महाराष्ट्र में भयानक अकाल


महाराष्ट्र भयंकर अकाल की चपेट में है। पानी को लेकर संपूर्ण महाराष्ट्र में हाहाकार मचा हुआ है। किंतु पश्चिमी महाराष्ट्र और मराठवाड़ा सबसे अधिक प्रभावित हैं। संत एकनाथ महाराज ने 350 वर्ष पहले मराठवाड़ा के पैठण में अकाल के समय एक गधे को पानी पिलाकर उसकी जान बचाई थी। आज महाराष्ट्र के इस क्षेत्र में जनता पानी के लिए तरस रही है। लेकिन जनता के लिए कोई संत एकनाथ महाराज सामने नहीं आया है। पानी के लिए जनता दर-दर भटक रही है। वह अकाल मौत का शिकार हो रही है। गोदावरी तथा अन्य छोटी नदियों के होने के बावजूद भी सूखे का सबसे ज्यादा असर मराठवाड़ा पर पड़ा है।

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org