WATERWIKI
एलिज़ाबेथ

एलिज़ाबेथ संयुक्त राज्य अमरीका के न्यूजर्सी राज्य का मुख्य नगर है। यह न्यूयार्क की खाड़ी पर स्टैटन द्वीप के सामने बसा हुआ है। द्वीप से यह गोथल नामक पुल से जुड़ा हुआ है, जो 20 जून, सन्‌ 1829 ई. को चालू हुआ था। यह न्यूयार्क महानगर का पर्याप्त अधिवास क्षेत्र है। यह औद्योगिक केंद्र भी है। यहाँ 'सिंगर' नामक सिलाई कढ़ाई आदि की मशीनों का कारखाना है जिसमें कई हजार व्यक्ति काम करते हैं। यहाँ तेल साफ करने का कारखाना और मोटर के कई कारखाने भी हैं। यहाँ जहाज भी बनाए जाते हैं। इनके अतिरिक्त और भी कई प्रकार के छोटे मोटे उद्योग धंधे चलते हैं। इसके बंदरगाह से पेनसिलवानिया का अच्छा कोयला निर्यात किया जाता है।

यह नगर सन्‌ 1665 ई. में बसा था। सर जार्ज की पत्नी के नाम पर इसका नाम एलिज़ाबेथ टाउन पड़ा था। सन्‌ 1855 ई. में यह नगर घोषित हुआ। सन्‌ 1940 ई. में इसकी जनसंख्या 1,09,912 थी। यहाँ अभी भी कई ऐतिहासिक भवन हैं जिनमें लिबर्टी हॉल और बॉक्सउड हाल प्रसिद्ध हैं। यहाँ कई मनोरम पार्क हैं।

अन्य स्रोतों से:




गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:
1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):




संदर्भ:
1 -

2 -