घट-घाट

Published on: 
1 min read

प्यास
घाट गढ़ने के काम आती है
और पानी
घट गढ़ने के

पता नहीं पहले-पहल
घट से घाट बना
या घट बनने में
घाट की रही मदद

हम तो घट
और घाट की आपसदारी के कायल हैं
जिनसे ही चलता है
हमारी प्यास और पानी का
जीवन-प्रवाह
अथोर-अथाह!!

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org