EVENT
सर्व सेवा संघ का जल-जंगल-जमीन स्वराज अभियान शुरू
Posted on

राजघाट पर 48 घंटे का उपवास होगा


स्थान : राजघाट, नई दिल्ली
तिथि : 09-11 दिसम्बर 2012


सेवाग्राम। सर्व सेवा संघ ने जल, जंगल, जमीन पर सरकार एवं कंपनियों के बढ़ते प्रभुत्व, इसके अंधाधुंध दोहन तथा जनता के विस्थापन के विरूद्व एवं जनता को उसकी भी जिम्मेदारियों के प्रति सजग करने के लिए स्वराज अभियान शुरू किया है।

अभियान के प्रथम चरण में 20 नवम्बर को देहरादून में एक सम्मेलन हुआ एवं 21 नवम्बर को डा. रामजीसिंह एवं दयासिंह के आशीर्वचनों के साथ यात्रा की शुरूआत हुई। सर्व सेवा संघ के अध्यक्ष सुश्री राधाबहन भट्ट, उ.प्र. सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष श्री मधुसूदन एवं उत्तराखंड सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष श्री सुरेश भाई इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे। श्री अशोक भारत यात्रा का संयोजन तथा श्री अमरनाथभाई मार्गदर्शन कर रहे हैं।

सर्व सेवा संघ के प्रबंधक ट्रस्टी श्री महादेव विद्रोही द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से होते हुए यात्रा 9 दिसम्बर 12 को राजघाट, नई दिल्ली पहुंचेगी जहां सायं 4 बजे 48 घंटे के उपवास सत्याग्रह का आरंभ होगा। 11 दिसम्बर को सायं इसका समापन होगा। देशभर के सर्वोदय कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न परियोजनाओं से प्रभावित लोग इसमें शामिल होंगे। सर्व सेवा संघ ने सभी सहमना संगठनों एवं नागरिकों से इसमें शामिल होने की अपील की है।