इंडिया वाटर पोर्टल के लिए लिखें

इंडिया वाटर पोर्टल के लिए लिखें

इंडिया वाटर पोर्टल साल 2007 से जल से जुड़े हर पहलू पर जानकारी के लिए एक समर्पित स्रोत रहा है। पोर्टल पर अंग्रेज़ी और हिंदी में 12,500 से अधिक लेखकों के 26,000 से ज़्यादा लेखों, शोधपत्रों, इंटरव्यू, वीडियो, पॉडकास्ट और तस्वीरों को जगह मिली है। यह इसे पानी से जुड़े विषयों पर सबसे ज़्यादा पढ़े और पसंद किए जाने वाले प्रकाशनों में से एक बनाता है।

अब आपके पास भी इंडिया वाटर पोर्टल पर प्रकाशित होने का मौका है! अगर आप जल और उससे जुड़े विषयों पर कोई लेख, वीडियो या डेटा विज़ुअलाइज़ेशन रिपोर्ट प्रकाशित करना चाहते हैं, तो उसका आइडिया हमारे साथ साझा करें। हमें बताएं कि आप किस प्रारूप पर काम करना चाहते हैं और यह हमारे पाठकों के लिए क्यों ज़रूरी है।

पिच का प्रारूप

अपना आइडिया बेहतर ढंग से समझाने के लिए कृपया यह जानकारी दें:

  • मुख्य विचार: एक वाक्य में अपनी स्टोरी का मूल विचार बताएं।
  • थीम/विषय: बताएं कि आप किन मुख्य मुद्दों या थीम पर फोकस करेंगे।
  • संदर्भ/महत्व: बताएं कि यह स्टोरी क्यों ज़रूरी है। इसे आप पानी से जुड़े सामाजिक, आर्थिक या राष्ट्रीय मुद्दों से कैसे जोड़ेंगे? आपके अनुसार कहानी का पाठक कौन है?
  • रिपोर्टिंग योजना:
    • डेटा स्रोत: इस लेख के लिए जानकारी के मुख्य स्रोत क्या होंगे? जहां संभव हो, लिंक दें।
    • इंटरव्यू: उन मुख्य विशेषज्ञों की जानकारी दें जिनसे आप बात करेंगे। विशेषज्ञों की बायो का लिंक दें।
    • रिपोर्ट्स: स्टोरी के लिए आप किन रिपोर्ट या शोधपत्रों का उपयोग करेंगे? यदि संभव हो तो लिंक दें।
  • डेडलाइन: आप लेख/स्टोरी का अंतिम ड्राफ़्ट कब तक भेजेंगे?

यदि आपकी स्टोरी पहले कहीं प्रकाशित हो चुकी है:

  • उसका लिंक दें।
  • जहां यह प्रकाशित हो चुकी है उस प्रकाशन से इसे दोबारा प्रकाशित करने की अनुमति लेकर हमसे साझा करें।

अपनी पिच contact@indiawaterportal.org पर भेजें। साथ ही, अपने प्रकाशित लेखों की सूची, उनके लिंक और प्रकाशन के नाम सहित साझा करें।

महत्वपूर्ण जानकारी:

  • इंडिया वाटर पोर्टल पर प्रकाशित सामग्री ओपन एक्सेस के लिए उपलब्ध है और इसे क्रिएटिव कॉमंस लाइसेंस के तहत साझा किया जाता है। इसका मतलब है कि कोई भी व्यक्ति उचित श्रेय देकर इसे साझा कर सकता है, उपयोग में ले सकता है और वितरित कर सकता है। इस तरह, आपकी रचना एक व्यापक और जागरूक पाठक वर्ग तक पहुंचती है और इससे मुक्त ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलता है।
  • एक बार आपकी पिच स्वीकार हो जाने पर, आपको हमारे संपादन दिशानिर्देशों और फॉर्मेट संबंधी मानकों का पालन करना होगा।
India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org