जल-जन जोड़ो अभियान के बहाने जल सुरक्षा पर चर्चा

Jal jan jodo abhiyan
Jal jan jodo abhiyan
Published on
2 min read

दिनांक : 13-14 मई, 2015,

स्थान : जवाहरलाल नेहरू युवा केन्द्र (निकट गाँधी शान्ति प्रतिष्ठान), दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली, नज़दीक मेट्रो स्टेशन: मण्डी हाउस एवं बस स्टैंड : बाल भवन और आईटीओ

आयोजक : जल-जन जोड़ो अभियान

जैसा कि नाम से स्पष्ट है ‘जल-जन जोड़ो अभियान’, जल के भिन्न सरोकारों से जन-जन को जोड़ने के लक्ष्य रखने वाला अभियान है। वर्ष 2012 में शुरू हुआ यह अभियान, जलपुरुष श्री राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में संचालित है।

पहला दिन

पहला दिन प्रातः दस बजे से शुरू होकर सायं 5.00 बजे सम्पन्न होगा। 13-14 मई को प्रस्तावित सालाना मिलन मौके पर पहले दिन आयोजकों की ओर से अभियान की जरूरत, किए गए प्रयास व नतीजों की जानकारी दी जाएगी। खासकर, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखण्ड और छत्तीसगढ़ में की गई कोशिशों का विशेष उल्लेख व खुली चर्चा होगी। युवा, नारी, स्वयंसेवी संगठन, विश्वविद्यालय, सरकार और पंचायत आदि लक्ष्य समूहों के साथ सम्भावनाओं को तलाशा जाएगा।

पहले दिन सायं चार बजे 45 मिनट का एक तकनीकी सत्र होगा। इस सत्र में जल-खाद्य-आजीविका सुरक्षा तथा भू-अधिकार जैसे विषय विशेष पर सम्बोधन होंगे।

प्राप्त आमन्त्रण पत्र में पहले दिन के उद्घाटन सत्र में स्टॉकहोम वाटर प्राइज प्राप्त करने के लिये साथियों द्वारा श्री राजेन्द्र सिंह का सम्मान किए जाने का उल्लेख है। इस सत्र में केन्द्रीय ग्रामीण विकास मन्त्री श्री नितिन गडकरी के आने की भी सम्भावना बताई गई है।

दूसरा दिन

दूसरा दिन प्रातः 9.30 बजे से शुरू होकर सायं 4.30 बजे सम्पन्न हो जाएगा। प्रातः 9.30 से 10.30 बजे के प्रथम सत्र में जल सुरक्षा के कानूनों की आवश्यकता पर विशेषज्ञ सम्बोधन होगा। वक्ता होंगे: सर्वश्री अनुपम सर्राफ, राजेन्द्र पोद्दार, अभिमन्यु सिंह और बहन निवेदिता। तत्पश्चात् सफल उद्धहरणों के अनुभवों को साझा किया जाएगा।

जल-जन जोड़ो अभियान के क्षेत्रीय, राज्य स्तरीय और केन्द्र स्तरीय राजनैतिक गठजोड़ पर चर्चा हेतु दोपहर भोजन से ठीक पहले निर्धारित एक सत्र को सुनने में शायद कई को जिज्ञासा हो।

दोपहर भोजन के पश्चात् का समय भावी कार्ययोजना को अन्तिम रूप देने हेतु सुरक्षित रखा गया है।

अधिक जानकारी अथवा आमन्त्रण हेतु आप अभियान के संयोजक से निम्नलिखित मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते हैं:-

संजय सिंह

(9415114151 /979466121)

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org