WATERWIKI
ह्यूरन झील

ह्यूरन झील संयुक्त राज्य अमरीका की बड़ी झीलों में इसका सुपीरियर झील के बाद दूसरा स्थान है। मिचिगन और एरी झीलों के बीच स्थित यह 400 किमी. लंबी एवं 248 किमी चौड़ी है। इसका क्षेत्रफल 58,880 वर्ग किमी है। इस झील का 34,008 वर्ग किमी भाग कनाडा में पड़ता है। ह्यूरन झील का सबसे गहरा भाग 227 मी. है। सुपीरियर एवं मिचिगन झीलों से पानी ह्यूरन झील में आता है तथा सैंट क्लेयर नदी, सेंट क्लेयर झील एवं डिट्रायट नदी में से होकर इसका पानी ईरी झील में चला जाता है। ह्यूरन झील में अप्रैल से लेकर दिसंबर तक जलयान चला करते हैं। ईरी, सुपीरियर एवं मिचिगन झीलों के बंदरगाहों से व्यापार होता है। व्यापार की मुख्य वस्तुएँ लौहखनिज, अनाज, चूनापत्थर एवं कोयला हैं। राकपोर्ट एवं रोजर्स सिटी पश्चिमी तट पर मुख्य बंदरगाह हैं जहाँ बड़े-बड़े जलयान चले आते हैं। इसका पानी बहुत स्वच्छ है और अनेक प्रकार की मछलियाँ इस पानी में पाई जाती हैं। झील के उत्तरी भाग में कुछ छोटे-छोटे द्वीप भी हैं। (राजेंद्र प्रसाद सिंह)

अन्य स्रोतों से:




गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:
1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):




संदर्भ:
1 -

2 -