वनस्पति और जीव
मैंग्रोव वन जिन्हें कभी केवल अनुपयोगी दलदल समझा जाता था आज उपयोगी तथा परिस्थितिकीय रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों के रूप में देखे जाते हैं। खारे पानी और दलदली क्षेत्र होने पर भी मैंग्रोव वनों में विभिन्न प्रकार के पौधों और जीव-जन्तुओं की अनेक प्रजातियां पायी जाती हैं। ये क्षेत्र अन्य प्रकार के पौधों के लिये भी भोजन तथा आवास प्रदान करते हैं। अक्सर यह माना जाता है कि मैंग्रोव वन कम आवासीय विविधता वाले होते हैं और वहां कुछ ही प्रजातियां पाई जाती हैं जबकि यथार्थ में मैंग्रोव वन विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों व जीवों को आश्रय प्रदान करते हैं।
मैंग्रोव वनों में पौधों के अतिरिक्त जीवाणु, कवक तथा शैवाल भी पाये जाते हैं। मैंग्रोव पारिस्थितिकी तंत्र की गतिविधियां मुख्यतः पादप प्लवकों तथा सूक्ष्म शैवालों पर निर्भर करती है। विभिन्न प्रकार के शैवाल अकशेरुकी जीवों तथा मछलियों की अनेक प्रजातियों को भोजन प्रदान करते हैं। मैंग्रोव पारिस्थितिकी तंत्र में शैवालों की विविधता अधिक होती है। शैवालों की मात्रा तथा प्रकार मैंग्रोव पारिस्थितिकी तंत्र की भौतिक तथा रासायनिक संरचना पर निर्भर करती है। इनमें मुख्य कारक खारापन, तापमान, ज्वार, लहरों का प्रभाव तथा सूर्य के प्रकाश की तीव्रता है।
|
भारत के पूर्वी एवं पश्चिमी तटों पर और अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में पाए जाने वाले जीवों की प्रजातियों की संख्या | ||||
| जीव समूह | जीवों की प्रजातियों की संख्या | |||
|
| पूर्वी तट | अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह | पश्चिमी तट | कुल |
| झींगा एवं समुद्री झींगा | 36 | 17 | 29 | 55 |
| केकड़ा | 87 | 56 | 27 | 134 |
| कीट | 367 | 339 | 10 | 705 |
| मोलास्क | 181 | 113 | 81 | 302 |
| अन्य कशेरुकी | 574 | 74 | 181 | 740 |
| मत्स्य परजीवी | 7 | 0 | 0 | 7 |
| मीनपक्ष मछली | 330 | 249 | 124 | 543 |
| उभयचर | 7 | 5 | 0 | 11 |
| सरीसृप | 77 | 7 | 3 | 82 |
| पक्षी | 316 | 53 | 257 | 419 |
| स्तनधारी | 61 | 8 | 3 | 68 |
मैंग्रोव की वनस्पति प्रजातियां
भारत वर्ष में मैंग्रोव की विविधता
मैंग्रोव से सम्बद्ध जीव-जन्तु
मैंग्रोव वृक्ष पर बने घोंसलें में बैठा पक्षी
| भारत के मैंग्रोव पारिस्थितिकी तंत्र में पाए जाने वाले जीवों और वनस्पतियों की कुल संख्या (खेत्रीसन 2000ए) से | ||
| क्रमांक
| समूह
| प्रजातियों की संख्या
|
|
| वनस्पति समूह
|
|
| 1 | मैंग्रोव | 71 |
| 2 | लवणीय दलदली वनस्पतियां | 12 |
| 3 | समुद्रीघास वनस्पतियां | 11 |
| 4 | समुद्री शैवाल (प्लवक एवं समुद्री खरपतवार) | 557 |
| 5 | जीवाणु | 69 |
| 6 | फफूंदी | 102 |
| 7 | ऐक्टिनोमाइसीज | 23 |
| 8 | शैवाक | 32 |
|
| जीव समूह
| |
| 9 | झींगा एवं समुद्री झींगा | 55 |
| 10 | केकड़ा | 134 |
| 11 | कीट | 705 |
| 12 | मोलास्क | 302 |
| 13 | अन्य कशेरुकी | 740 |
| 14 | मत्स्य परजीवी | 7 |
| 15 | मीननक्ष मछली | 543 |
| 16 | उभयचर | 11 |
| 17 | सरीसृप | 82 |
| 18 | पक्षी | 419 |
| 19 | स्तनधारी | 68 |
| प्रजातियों की कुल संख्या | 3943 | |
