WATERWIKI
Shivnath River in HIndi

• शिवनाथ नदी महानदी की सबसे प्रमुख तथा सबसे बड़ी सहायक नदी है।
• इसका उदगम स्थल राजनांद गाँव उच्च भूमि में अम्बागढ़ तहसील की 625 मीटर ऊँची पानाबरस पहाड़ी से हुआ है।
• यह नदी राजनांदगाँव, दुर्ग, बिलासपुर तथा जांजगीर-चांपा ज़िलों में होते हुए जांजगीर ज़िले के सोन लोहरसी के पास (रायपुर से लगी सीमा पर) महानदी में जाकर मिल जाती है।
• जलग्रहण क्षमता एवं लम्बाई की दृष्टि से यह छत्तीसगढ़ राज्य की अत्यन्त महत्वपूर्ण नदी है।
• इसकी प्रदेश में लम्बाई 290 किमी0 है।
• इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ हांप, आगर, मनियारी, अरपा, खारून, लीलागर, तान्दुला, खरखरा, अमनेरा खोरसी, जमुनियाँ आदि प्रमुख हैं।
• इस नदी के किनारे प्रमुख नदी- अम्बागढ़ चौकी, राजनांदगाँव, दुर्ग, धमधा, नांदघाट हैं।

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ: