मौसम क्या है

Published on
1 min read


मौसम धूप, हवा, बारिश और बर्फ मौसम के ही अलग अलग रूप हैं। मौसम कैसा है यह कई बातों पर निर्भर करता है—

धूप में कितनी गर्मी है।
हवा में कितना पानी है।
बादल हैं या नहीं।
हवा की गति कितनी है।
हवा की दिशा क्या है।


मौसम कैसा भी हो यह हम सबके जीवन को प्रभावित करता है इसलिए हमारे जीवन में इसका बहुत महत्व है। तभी तो मौसम का हाल हम टी वी में सुनते हैं और समाचारपत्र में भी पढ़ते हैं। इसका अध्ययन करने का काम कुछ विशेष लोग करते हैं। इन विशेषज्ञों को मौसम–वैज्ञानिक कहते हैं।

ओज़ोन की पर्त के नीचे और पृथ्वी के ऊपर चारों ओर वायुमंडल है। मौसम का आना, जाना और बदलना केवल इस वायुमंडल में ही होता है।

जब हम घर से बाहर निकलते हैं तो सबसे पहले हमारी भेंट मौसम से ही होती है। यानि हमें यह पता चलता है कि मौसम गर्म है या ठंडा।
 

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org