नर्मदा बचाओ आंदोलन और गंगा के आंदोलन

आज इंटरनेशनल डे ऑफ एक्शन फाॅर रिवर्स है। इस दिवस को हर साल 14 मार्च के दिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नदियों के प्रति हमारी संवेदनशीलता को बनाए रखने के लिए मनाया जाता है। हालांकि ये दिवस अपने आप में ही प्रमाण है कि विश्व स्तर पर नदियों का अस्तित्व खतरे में है, जिससे भारत भी अछूता नहीं है। भारत में 4 हजार से ज्यादा छोटी बड़ी नदियों सूख चुकी हैं, जबकि गंगा, यमुना, नर्मदा जैसी बड़ी और पवित्र नदियों अपने अस्तित्व से लड़ रही हैं। नदियों को बचाने के लिए स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न आंदोलन हो रहे हैं। इन आंदोलनों में वर्तमान में मेधा पाटकर का नर्मदा बचाओं आंदोलन और गंगा की अविरलता के लिए मातृसदन का आंदोलन अक्सर चर्चाओं में रहता है। आज के बुलेटिन में इन दोनों आंदोलन के बारे में जानकारी दी गई है।

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org