WATERWIKI
सोमालिया

सोमालिया क्षेत्रफल 637660 वर्ग किमी (246,135 वर्ग मील) भूतपूर्व ब्रिटिश संरक्षित क्षेत्र सोमालीलैंड एवं राष्ट्रसंघीय न्यास क्षेत्र सोमालिया को मिलाकर 1 जुलाई, 1960 ई. को इस गणतंत्र का निर्माण हुआ। इसके उत्तर में अदन की खाड़ी, पूर्व एवं दक्षिण में हिंद महासागर, दक्षिण पश्चिम में केनिया तथा पश्चिम में ईपीयोपिया एवं फ्रेंच सोमालीलैंड स्थित हैं। सोमालिया एक चरागाह प्रधान क्षेत्र है। इसकी 80% जनसंख्या पशुपालन पर निर्भर है। दक्षिणी भाग में शेबेली एवं गुइबा नदियों की घाटियों में गन्ना, केला, दुर्रा, मक्का, तिलहन एवं फल की उपज होती है। उत्तरी पश्चिमी प्रांत की मुख्य फसल ज्वार है।

बहुत थोड़े से खनिज पाए जाते हैं। लेकिन अभी इन सबकी खुदाई नहीं होती। जिप्सम एवं खनिज तेल निकाले जाते हैं। बेरिल एवं कोलंबाइट यहाँ पाए जानेवाले अन्य खनिज हैं।

उद्योग धंधे मुख्यत: मांस, मत्स्य एवं चमड़े से संबंधित हैं। यहाँ से पशुओं एवं उनके चमड़ों तथा ताजे फलों का निर्यात होता है सोमालिया का आयात निर्यात व्यापार मुख्य रूप से इंग्लैंड से होता है। गमनागमन के साधन विकसित नहीं हैं। सड़कों की लंबाई 400 मील है परंतु रेलमार्ग तो बिल्कुल ही नहीं है। मोगादिसिओ हवाई अड्डे से नैरोबी एवं अदन जाया जा सकता है। प्रशासन के लिए इसे आठ विभागों में बाँटा गया है।

सोमालिया की 10,000 यहाँ की राजधानी है। सोमाली राष्ट्रीय भाषा है लेकिन कामकाज की भाषाएँ अरबी, इतालवी एवं अंग्रेजी हैं। इन भाषाओं में दैनिक समाचारपत्र भी निकलते हैं। निवासियों में सुन्नी मुसलमानों की अधिकता है। शेष किसान (रोमन कैथोलिक) है। इस देश में उच्च शिक्षा के लिए एक विश्वविद्यालय संस्थान है। जहाँ विधि, अर्थशास्त्र एवं प्रशिक्षण की पढ़ाई होती है। रूसी मदद से वायुसेना को सुदृढ़ किया जा रहा है। (राजेंद्र प्रसाद सिंह)

अन्य स्रोतों से:




गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:
1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):




संदर्भ:
1 -

2 -