अवैध चमड़ा उद्योग से जल एवं वायु जनित रोग

16 Apr 2012
0 mins read
अवैध चमड़ा उद्योग से नारकीय होता जीवन
अवैध चमड़ा उद्योग से नारकीय होता जीवन
दिल्ली बाईपास पर स्थित गांव शोभापुर के लोगों का बिमारियों के कारण बुरा हाल है। 4300 की आबादी वाले इस गांव के लोग चंद लोगों के कारण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे हैं। गांव में 20-25 मालिक लोगों के इस व्यवसाय के जुड़े होने के कारण पूरे गांव की आबादी झेल रही है। वर्तमान में इस व्यवसाय में 150-200 मजदूर भी संलग्न है। भारत उदय एजूकेशन सोसाइटी के निदेशक संजीव कुमार के नेतृत्व में फिल्ड वर्क के दौरान चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के मास्टर ऑफ सोशल वर्क के छात्रों ने इस गांव में सर्वेक्षण किया। जिसमें पाया गया कि गांव में अधिकांशतः लोग पीलिया, सांस से संबंधित रोगों, किडनी व त्वचा से संबंधित रोगों से पीड़ित हैं।

इन सबका प्रभाव सबसे अधिक नवजात शिशुओं पर पड़ता है। जल में कीड़े व भंयकर बदबू लोगों को नाक पर रूमाल रखने को बाध्य कर देती है। चमड़े शोधन के दौरान इस दूषित जल को नालियों में छोड़ दिया जाता है। जिससे वह नालियों में बहते हुए खेतों, गड्ढों व खाली प्लाटों में भर जाता है। खेत में जाने से यह जल भूमि को भी बंजर बना रहा है। रिस-रिस कर यह दूषित लाल रंग का पानी भूमि के नीचे चला जाता है। जिसके कारण नलों का पानी भी दूषित हो जाता है।

चमड़ा उद्योग से लोगों का जीना दूभरचमड़ा उद्योग से लोगों का जीना दूभरकच्चे माल के रूप में यह चमड़ा कानपुर, हापुड़ व मेरठ के कमेले से लाया जाता है। यहां इसको साफ करके ये लोग अबोहारा व जालंधर भेजते हैं। जहां इस चमड़े से बेल्ट, जूते, पर्स, लैदर की बॉल बनायी जाती है। संस्था ने वर्ल्ड वॉटर मॉनिटरिंग टेस्टिंग किट के माध्यम से इस गांव के जल का परीक्षण किया। जिसका परिणाम निम्न प्रकार है।

पी0 एच0- 8, घुलित ऑक्सीजन 8
पी0पी0एम0, टर्बिडिटी- 100 जे टी यू,
जल का तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेट।


चमड़ा उद्योग हवा में भी जहर घोल रहा हैचमड़ा उद्योग हवा में भी जहर घोल रहा हैभूजल दूषित होने के कारण जवाहरलाल नेहरू अरबन मिशन योजना के तहत यहां एक टंकी भी बनायी गयी है। फिर भी लोग जल व वायु जनित रोगों से पीड़ित हैं। इस गांव में अधिकांश लोग अनुसूचित जाति के लोग रहते है। गांव के पार्षद राममेहर कहते है ये लोग 50-60 वर्षों से इस पैतृक व्यवसाय को कर रहे हैं। इतने लम्बे समय होने के कारण अब यह स्थिति हो चली है। गांव में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से भी टीमें आती हैं लेकिन बैरंग लौट जाती हैं। समस्या फिर भी जस की तस बनी हुई है।

चमड़ा शोधन का पानी भूजल को भी जहरीला करता हैचमड़ा शोधन का पानी भूजल को भी जहरीला करता हैचमड़ा शोधन का पानी हवा और भूजल दोनों को जहरीला कर रहा हैचमड़ा शोधन का पानी हवा और भूजल दोनों को जहरीला कर रहा है चमड़े को शोधित किया हुआ पानी शोभापुर गांव के कृषि भूमि को बंजर कर रहा हैचमड़े को शोधित किया हुआ पानी शोभापुर गांव के कृषि भूमि को बंजर कर रहा है
Posted by
Get the latest news on water, straight to your inbox
Subscribe Now
Continue reading