यमुना शुद्धिकरण के लिए स्टॉल लगाकर हस्ताक्षर करवाए गए
यमुना शुद्धिकरण के लिए स्टॉल लगाकर हस्ताक्षर करवाए गए

यमुना शुद्धिकरण के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान

Published on
2 min read

यमुना शुद्धिकरण और यमुना की निर्मलता, अविरलता के लिए आगरा में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। 2008-10 तक लगभग 35 हजार लोगों ने यमुना के शुद्धिकरण के लिए अपने हस्ताक्षर कर अपनी मंशा जाहिर की।

आगरा में यमुना की दुर्दशा से आंदोलित यमुना निधी के संयोजक पंडित अश्विनी कुमार मिश्र ने इस हस्ताक्षर अभियान का संयोजन किया।

यमुना में निश्चित मात्रा में प्रवाह बनाए रखने के संबंध में, साथ ही 1978 की बाढ़ के विस्तार क्षेत्र को यमुना का क्षेत्र माना जाय, यमुना के लिए एक सर्वाधिकार प्राप्त प्राधिकरण की स्थापना की जाए, यमुना के घाटों और इसके जंगलों की साफ-सफाई और हरियाली लाई जाए, रिवर सीवर का सम्बन्ध विच्छेद होना चाहिए, यमुना की सहायक नदियों को उचित योजनाओं से पुनर्जीवित किया जाए आदि मांगों को लेकर यह हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। लोगों में जनचेतना पैदा करने के लिए और यमुना की समस्याओं को लोगों को बताने के लिए इसके साथ ही लोगों का यमुना के प्रति संकल्प पैदा हो इस हस्ताक्षर अभियान की मूल मंशा थी।

यमुना शुद्धिकरण के लिए आयोजित हुआ हस्ताक्षर अभियान

गोकुल के कार्ष्णि श्रीगुरू शरणानंदा जी के आश्रम में भी हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था।

2008-10 तक चले इस अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की और इस अभियान से प्राप्त लोगों के मंशापत्र को कई संगठनों ने अपने न्यायालयीय मुकदमों में भी कोर्ट के सामने प्रस्तुत किया है।

यमुना शुद्धिकरण के लिए हस्ताक्षर अभियान में भाग लेते लोग

अटैच डॉक्युमेंट

1. हस्ताक्षर फॉर्म के नमूने

2. हस्ताक्षर अभियान से संबंधित खबरें

3. हस्ताक्षर अभियान से संबंधित फोटोग्राफ

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

संबंधित कहानियां

No stories found.
India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org