WATERWIKI
Nanoar lake in Hindi

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के सराहन क्षेत्र में समुद्र तल से 8,500 मी. की ऊंचाई पर तश्तरीनुमा नैनोर झील है। यह झील भी पर्वत श्रृंखला से घिरी हुई है। यहां बारह महीने बर्फ रहती है। इन्हीं शिखरों में 5,200 मी. की ऊंचाई का श्री कंठ महादेव शिखर है, जहां भगवान शिव का निवास बताया जाता है। नीले आकाश के नीचे वृत्ताकार झील का जल इतना चमकीला है कि चांद-तारों और पर्वत शिखरों के दर्पण जैसा लगता है। नैनोर झील बासले दर्रा से श्री कंठ महादेव शिखर की ओर जाने के रास्ते में स्थित है। इसी प्रकार केवलौंग शहर से बरालाचा दर्रे के रास्ते में छोटी सी झील सूरज झील है जो भाग नदी का स्रोत है। भाग नदी टांडी में चंद्रताल से मिलती है, वहां सुविख्यात चेनाब का जन्म होता है।

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ: