उमरार नदी का अस्तित्व बचाने यु. कां. ने मुहिम छेड़ी

Published on
1 min read


उमरिया । उमरिया जिले की जीवनदायिनी उमरार नदी में घटते जल प्रवाह एवं बढ़ते प्रदूषण के विरोध में नगर के समस्त युवा कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन पत्र के माध्यम से तीन दिवसीय हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजा तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि स्थानीय रेस्ट हाउस से हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत करते हुए युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर तक सैकड़ों उमरिया नगरवासियों के हस्ताक्षर करवाये और उमरार बचाओ अभियान में भागीदारी सुनिश्चित की।

हस्ताक्षर अभियान के तीन दिवसीय कार्यक्रम में उमरिया नगर के हर वार्ड में यह अभियान जारी रहेगा। इसके पश्चात एक जागरूकता रैली का आयोजन किया जायेगा। साथ ही स्थानीय गांधी चौराहे में आमसभा का आयोजन किया जायेगा। हस्ताक्षर अभियान में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मेंहदी हसन, युकां अध्यक्ष राजा तिवारी, अरूण कुमार त्रिपाठी, कौशल विश्वकर्मा, विकास दाहिया, निर्मल सिंह राजपूत, वाजिद अली, रईस मंसूरी, योगेश सिंह ठाकुर, सोनी, अफजल खान, राजेश मित्रा, राजा तिवारी, बंटी खान, संजीत पटेल, देवेन्द्र दीपम, पुष्कल मिश्रा, विकास जयसवाल, आकाश जयसवाल, कलाम खान, मंजा श्रीवास्तव, सहित सैकड़ों युवा कांग्रेसियों ने भाग लिया।
 

संबंधित कहानियां

No stories found.
India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org