नीर फाउंडेशन को मिलेगा 2012 का अंतरराष्ट्रीय ग्रीन एप्पल अवार्ड

Published on
2 min read

आगामी 12 नवम्बर को लंदन की संसद हाउस ऑफ कॉमन्स में दिया जाएगा यह अवार्ड

रमन त्यागी

नीर फाउंडेशन को अंतरराष्ट्रीय ग्रीन एप्पल अवार्ड के लिए चुना गया है। इस अवार्ड के लिए संस्था को अन्तरराष्ट्रीय श्रेणी में चुना गया है।

संस्था को यह जानकारी द ग्रीन ऑर्गेनाइजेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर रोजर वोलन्स और कार्ल टुलेट द्वारा दी गई है। संस्था को यह अवार्ड आगामी 12 नवम्बर, 2012 को लंदन की संसद हाउस ऑफ कॉमन्स में एक विशाल सेरेमनी में दिया जाएगा। इसमें लंदन सहित विश्व भर की नामचीन हस्तियां शामिल होंगी।

द ग्रीन ऑर्गेनाइजेशन ब्रिटेन का पर्यावरण संबंधी मुददों पर कार्य करने वाले पूरे विश्व के संगठनों पर निगाह रखता है तथा उनके कार्य को परखता है। संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष पूरे विश्व से पर्यावरण की श्रेणी में कार्य करने वाले तीन गैर-सरकारी संगठनों का चयन अंतरराष्ट्रीय ग्रीन एप्पल अवार्ड के लिए किया जाता है। यह अवार्ड उन संगठनों को दिया जाता है जो कि पर्यावरण को बचाने के लिए ठोस कार्य करते हैं तथा जिनके कार्य का असर भविष्य की पीढ़ियों के लिए भी लाभप्रद हो। यह अवार्ड वर्ष 1994 से प्रत्येक वर्ष दिए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि संस्था द्वारा पिछले पांच वर्षों में पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन के लिए जो योगदान दिया गया है यह उसी का नतीजा है कि आज संस्था को इस अवार्ड के लिए चुना गया है। संस्था को इस अवार्ड के मिलने से अपने कार्यों में और अधिक तेजी लाने का हौसला मिला है।

नीर फाउंडेशन के निदेशक रमन त्यागी ने बताया कि मैं इस अवार्ड के लिए चुने जाने से बहुत गौरान्वित महसूस कर रहा हूं। यह सब संस्था की टीम द्वारा की जा रही मेहनत का ही नजीता है। ऐसे अवार्ड हमें कार्य को और अधिक बेहतर करने की प्रेरणा देते हैं। हमारा लक्ष्य बहुत बड़ा है हम अपने कार्य के बल पर जहां मेरठ व आस-पास के जनपदों में पर्यावरण की चेतना को घर-घर पहुंचाना चाहते हैं और हम ऐसा भविष्य बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं जोकि पर्यावरण का हितैषी हो। अभी तो प्रारम्भ है हमें बहुत आगे जाना है और बेहतर कार्य करते रहना है।

रमन ने बताया कि आगामी 11 नवम्बर को इस पुरस्कार को ग्रहण करने के लिए संस्था के दो सदस्य लंदन जाएंगे।

संपर्क

रमन त्यागी

मो. 9411676951

संबंधित कहानियां

No stories found.
India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org