WATERWIKI
एस्टेला

एस्टेला स्पेन के नावारे प्रदेश का एक ऐतिहासिक नगर है। यह अर्गा नदी के किनारे पर पांपलोना से 20 मील दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। ऊन तथा सन के वस्त्र और ब्रांडी बनाना आदि यहाँ के प्रमुख उद्योग हैं। यह प्रसिद्ध सैनिक केंद्र भी है तथा यहाँ एक मध्यकालीन दुर्ग है। यहाँ बहुत से मठ, गिरजे और एक कालेज भी है जो पहले विश्वविद्यालय था। इस नगर की बनावट प्रशंसनीय हे, गलियाँ सुंदर एवं सुसंबद्ध हैं। सन्‌ 1835 ई. में इसपर स्पेन के सिंहासन का व्यपदेश करनेवाले डॉन कार्लोस के सहायकों ने अधिकार कर लिया था। सन्‌ 1839 ई. में उनका नेता अपने पाँच साथियों के साथ सूली पर चढ़ा दिया गया। सन्‌ 1876 ई. में भी यहाँ भीषण संघर्ष हुआ, जिसने डॉन कार्लोस का तख्ता ही उलट दिया।

अन्य स्रोतों से:




गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:
1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):




संदर्भ:
1 -

2 -