जलवायु परिवर्तन का जल संसाधनों पर प्रभाव

जल संसाधनों पर जलवायु परिवर्तन का क्या प्रभाव पड़ेगा इस मुद्दे पर केन्द्रीय जल आयोग और राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान के संयुक्त संयोजन तथा जल संसाधन मंत्रालय के मार्गदर्शन में तैयार की गई यह रिपोर्ट भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई पहली आधिकारिक रिपोर्ट है। जलवायु परिवर्तन का जल संसाधनों, ग्लेशियरों और बर्फ पिघलनें, नदी व्यवस्था के अपवाह और भूजल में उनके योगदान पर प्रभाव आदि पर विस्तृत फील्ड डाटा इस रिपोर्ट में उपलब्ध कराया गया है।रिपोर्ट में, भारत के जल संसाधनों पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव पर उपलब्ध अध्ययनों, देश में पानी की जरूरतों, जलवायु, नदी घाटियों, वर्तमान जल संसाधनों और भविष्य की मांग और आपूर्ति आदि में बदलाव और संबंधित जलीय घटनाओं और खतरों की पहचान और खतरों को टालने के लिए रणनीतियों पर भी चर्चा की गई है।

रिपोर्ट: जल संसाधन पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव पर रिपोर्ट

राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान देश में जल विज्ञान और जल संसाधनों पर शोध के क्षेत्र में एक अग्रणी संस्थान है अधिक जानकारी के लिए, यहाँ क्लिक करें: http://www.nih.ernet.in/

केन्द्रीय जल आयोग देश में जल संसाधन के क्षेत्र में एक प्रमुख तकनीकी संगठन, है और वर्तमान में जल संसाधन मंत्रालय, भारत सरकार के एक कार्यालय के रूप में कार्य कर रहा है।

अधिक जानकारी के लिए, यहाँ क्लिक करें:
http://cwc.nic.in/

जल संसाधन मंत्रालय, है http://wrmin.nic.in/

Posted by
Get the latest news on water, straight to your inbox
Subscribe Now
Continue reading