Rainforest bird
Rainforest bird

वर्षावन में इतने अधिक प्रकार के पौधे और जीव-जन्तु क्यों पाये जाते हैं ?

Published on
3 min read

उष्ण कटिबंधिय वर्षावन पृथ्वी पर सजीवों की सबसे अधिक जैव विविधता को आश्रय प्रदान करते हैं।यद्यपि ये पृथ्वी की सतह के 2% से भी कम भाग को ढकते हैं, फिर भी इनमें पृथ्वी के 50% से अधिक पौधे और जीव-जन्तु पाये जाते हैं। वर्षावनों की समृद्धि के कुछ उदाहरण नीचे दिये गये हैं-

='arial,>

  • - वर्षावनों में विश्व की 250,000 ज्ञात प्रजातियों में से पौधों की 170,000 प्रजातियां पायी जाती हैं।
  • -संयुक्त राज्य में मेंढकों की 81 प्रजातियां पायी जाती हैं, जबकि मेडागास्कर (Madagascar) जो टेक्सास (Texas) से छोटा है, में 300 प्रजातियां पायी जाती हैं।
  • -यूरोप (Europe) में तितलियों की 321 प्रजातियां पायी जाती हैं, जबकि पेरू के वर्षावन में एक पार्क में (मनु (Manu) राष्ट्रीय पार्क) 1300 प्रजातियां पायी जाती हैं।

     

  • वर्षावनों में निम्न कारणों से पौधे और जीव-जन्तु पाये जाते हैं

  • -जलवायुः क्योंकि वर्षावन उष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में पाये जाते हैं, वे सूर्य का प्रकाश बहुत अधिक मात्रा में प्राप्त करते हैं। पौधे प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया के द्वारा इस सूर्य के प्रकाश को उर्जा में बदल देते हैं। धूप की बहुत अधिक मात्रा के कारण वर्षावनों में बहुत अधिक उर्जा होती है। यह उर्जा पौधों में संगृहित हो जाती है जिसे जानवर खा लेते हैं। भोजन की बहुत अधिक मात्रा की उपस्थिति के कारण यँहा पौधों और जीव-जन्तुओं की बहुत सी प्रजातियां पायी जाती हैं।
  • - कैनोपी (Canopy) वर्षावन में कैनोपी (Canopy) संरचना का अर्थ है कि वँहा पर पौधों के उगने के लिये और जीव-जन्तुओं के जीवित रहने के लिये अधिक स्थान है। कैनोपी (Canopy) खाद्य, आश्रय, और छुपने के स्थानों के नये स्रोत पेश करता है, और भिन्न प्रजातियों के बीच अंर्तक्रिया के लिये एक अन्य दुनिया उपलब्ध कराता है। उदाहरण के लिये, कैनोपी (Canopy) में ब्रोमेलेड्स (Bromeliads) नामक पौधे पाये जाते हैं जो अपनी पत्तियों में पानी संगृहित कर लेते हैं। जीव-जन्तु जैसे मेंढक इसी पानी का उपयोग शिकार और अण्डे देने के लिये करते हैं। 

वर्षावन के स्तनधारी (Mammals):

उष्णकटिबन्धिय वर्षावन कई प्रकार के स्तनधारियों (Mammals) का घर हैं।

वर्षावन के पक्षी:

उष्णकटिबन्धिय वर्षावन कई प्रकार के पक्षियों का घर है।

वर्षावन के रेप्टाईल और उभयचर:

उष्णकटिबन्धिय वर्षावन कई प्रकार के रेप्टाईलों और उभयचरों (Amphibians) का घर हैं।

वर्षावन की मछलियां

उष्णकटिबन्धिय वर्षावन के जल में नदियां, धारायें, झीलें, और दलदल शामिल हैं- जो स्वच्छ जल में पायी जाने वाली मछलियों की अधिकांश प्रजातियों का घर हैं। केवल अमेज़न (Amazon) बेसिन में 3000 से अधिक ज्ञात प्रजातियां और सम्भवतया अनेक अज्ञात प्रजातियां भी पायी जाती हैं।

स्वच्छ जल के एक्वेरियम (Aquarium) में रखी गयी कई उष्णकटिबंधीय मछलियां मूल रूप से वर्षावनों से सम्बन्धित हैं। मछलियां जैसे एंजलफिश (Angelfish), निआन टेट्रास (Neon Tetras), डिस्कस (Discus), और सामान्य शैवाल (Algae) खाने वाली कैटफिश (Catfish) दक्षिणी अमेरिका के उष्णकटिबन्धिय वर्षावन से हैं, जबकि डेनिओस (Denios), गोरामिस (Gouramis), सीआमीज़ फाइटिंग (Siamese Fighting) फिश (या बीटा (Betta), और क्लोन लोच (Clown Loach) एशिया (Asia) से हैं।

वर्षावन के कीङे (Insect)

वर्षावन में पायी जाने वाली अधिकांश जीव-जन्तु प्रजातियां कीङे (insect) ही होते हैं। सभी जीव-जन्तु प्रजातियों का लगभग एक चौथाई हिस्सा, जिसे वैज्ञानिकों के द्वारा नाम दिया गया है और वर्णित किया गया है, भौरें (Beetles) हैं। भौरों (Beetles) के लगभग 500,000 प्रकारों का अस्तित्व ज्ञात है।

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

संबंधित कहानियां

No stories found.
India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org