jamanaalaal bajaaj faundeshan
jamanaalaal bajaaj faundeshan

जमनालाल बजाज फाउंडेशन करेगा गांधीवादी व्यक्तियों को सम्मानित

Published on
2 min read

तारीख : 28 नवंबर 2014

समय : 5.30 बजे शाम को शुरू होगा

स्थान : जमशेद भाभा थिएटर, एन.सी.पी.ए मार्ग, नरीमन पॉइंट, मुंबई 400021

हर वर्ष की तरह इस बार भी जमनालाल फाउंडेशन, जमनालाल बजाज जन्म शताब्दी के अवसर पर कुछ चुने हुए गांधीवादी व्यक्तियों को जिन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान दिया है, सम्मानित करेगा। इस बार चार गांधीवादी व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा उनके नाम और पुरस्कार श्रेणी इस प्रकार हैं- श्री सुरेन्द्र कौल्गी (कर्नाटक) को रचनात्मक क्षेत्र के लिए, श्री रामकुमार सिंह (गुजरात) को ग्रामीण विकास हेतु विज्ञान और तकनीकी के लिए, श्रीमती चेत्रुपाटि (आंध्र प्रदेश) को महिला और बाल कल्याण एवं उत्थान के लिए और श्री सुलक शिवरक्षा (थाईलैंड) को विदेशों में गांधीवादी मूल्यों के प्रसार के लिए पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार वितरण समारोह में 2014 के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम 28 नवंबर, 2014 को जमशेद भाभा थिएटर, एन.सी.पी.ए मार्ग, नरीमन पॉइंट पर शाम को 5:30 बजे शुरू होगा।

पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं का संक्षिप्त परिचय :-

श्री सुरेन्द्र कौल्गी (कर्नाटक)-

करुणाग्रह की स्थापना अक्षम बच्चों को आश्रय, शिक्षा एवं चिकित्सीय पुनर्वास उपलब्ध करवाने के लिए की गई गई थी। यहां लावारिस शिशुओं और बच्चों के लिए एक दत्तक-ग्रहण केंद्र भी है। अभिनव ‘होसा जीवन डारी’ (‘नए जीवन के लिए मार्ग’) अहिंसात्मक जीवन विकल्पों के प्रयोग का केंद्र है।

श्री रामकुमार सिंह (गुजरात)-

एक अनुसंधानकर्ता, एक जमीनी कार्यकर्ता एवं एक प्रशिक्षक हैं, जो तीन क्षेत्रों, कृषि उपकरणों, नवीनीकरण योग्य ऊर्जा एवं जैविक खेती में उपयुक्त तकनीक के क्षेत्रों में कार्यरत हैं। उद्देश्य है उत्पाद की क्वालिटी और कुशलता बढ़ाना, उन्हें सुलभ कीमत पर देना और किसानों, कारीगरों का मजबूत नेटवर्क तैयार करना।

श्रीमती चेत्रुपाटी विद्या (आंध्र प्रदेश)-

महिलाओं और बच्चों के लिए समग्र सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक विकास का लक्ष्य, खासतौर पर संवेदनशील स्थितियों में, मानवाधिकार, घरेलू हिंसा, शराब की लत, एचआईवी ग्रसित, अनाथ एवं निराश्रितों से संबंधित मसलों को हल करना, गतिविधियों में शामिल हैं- शिक्षा, महिला आत्म-निर्भरता एवं सामुदायिक स्वास्थ्य व पोषण।

श्री सुलक शिवरक्षा (थाईलैंड)-

इन्होने दुनियाभर की यात्राएं करते हुए अंतर-धार्मिक संवादों में प्रतिभागिता की है। उन्होंने वास्तविक लोकतंत्र, सामाजिक न्याय के लक्ष्य को प्राप्त करने एवं परिवर्तन के लिए अहिंसात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए शान्ति प्रचा धम्म इंस्टिट्यूट की स्थापना की, वे धर्म एवं राजनीति को अंतर-संबंधी क्षेत्रों के रूप में देखते हैं।

संस्था का पता है-

जमनालाल बजाज फाउंडेशन, बजाज भवन, जमनालाल बजाज मार्ग, 226 नरिमन पॉइंट, मुंबई 400021।

फोन नम्बर- 022-22023626

ई-मेल : info@jamnalalbajajfondation.org, jbfoundation.mumbai@gmail.com.

संबंधित कहानियां

No stories found.
India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org