घर बैठे पृथ्वी दिवस पर करें ई-प्रतियोगिता में प्रतिभाग

18 Apr 2020
0 mins read
घर बैठे पृथ्वी दिवस पर करें ई-प्रतियोगिता में प्रतिभाग
घर बैठे पृथ्वी दिवस पर करें ई-प्रतियोगिता में प्रतिभाग

पृथ्वी दिवस एक वार्षिक आयोजन है, जिसे 22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्थन प्रदर्शित करने के लिए आयोजित किया जाता है। इसकी स्थापना अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप की थी। अब इसे 192 से अधिक देशों में प्रति वर्ष मनाया जाता है। 22 अप्रैल, ये तारीख उत्तरी गोलार्द्ध में वसंत और दक्षिणी गोलार्द्ध में शरद का मौसम है। जब बार से चुनगी आते थे, संयुक्त राष्ट्र में पृथ्वी दिवस को हर साल मार्च एक्विनोक्स (वर्ष का वह समय जब दिन और रात बराबर होते हैं) पर मनाया जाता है, यह अक्सर 20 मार्च होता है, यह एक परम्परा है जिसकी स्थापना शांति कार्यकर्ता जॉन मक्कोनेल के द्वारा की गयी।

विश्व पृथ्वी दिवस पर यूथ हैल्पर्स संस्था द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सहयोग से घर बैठे ऑनलाइन ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित की जा रही है। नोवल कोरोना वायरस से बचाव के लिये घोषित लॉकडाउन का सदुपयोग रचनात्मक कार्यों और पर्यावरण की समझ बनाने के लिये किया जा रहा है। 

आप अपनी ड्राइंग के माध्यम से अपने पर्यावरण प्रेम की अभिव्यक्ति चित्रों और मनमोहक रंगों में उकेर सकते हैं और हमारे साथ घर बैठे साझा कर सकते हैं। आप हमें अपनी प्रविष्टि 13 अप्रैल से 23 अप्रैल तक भेज सकते हैं। इस प्रतियोगिता में घर बैठे ही भाग ले सकते हैं।  इसमें निम्न 6 प्रतियोगिताएं सम्मिलित है -

  1. चित्रकला प्रतियोगिता (बाल वर्ग - 14 वर्ष तक के बालक-बालिका)
  2. चित्रकला प्रतियोगिता (किशोर वर्ग: 15 से 18 वर्ष तक के बालक-बालिका)
  3. पर्यावरण पोस्टर प्रतियोगिता (युवा वर्ग: 19 से 25 वर्ष तक के युवक एवं युवती)
  4. तुलसी गमला सजावट प्रतियोगिता (महिला)
  5. ईको ईंट प्रतियोगिता (सभी के लिए)
  6. 5 Star घर प्रतियोगिता (सभी के लिए)

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये कोई शुल्क नहीं है, यह पूर्णतया निःशुल्क है।

  • प्रत्येक प्रतिभागी को अखिल भारतीय स्तर पर प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
  • प्रतियोगिता एवं परिणाम के सर्वाधिकार संस्था के पास सुरक्षित है।
  • फोटो का साइज 10 MB से ज्यादा नहीं होनी चाहिए ।
  • प्रतियोगिता के विजेताओं की जानकारी वेबसाइट http://paryavaransanrakshan.org/ecomp/ पर तय तिथि पर दे दी जायेगी।

चित्र बना कर यहाँ भेजेंःफार्म देखने के लिये क्लिक करें

आयुः5 से 25 वर्ष की आयु  तक के लोग प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि - 23 अप्रैल, 2020

परिणाम तिथि (प्रदेश स्तर) - 3 मई ,2020 

परिणाम तिथि (अखिल भारतीय स्तर)- 10  मई 2020

अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट देखें -  http://paryavaransanrakshan.org

Posted by
Attachment
Get the latest news on water, straight to your inbox
Subscribe Now
Continue reading