वायुमंडल की परिभाषा (Definition of Atmosphere in Hindi)
वायुमंडल - (पुं.) (तत्.) - शा.अर्थ वायु का घेरा। भू. पृथ्वी को चारों ओर से घेरे हुए हवा का वह घेरा जो पृथ्वी के गुरूत्व के कारण स्थानबद् ध रहता है। यह वायुराशि सूर्य की किरणों के हानिकारक प्रभाव से हमारी रक्षा करती है तथा पृथ्वी के तापमान को रहने योग्य बनाती है। दे. वातावरण। atmosphere
वायुमंडलीय दाब - (पुं.) (तत्.) - पृथ्वी के चारों ओर फैली हुई हवा का दबाव (जिसकी वजह से वह स्थानबद् ध रहती है।)
वायुराशि - (स्त्री.) (तत्.) - वायु की वह घनी चादर जो पृथ्वी को चारों ओर से घेरे हुए है।