विचित्र पेड़

16 Jan 2012
0 mins read
प्रकृति ने कई प्रकार के पेड़-पौधे पैदा किए हैं। सामान्य पेड़-पौधे हमारे जीवन और पर्यावरण का एक अभिन्न अंग हैं। लेकिन कई प्रकार के पेड़ के पेड़ ऐसे होते हैं जो अपने अनोखेपन के लिए जाने जाते हैं, जिन्हें देखकर हम आश्चर्यचकित रह जाते हैं। अमेरिका के वनों में मैट्रिक नामक ऐसा पेड़ पाया जाता है जिसकी बनावट बच्चे की तरह होती है। अगर इस पेड़ को हिलाया, उखाड़ा या मारा जाए तो यह बच्चे की तरह रोने लगता है। इसलिए इसे रोने वाला वृक्ष भी कहते हैं। कनाडा के पहाड़ी क्षेत्रों में एक ऐसा वृक्ष पाया जाता है, जिसके तने में छेद करने से मीठा रस निकलता है जो गन्ने के रस से भी अधिक मीठा होता है।

आस्ट्रेलिया के जंगलों में विभिन्न प्रकार के पेड़ पाए जाते हैं जिन्हें दिशा सूचक पेड़ कहा जाता है। इन पेड़ों की विशेषता यह है कि इनकी पंक्तियां सदा उत्तर और दक्षिण दिशा की ओर रहती है। इनके तने का एक भाग पूर्व की ओर दूसरा पश्चिम की ओर रहता है। जापान में एक ऐसा पेड़ पाया जाता है जो सूर्यास्त होने के बाद धुआं छोड़ने लगता है। प्रायः पेड़ पर पहले फूल आता है, उसके बाद ही फल आता है, लेकिन अफ्रीका में पाए जाने वाले विटशिया पेड़ पर बिना फूलों के फल होते हैं। अमेरिका में स्थित जोगुआ ट्री नेशनल पार्क में यूका नामक तुरंत बढ़ने वाला पेड़ पाया जाता है। जिस प्रकार शरीर के किसी अंग पर तेजाब पड़ने से वह अंग गलने लगता है उसी प्रकार अमेजन के वनों के कुछ पेड़ों में से पीले रंग का एक पदार्थ झड़ता है। यह पदार्थ मानव शरीर के किसी भाग पर पड़ जाए तब शरीर का वह भाग गलने लगता है।

इंडोनेशिया के दक्षिणी भाग में ऐसे पेड़ पाए जाते हैं जो वर्षा करते हैं। वहां के पेड़ एक मिनट में पानी की एक हजार बूंदें टपकाता है। अमेरिका में कुछ ऐसे पेड़ पाए जाते हैं जो हवा में झूमते हुए अपने फलों के माध्यम से ऐसी आवाज उत्पन्न करते हैं जैसे घंटियां बज रही हों। ब्राजील के घने जंगलों में मचीनल नामक पेड़ पाए जाते हैं। बसंत ऋतु में इन पेड़ों पर बड़े आकार के बहुत ही सुंदर फूल खिलते हैं। लैटिन अमेरिका के जंगलों में द्रैंडडिओसा नामक पेड़ पाए जाते हैं। जो साल भर रोते रहते हैं। उन पेड़ों पर छोटे-छोटे सुंदर फल लगते हैं। सुबह से लेकर रात तक इन फूलों पर लाल चमकदार बूंदें झलकने लगती है और सुबह तक लगातार इसी तरह रहती है। थोड़ी भी हवा लगने पर रो देती है।

Posted by
Get the latest news on water, straight to your inbox
Subscribe Now
Continue reading