WATERWIKI
Dodi tal lake in Hindi / डोडी ताल

गढ़वाल क्षेत्र में 3,038 मीटर की ऊंचाई पर कल्याणी मार्ग पर उत्तर काशी से 39 कि.मी. की दूरी पर स्थित डोडी ताल झील भी नैसर्गिक सौंदर्य का अद्भुत नमूना है। खानाबदोश गुज्जरों व जानवरों के लिए सौगात इस डोडीताल का व्यास एक कि.मी. में है। इस विशाल झील का स्वच्छ जल देवदार, चीड़ और पलाश के वनों से घिरा है। इस जंगल में विभिन्न प्रकार के हिंसक पशु भी पाए जाते हैं। कल्याणी से सात कि.मी. दूर अगोडा नामक गांव है जहां टैंट आदि की सुविधाएं हैं। वहां से 18 कि.मी. दूर पैदल मार्ग से चलकर झील तक पहुंचा जा सकता है। डोडीताल की गहराई अथाह है। अब यहां ठहरने के लिए एक फारेस्ट हाऊस भी बन गया है। पर्यटकों को इस झील का मनोरम वातावरण एक अलौकिक शांति प्रदान करता है।

अन्य स्रोतों से:

डोडी ताल (भारतकोश से)


• डोडी ताल उत्तराखंड के शहर उत्तरकाशी में गंगोत्री सड़क मार्ग से 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
• गंगोरी नामक स्थल से अगोड़ा के रास्ते पर लगभग 28 किलोमीटर की दूरी पर 3307 मीटर की ऊँचाई पर स्थित हैं।
• स्वच्छ व निर्मल जल से परिपूर्ण यह झील चारों ओर से घने वनों से लदा हुआ है।
• हिमालय क्षेत्र की प्रसिद्ध टाउट मछलियाँ भी यहाँ पाई जाती हैं।
• यहाँ पर वन विभाग का विश्राम गृह एवं एक लॉग केबिन आवास हेतु उपलब्ध है।



गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ: