सहारनपुर की ऐतिहासिक पांवधोई नदी का सफाई अभियान शुरू

Published on: 
1 min read

देवबंद (सहारनपुर), 11 मई (जनसत्ता)। सहारनपुर की गंगा के नाम से प्रसिद्ध ऐतिहासिक पांवधोई नदी की पवित्रता बनाए रखने के लिए नगर निगम की पहल रंग लाती दिख रही है।

नगर आयुक्त डॉ. नीरज शुक्ल के साथ धोबीघाट पहुंची जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने श्रमदान कर सफाई अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने समिति सदस्यों का स्वागत किया और काली मंदिर मार्ग तक नदी के निरीक्षण के दौरान नदी में नालों के जरिए गिरने वाली गंदगी पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि फिलहाल इन नालों के अंत में जाली लगाई जाए, ताकि सिर्फ पानी ही नदी में आ सके और कूड़ा-कचरा अलग किया जा सके।

जिलाधिकारी ने निगम व समिति से जन-जन को नदी की सफाई के लिए प्रेरित करने और सफाई अभियान में शामिल करने को कहा उन्होंने क्षेत्रवासियों से नदी को स्वच्छ रखने की अपील भी की। जिलाधिकारी ने कहा कि पांवधोई की पवित्रता बनाए रखने का जो बीड़ा उठाया गया है वह बहुत ही सराहनीय कदम है।

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org