जैतापुर परमाणु परियोजना और भूकंप


देश का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा केंद्र जैतापुर भूकंप के जद में है। इसका खुलासा किया है कोलाराडो विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. रोजर बिल्हम और भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान के प्रोफेसर डॉ. विनोद गौड़ ने। इन दोनों प्रोफेसरों ने एक पेपर लिखा है जिससे पता चलता है कि जैतापुर में 6 से ज्यादा रिक्टर पैमाने का भूकंप आ सकता है। ये पेपर एक मशहूर भारतीय पत्रिका ‘करंट साइंस’ में प्रकाशित हुआ है। ‘करंट साइंस’ नाम की यह पत्रिका करंट साइंस एसोसिएशन और भारतीय विज्ञान परिषद प्रकाशित करता है। जैतापुर परमाणु परियोजना की उत्पादन क्षमता 9,900 मेगावाट है इस लिहाज से यह परियोजना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। जैतापुर, रत्नागिरी जिले में आता है जो भूकंप संवेदी क्षेत्र 4 यानि अति नुकसान श्रेणी में आता है। साल 1985 से 2005 के बीच यह क्षेत्र 92 बार भूकंप की मार झेल चुका है।

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org