कैसे-कैसे पेड़

15 Oct 2010
0 mins read
title=
title=
पेड़ों के बारे में आपने बहुत सी बातें सुनी होंगी कि फलां पेड़ की ये खूबियां हैं तो दूसरे पेड़ की ये खूबियां हैं। यहां पर आज आपको ढेर सारे ऐसे अजब-गजब पेड़ों के बारे में जानने को मिलेगा, जो कि अपनी खास वजह से देश-दुनिया में बहुत ही प्रसिद्ध हैं।

बच्चो, वृक्षों की दुनिया बहुत बड़ी होने के साथ अजूबी भी है। संसार में एक से बढ़कर एक विचित्र वृक्ष पाए जाते हैं, जिनके बारे मे सुनकर ही आश्चर्य होता है, किन्तु यह भी सत्य है कि इन वृक्षों के अद्भुत करिश्मे सुनकर इन्हें एक बार देखने की इच्छा जरूर होती है। तो आइए कुछ विचित्र वृक्षों के अद्भुत कारनामों पर एक नजर डालते हैं।

आस्ट्रेलिया में एक ऐसा वृक्ष पाया जाता है, जो नजदीक से गुजर रहे व्यक्ति को अपनी ओर खींच लेता है और उसका पूरा खून चूसकर यानी जान लेकर ही छोड़ता है। वहां के लोग इसे चुंबक वृक्ष के नाम से जानते हैं।

डेरफिन पहाड़ पर ड्रैगन नामक इतना विशाल वृक्ष पाया जाता है कि स्थानीय लोग उसे खोखला कर मंदिर या स्थान बना देते हैं। इसकी विशालता का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस मंदिर में एक साथ बैठकर सैकड़ों लोग प्रार्थना आदि कर सकते हैं।

कैनोरी नामक टापू में लगातार बारिश करने वाला वृक्ष पाया जाता है। स्थानीय लोग इन्हीं वृक्षों से मिले पानी से ही अपना गुजारा करते हैं, क्योंकि वहां ज्यादा बरसात नहीं होती है।

दक्षिणी अमेरिका में मैरी नामक प्रदेश में ऐसे वृक्ष पाए जाते हैं, जो सूखे के दिनों में ठंडी नम हवा में मौजूद वाष्प को एकत्र करके बारिश करते हैं।

अफ्रीका के मेडागास्कर नामक द्वीप में सात-आठ फुट ऊंचा ऐसा वृक्ष पाया जाता है, जो स्थानीय लोगों की प्यास बुझाता है। वृक्ष के एक डाल से निकले स्वच्छ व ठंडे जल से तीन-चार व्यक्तियों की प्यास आराम से बुझ सकती है।

उत्तरी अमेरिका में काउ टी यानी गौवृक्ष पाया जाता है। इसके तने से निकले दूध का स्वाद और गुण गाय के दूध के बराबर ही होता है। साथ ही इसी वृक्ष की डाल को काटकर आग में पकाने से यह रोटी की तरह ही फूलती है और इसका स्वाद रोटी जैसा होता है।

जावा के जंगलों में बेरी के झाड़ जैसे पाए जाने वाले वृक्ष से निकला द्रव खतरनाक विष माना जाता है। स्थानीय निवासी शिकार करते वक्त तीरों में इसी विष का प्रयोग करते हैं।

मालाया में अंजीर की भांति पाए जाने वाले विशाल वृक्ष, जिसे फिनरसबी जिकोसा नाम से जाना जाता है, अपने पास लगे छोटे-छोटे वृक्षों को खींचकर उनका रस चूसने के बाद फेंक देता है।

मैक्सिको में एक ऐसा वृक्ष पाया जाता है, जिसमें सुई-धागा एक साथ पाया जाता है। पौधे की पत्ती में सुई जैसा कांटा होता है, जिसे तोड़ने पर दो फिट लंबा धागा निकलता है। स्थानीय लोग प्राकृतिक सुई-धागा से सिलने का छोटा-मोटा काम करते हैं।

हिमालय की तलहटी पर प्रकाश फेंकने वाला वृक्ष पाया जाता है। रात में इन वृक्षों से इतना अधिक प्रकाश उत्पन्न होता है कि दूर से ऐसा प्रतीत होता है कि मानों वृक्षों पर बल्ब लगा दिए गए हों।

अफ्रीका के जंगलों में व्यक्ति की हंसने जैसी आवाज करने वाला एक वृक्ष पाया जाता है। इन वृक्षों के फूलों में आटा या अन्य कोई पिसी चीज लगा देने से हंसने जैसी ध्वनि उत्पन्न होती है।

Posted by
Get the latest news on water, straight to your inbox
Subscribe Now
Continue reading