WATERWIKI
अल्बे

अल्बे फिलीपीन द्वीपसमूह में अल्बे प्रांत का मुख्य नगर तथा राजधानी है। अल्बे तथा लिगास्पी नगरपालिकाएँ १९०७ में एक दूसरे में मिला दी गईं तथा इस संयुक्त नगरपालिका का नाम १९२५ में केवल लिगास्पी रखा गया। इसके आसपास की भूमि समतल तथा जलवायु अच्छी है। कोई भी ऋतु यहाँ शुष्क नहीं रहती। पटुआ यहाँ की मुख्य उपज है। अन्य फसलों में गरी का गोला, चीनी, चावल, अनाज, मीठे आलू तथा तंबाकू मुख्य हैं। यहाँ की भाषा बीकल है। अल्बे सड़कों, रेलों तथा जलमार्गों द्वारा विभिन्न स्थानों से संबद्ध है।

(न.ला.)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ: