधिकांश वर्षा (94 प्रतिशत) जून से अक्टूबर के मध्य बंगाल की खाड़ी की मानसूनी हवाओं द्वारा होती है। प्रदेश में मानसून का आगमन 10 से 15 जून तक होता है। जुलाई तथा अगस्त सर्वाधिक वर्षा के महीने हैं। राजनांदगाँव जिले के पश्चिम में स्थित मैकल श्रेणी का पूर्वी भाग अरब सागरीय मानसूनी हवाओं के मार्ग में अवरोध डालकर इस क्षेत्र में वृष्टि छाया का प्रभाव उत्पन्न करता है। 10 अक्टूबर के आस-पास प्रदेश से मानसून लौट जाता है।

4. प्राकृतिक वनस्पति :-

वनों के प्रकार एवं विवरण :-

चैम्पियन तथा सेठ के वर्गीकरण के आधार पर इस क्षेत्र में उष्ण कटिबन्धीय पर्णपाती वन पाये जाते हैं। जिन्हें दो भागों में विभक्त किया जा सकता है-

क- उष्ण कटिबन्धीय आर्द्र पर्णपाती वन :

इन वनों का विस्तार उत्तरी क्षेत्र के चम्मारवार डिवीजन के उत्तर पश्चिम में सम्पूर्ण दक्षिणी सरगुजा जिले तथा जशपुर जिले के तपकारा रेंज में है। पूर्वोत्तर में कोरबा तथा कटधोरा का अधिकांश क्षेत्र इस वन से आवृत्त है।

ख- उष्ण कटिबन्धीय शुष्क पर्णपाती वन :

छत्तीसगढ़ क्षेत्र के उत्तरी भाग में रायगढ़, उत्तर पूर्वी बिलासपुर, रायपुर, महासमुन्द तथा भानुप्रतापपुर, नारायणपुर तहसील के उत्तर पश्चिम भाग तथा जगदलपुर के पूर्वी भाग में जिले के मैनपुर तथा धमतरी में उष्ण कटिबन्धीय शुष्क पर्णपाती वन पाये जाते हैं।

साल वन :-

साल के वन प्रदेश के 2/3 क्षेत्र में विस्तृत हैं, जिन्हें 2 भागों में वर्गीकृत किया जा सकता है-

क- आर्द्र साल वन :-

ये वन सम्पूर्ण जशपुर क्षेत्र, दक्षिणी सरगुजा, बिलासपुर के उत्तरी पूर्वी भाग, पूर्वी कांकेर, माकड़ी, गीदम, देवभोग तथा गरियाबन्द में पाये जाते हैं।

ख- शुष्क साल वन :-

ये वन रायगढ़ जिले के उत्तरी क्षेत्र तथा रायपुर के सरायपाली तथा मैनपुर में पाये जाते हैं।

सागौन वन :-

छत्तीसगढ़ के पश्चिमी एवं दक्षिणी पश्चिमी भागों में 85,151 हेक्टेयर में सागौन वन फैले हुए हैं, जिन्हें दो भागों में विभक्त किया जा सकता है -

क- आर्द्र सागौन वन :

ये वन बस्तर के उत्तरी व दक्षिणी क्षेत्र नारायणपुर, दन्तेवाड़ा, गीदम, कांकेर, अंतागढ़ कोंटा तथा रायपुर संभाग में डोंगरगढ़, अम्बागढ़ चौकी, छुरा तथा डौन्डी लोहारा में पाये जाते हैं।

ख- शुष्क सागौन वन :

ये वन रायपुर सम्भाग के अन्तर्गत धमतरी, कवर्धा, गण्डई, राजनांदगाँव तथा बस्तर सम्भाग के भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ एवं कांकेर में पाये जाते हैं।

मिश्रित वन :

ये वन छत्तीसगढ़ के समस्त क्षेत्र, मुख्यतः कटघोरा, सोनाखान, महासमुन्द, मानपुर, पश्चिमी बैहरामगढ़ तथा बीजापुर में पाये जाते हैं।

5. जनसंख्या वितरण :

तालिका 1.1

छत्तीसगढ़ प्रदेश : कुल जनसंख्या एवं जनसंख्या घनत्व वर्ष 2001

क्र.

जिला

पुरुष

स्त्रियाँ

कुल जनसंख्या

स्त्री/पुरुष अनुपात

जनसंख्या घनत्व

01

कोरिया

300723

284732

585455

947

89

02

सरगुजा

999196

971465

1970661

972

125

03

बिलासपुर

1009007

984035

1993042

975

241

04

कोरबा

515467

496654

1012121

964

153

05

जांजगीर-चांपा

658377

657763

1316140

999

342

06

जशपुर

370287

369493

739780

998

127

07

रायगढ़

633993

631091

1265084

995

179

08

कवर्धा

292054

292613

584667

1002

138

09

राजनांदगाँव

633292

648519

1281811

1024

159

10

दुर्ग

1413785

1387972

2801757

982

328

11

रायपुर

1520024

1489018

3009042

980

230

12

महासमुन्द

426011

434165

860176

1019

180

13

धमतरी

350962

352607

703569

1005

208

14

कांकेर

324678

326655

651333

1006

100

15

बस्तर

648068

654185

1302253

1009

87

16

दंतेवाड़ा

356502

362563

719065

1017

41

 

योग

10,452426

10343530

20795956

990

154

स्रोत : भारत की जनगणना, 2001

क्रियाशील जनसंख्या का व्यावसायिक संगठन :-

6. कृषि :-

कृषि भूमि उपयोग :-

भूमि उपयोग :-

तालिका 1.2

छत्तीसगढ़ प्रदेश : भूमि उपयोग 1997-98

क्रम

भूमि उपयोग

क्षेत्रफल हेक्टेयर में

कुल क्षेत्रफल का प्रतिशत

1.

वन

1858596

19.87

2.

कृषि के अतिरिक्त अन्य कार्य में उपयोग में लाई गई भूमि

675832

7.23

3.

अन्य अकृषित भूमि

347004

3.70

4.

मुस्तकिल व दीगर चारागाह

865963

9.26

5.

दीगर झाड़ों के झुण्ड तथा बाग जो कि फसलों के  निरा क्षेत्रफल में शामिल नहीं है।

347

.0037

6.

काबिल काश्त पड़त भूमि

326487

3.50

7.

पुरानी पड़ती

215230

2.34

8.

चालू पड़ती

227541

2.44

9.

फसलों का निरा क्षेत्रफल

4836997

51.7

 

कुल क्षेत्रफल

9356997

100

प्रदेश में चारागाह भूमि का विस्तार 9.25% भूमि पर है। यह सरगुजा में 17.29% से लेकर बस्तर में 5.22% क्षेत्र में है।

काबिल काश्त पड़त भूमि वह भूमि है जिस पर भौतिक, सामाजिक, आर्थिक तथा तकनीकी बाधाओं के कारण कृषि नहीं की जाती, परन्तु जिसे उचित व्यय द्वारा कृषि योग्य बनाया जा सकता है। प्रदेश में इस भूमि का विस्तार 3.50% भू-भाग पर है। ऐसी भूमि रायगढ़ में 1.47% से लेकर बस्तर में 8.29% तक क्षेत्र में है।

ऐसी भूमि जिस पर पहले कृषि की जाती थी परन्तु पिछले एक से पाँच वर्ष तक कृषि नहीं की गई, पड़ती भूमि कही जाती है। प्रदेश में पुरानी पड़ती एवं चालू पड़ती भूमि 4.78% क्षेत्र में है। पड़ती भूमि बिलासपुर जिले में 3.44% से लेकर राजनांदगाँव जिले में 5.38% तक क्षेत्र में है।

संबंधित कहानियां

No stories found.
India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org