आमंत्रण: कीर्ति के सागर ‘कीरत सागर’ की सफाई अभियान हेतु

Published on: 
1 min read

कीरत सागर महोबा का प्रमुख तालाब है। कीरत सागर के विस्तार तथा उसकी उपयोगिता से भी आप परिचित ही होंगे। वर्तमान में कीरत सागर विशाल जलराशि से परिपूर्ण है। पर जलकुम्भी तथा तालाब के चारों ओर फैला कूड़ा-करकट तालाब की जल-गुणवत्ता प्रभावित कर रहा है। कीरत सागर की सुन्दरता तथा उसे जनउपयोगी बनाने के लिये आवश्यकता है कि उसकी स्वच्छता और सफाई के लिये एक अभियान चलाया जाये।

यह अभियान कैसे आयोजित हो तथा इसमें किन-किन व्यक्तियों, संस्थाओ का सहयोग प्राप्त होगा तथा किस दिन से अभियान चले? इन सभी बातों पर विचार करने के लिये माननीय जिलाधिकारी महोबा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन दिनांक- 29 सितम्बर 2013 को कीरत सागर तट पर प्रातः 8 बजे किया गया है।

बैठक में उपस्थित होकर कीरत सागर तालाब की स्वच्छता के संदर्भ में विचार विमर्श में भागीदारी करें।

सादर
अपना तालाब अभियान - महोबा

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें