जल का महत्व

Published on
1 min read


जीवन का अनमोल सौगात है जल,
सुखमय जीवन का नवप्रभात है जल,
लोक कल्याण का जीवन संगीत है जल,
ऊर्जा स्रोत का सतरंगी उद्गम का मीत है जल।

सभ्य संस्कृति का सम्मान है जल,
जीवन का सच्ची पहचान है जल,
प्यासे लोगों का अमृत रूपी जान है जल,
प्रकृति का अनूठा वरदान है जल।

सृष्टि का परिधान है जल,
जीव-जन्तुओं का जान है जल,
सद्गुणों का अथाह खान है जल,
समृद्धि का पहचान है जल।

ममतामयी माँ का जीवनदान है जल,
सभी संसाधनों में सबसे महान है जल,
जैव-विविधता में सर्वप्रथम स्थान है जल,
सभी बीमारियों का समाधान है जल।

उन्नति का सोपान है जल,
प्रगति का पहचान है जल,
हरित-क्रान्ति का अभियान है जल,
स्वच्छ पर्यावरण का सोपान है जल।

जीव जन्तुओं का पालनहार है जल,
धरती का बेमिसाल उपहार है जल,
खुशहाली का अनमोल भण्डार है जल,
वनस्पतियों का सृजनहार है जल ।

विज्ञान का अद्भुत चमत्कार है जल,
नवयुग के नवसृजन का आधार है जल,
बसन्त ऋतु का नवश्रृंगार है जल,
जन जन का अनवरत पुकार है जल।

संपर्क करें
विमलेश चंद्र, सहायक मंडल यांत्रिक इंजीनियर, रेलवे क्वार्टर सं.- 202/सी, प्रतापनगर रेलवे कालोनी,पोस्ट- प्रतापनगर, शहर- वड़ोदरा, गुजरात- 390004, मो.- 9724091403

संबंधित कहानियां

No stories found.
India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org