WATERWIKI
सुल्तानपुर

सुल्तानपुर 1. जिला, यह भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का जिला है जिसका क्षेत्रफल 4384 वर्ग किमी है। इसके उत्तर में बाराबंकी एवं फैजाबाद, पूर्व में जौनपुर, दक्षिण में जौनपुर एवं प्रतापगढ़ और पश्चिम में रायबरेली एवं बाराबंकी जिले हैं। यहाँ की मुख्य नदी गोमती है जो जिले में उत्तरी पश्चिमी कोने से प्रवेश करती है और जिले के मध्य से बहती हुई दक्षिण-पूर्व की ओर जाती है। यहाँ पर अनेक छिछली झीलें हैं, पर किसी का विस्तार पर्याप्त नहीं है और ने उनका कोई महत्व ही है। जिले का अधिकांश भूभाग समतल है। धान यहाँ की सबसे महत्वपूर्ण फसल है। इसके अतिरिक्त चना, गेहूँ, जौ, मटर, मसूर एवं गन्ना अन्य फसलें हैं। जिले में आम, जामुन और महुआ के वृक्ष पर्याप्त संख्या में हैं। भेड़िया, गीदड़, नीलगाय एवं जंगली सूअर जिले में मिलने वाले वन्य पशु हैं। यहाँ की औसत वार्षिक वर्षा 43 इंच है। यहाँ की भूमि जलोढ़ मिट्टी से बनी है।

2. नगर, स्थिति: 260150 उ. अ. तथा 82050 पू. दे.। यह नगर उपर्युक्त जिले का प्रशासनिक केंद्र है, गोमती नदी के दाहिने किनारे पर स्थित है और अनाज व्यवसाय का केंद्र है।

अन्य स्रोतों से:




गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:
1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):




संदर्भ:
1 -

2 -