अध्ययन क्षेत्र की वर्तमान स्थिति
भौगोलिक स्थिति वर्षा एवं आर्द्रता मिट्टी, प्राकृतिक वनस्पतियाँ कृषि उद्योग सहकारी समितियाँ परिवहन एवं संचार सुविधायें जनसंख्या :
‘‘मनुष्य अपने लाभपूर्ण उपयोग के लिये प्राकृतिक संरचना अथवा वातावरण के रूप में जो भी संसाधन प्राप्त करता है, उसे प्राकृतिक संसाधन कहा जाता है। मिट्टी व भूमि के रूप में प्राकृतिक, साधन वनस्पति तथा पेड़ पौधों को पोषण देते हैं। इसके अतिरिक्त सतही और भूमिगत जल संसाधन मानव, पशु व वनस्पति जीवन के लिये अत्यंत आवश्यक पदार्थ है। जल विद्युत ऊर्जा का महत्त्वपूर्ण स्रोत है। और जल मार्गों पर परिवहन के विभिन्न साधनों का विकास निर्भर है।’’
प्राकृतिक साधनों के कुछ विशिष्ट पहलू होते हैं, प्राकृतिक संसाधन समाज को नि:शुल्क बिना किसी विशेष प्रयास के प्राप्त होते हैं। प्राकृतिक संसाधन स्वत: निष्क्रिय होते हैं। वे अपनी उपस्थिति मात्र से ही मानव जीवन को सुविधा प्रदान करते हैं और अस्तित्व का आधार प्रदान करते हैं। यदि इनका सुविचारित विदोहन किया जाय तो इनकी उपादेयता अधिक हो जाती है। समाज की प्रत्येक आर्थिक क्रिया का क्रियान्वयन प्राकृतिक संसाधनों की भूमिका से प्रभावित होता है परंतु कृषि कार्यों का तो प्रत्यक्ष और तत्कालिक संबंध प्राकृतिक संसाधनों से होता है। कृषि एक जैविक क्रिया है। पौधों की जीवन क्रिया एवं उनका उत्पादन स्तर भूमि क्षेत्र, मिट्टी की प्राकृतिक उर्वरता, वर्षा एवं जलवायु से अत्यधिक प्रभावित होता है। वस्तुओं को उपभोग काबिल बनाने की प्रक्रिया यांत्रिक है परंतु कृषि एक जैविक क्रिया है। पौधों का विकास प्राकृतिक तत्वों से पोषित होकर स्वयं होता है। इस प्रकार यह कहा जा सकता है कि पौधों का विकास आधारिक रूप से भौतिक संख्या जलवायु एवं मिट्टी इत्यादि पर्यावरणीय दशाओं से आधारिक रूप से प्रभावित होता है। यहाँ कृषि से संबंधित विभिन्न पर्यावरणीय घटकों यथा भौगोलिक स्थिति, भौतिक स्वरूप, वर्षा तापमान मिट्टी सूखा, बाढ़ आदि का विश्लेषण किया गया है।
1. भौगालिक स्थिति :-
(अ) स्थिति विस्तार एवं प्रशासनिक संगठन -
प्रस्तावित अध्ययन क्षेत्र जनपद प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद मंडल के अंतर्गत आता है यह जनपद 25052 से 26022 उत्तरी अक्षांश तथा 81049 पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित है। जनपद का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 3717 वर्ग किलोमीटर है। इसके उत्तर में सुल्तानपुर जनपद पूर्व में जनपद जौनपुर, दक्षिण में जनपद इलाहाबाद तथा पश्चिम में जनपद रायबरेली तथा फतेहपुर स्थित है। व्यावसायिक दृष्टि से संपूर्ण जनपद 4 तहसीलों -
1. प्रतापगढ़
2. कुण्डा
3. लालगंज तथा
4. पट्टी में विभक्त है तथा 15 विकासखंडों द्वारा ग्रामीण विकास कार्यक्रम संचालित होते हैं।
विकासखंड
(ब) भौतिक स्वरूप :-
(स) उच्चावच :-
(द) जलवायु एवं वर्षा -
1. ग्रीष्म ऋतु -
वर्षा एवं आर्द्रता :-
2. वर्षा ऋतु :-
वर्षा एवं आर्द्रता :-
सारणी क्रमांक 1.1 अध्ययन क्षेत्र में वर्षा की मात्रा (मिली मीटर में) | ||||
क्र. | वर्ष | वार्षिक वर्षा का योग | जुलाई से सितंबर माह तक वर्षा | प्रतिशत |
1. | 1970 | 668.81 | 583.87 | 87.30 |
2. | 1975 | 785.26 | 527.46 | 67.17 |
3. | 1980 | 949.43 | 848.79 | 89.40 |
4. | 1985 | 974.65 | 694.53 | 71.26 |
5. | 1990 | 817.22 | 675.19 | 82.62 |
6. | 1991 | 785.61 | 680.10 | 86.57 |
7. | 1992 | 846.42 | 756.78 | 89.41 |
8. | 1993 | 927.89 | 637.09 | 68.66 |
9. | 1994 | 824.28 | 674.92 | 81.88 |
10. | 1995 | 847.35 | 714.14 | 84.28 |
11. | 1996 | 941.87 | 816.79 | 86.72 |
12. | 1997 | 1016.56 | 905.35 | 89.06 |
(भारतीय ऋतु बेधशाला इालाहाबाद) |
सारिणी क्रमांक 1.1 में अध्ययन क्षेत्र की वार्षिक वर्षा की सूची प्रस्तुत की गई है जिससे ज्ञात होता है कि सर्वाधिक वर्षा 1016.56 मिलीमीटर वर्ष 1997 में हुई है और न्यूनतम वर्षा 668.81 मिलीमीटर वर्ष 1970 में हुई इसके उपरांत 1975 में 785.26 मिमी तथा 1991 में 785.61 मिमी के अतिरिक्त अन्य वर्षों में औसत वार्षिक वर्षा 800 मिमी से अधिक रही है। वार्षिक वितरण पर यदि दृष्टि डाली जाये तो वर्ष 1975 में 67.17 प्रतिशत वर्षा जून से अक्टूबर तक 1993 में 68.66 प्रतिशत तथा 1985 में 71.26 प्रतिशत के अतिरिक्त इन 5 महीनों में 80 प्रतिशत से अधिक वर्षा जनपद को प्राप्त होती रही है।
3. शीत ऋतु :-
आर्द्रता वर्षा :-
सारणी 1.2 अध्ययन क्षेत्र जनपद प्रतापगढ़ की जलवायु | |||||||
माह | तापमान डिग्री सेंटीग्रेड | औसत आपेक्षित आर्द्रता | औसत (मिमी) | औसत वायुदाब (मिलीवार में) | औसत वायुवेग (प्रति किमी) | ||
अधिकतम | न्यूनतम | औसत | |||||
जनवरी | 24.2 | 3.5 | 13.6 | 62.7 | 16.5 | 999.19 | 2.36 |
फरवरी | 30.6 | 5.8 | 17.5 | 66.8 | 10.9 | 981.18 | 2.87 |
मार्च | 39.4 | 9.8 | 22.9 | 42.5 | 11.4 | 994.22 | 3.92 |
अप्रैल | 43.8 | 15.9 | 28.7 | 31.3 | 4.3 | 968.82 | 3.77 |
मई | 46.5 | 21.2 | 31.2 | 29.2 | 9.3 | 981.66 | 4.39 |
जून | 47.7 | 24.1 | 34.8 | 46.7 | 68.2 | 977.84 | 4.96 |
जुलाई | 41.1 | 23.6 | 32.5 | 75.3 | 201.4 | 983.46 | 4.11 |
अगस्त | 36.2 | 23.2 | 29.9 | 81.6 | 244.8 | 981.92 | 3.24 |
सितंबर | 35.9 | 21.5 | 29.1 | 75.8 | 161.9 | 988.89 | 2.88 |
अक्टूबर | 24.2 | 14.2 | 25.8 | 59.5 | 36.6 | 990.71 | 2.10 |
नवंबर | 33.7 | 7.9 | 20.1 | 56.6 | 3.8 | 994.38 | 1.13 |
दिसबंर | 28.5 | 4.4 | 16.2 | 55.5 | 5.8 | 1001.24 | 1.87 |
(भारतीय ऋतु वेधशाला इलाहाबाद) |
मिट्टी :-
1. बलुई एवं बलुई चीकायुक्त मिट्टियाँ :-
2. हल्की बलुई दोमट मिट्टी :-
3. चीकायुक्त मिट्टियाँ :-
4. भारी दोमट मिट्टियाँ :-
5. बीहड़ मिट्टी :-
प्राकृतिक वनस्पतियाँ :-
1. उष्णकटिबंधीय पतझड़ वाले वन :-
ये मिश्रित वन हैं जो संपूर्ण जनपद में फैले हुए हैं। नीम, आम, बबूल, शीशम, ढाक, यूकेलिप्टस, जामुन तथा बेल आदि इस वर्ग के प्रमुख वृक्ष हैं जिनका उपयोग इमारती लकड़ी आदि के रूप में होता है।
2. उपोष्ण शुष्क वन :-
ये वन समान्यतया झाड़ी वाले वृक्षों के रूप में पाये जाते हैं जो गंगा सई तथा पीली नदियों के किनारे मुख्य रूप से पाये जाते हैं। कटीले बबूल, जंगल जलेबी, बेर, कदम तथा खैर आदि इन वनों के अंतर्गत आते हैं, इनसे प्राप्त लकड़ी प्रमुख रूप से जलाने के काम आती है।
(र) आर्थिक स्थिति :-
स्वतंत्रता की आधी शताब्दी बीत जाने के बाद भी अध्ययन क्षेत्र की अर्थव्यवस्था आज की कृषि व्यवसाय पर निर्भर है, अधिकांश जनसंख्या कृषि से ही अपने जीवन-यापन के संसाधन जुटा रही है, यद्यपि देश की पंचवर्षीय योजनाओं में कृषि को महत्त्व देने के साथ-साथ जनपद में भी कृषि उत्पादन में परिवर्तन हुए हैं। संस्थागत एवं तकनीकी सुधारों के फलस्वरूप कृषि उत्पादन एवं उत्पादिता में सुधार हुआ है। कृषि क्षेत्र में मात्रात्मक सुधार के साथ-साथ गुणात्मक सुधार भी हुए हैं। कृषि अब मात्र जीवन निर्वाह का साधन न रहकर उत्पादक एवं लाभपूर्ण व्यवसाय का रूप धारण कर रही है। कृषक अब लाभ कमाने के लिये नवीन उत्पादक तकनीकों को अपनाने के लिये तत्पर हैं, आज अपेक्षाकृत बेहतर कृषि प्रविधियों के प्रयोग तथा नवीन उत्पादन तकनीक चंद कृषकों तक ही सीमित नहीं रह गई है उसे अपनाने की तीव्र इच्छा उन लाखों कृषकों में भी व्याप्त होती जा रही है जो अपनी दयनीय स्थिति के कारण इसे अभी तक अपना नहीं सके हैं। यह तथ्य वस्तुत: ग्रामीण व्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तनों का सूचक है। कृषि क्षेत्र में होने वाले परिवर्तनों के फलस्वरूप ग्रामीण जीवन में जागरूकता आ गई है और कृषक अब भविष्य के प्रति आशान्वित हो गये हैं।
(अ) कृषि :-
कृषि उत्पादन और उत्पादिता के मुद्दे पर महत्त्वपूर्ण सफलता के बावजूद भारतीय कृषि विकास नीति की इस आधार पर आलोचना की जाती है कि इसने कृषि विकास के संदर्भ में क्षेत्रीय विषमताओं को बढ़ावा दिया है जबकि योजनाओं के प्रारंभ में कृषि में व्याप्त विषमताओं को घटाने का लक्ष्य एवं संकल्प लिया गया था। अध्ययन क्षेत्र में भी कृषि भिन्नता देखने को मिलती है। चूँकि जनपद की अर्थव्यवस्था का मूल आधार कृषि है। परंतु क्षेत्रीय कृषि विषमताओं ने वितरणात्मक पक्ष की पूर्णतया अवहेलना की है जो भूमि के उपविभाजन और उपखंडन के रूप में स्पष्ट देखी जा सकती है।
(ब) उद्योग :-
औद्योगीकरण की दृष्टि से अध्ययन क्षेत्र अत्यंत पिछड़ा हुआ क्षेत्र है और भारतीय कृषकों का यह दुर्भाग्य है कि उन्हें वर्ष भर कृषि क्षेत्र से रोजगार प्राप्त नहीं होता है। मात्र 6 से 7 माह के लिये ही कृषि क्षेत्र कार्य दे पाता है। वर्ष में अतिरिक्त दिवसों में कार्य के अभाव के कारण कृषकों का कोई अन्य आय का स्रोत नहीं है इसलिये जनपद के कृषकों के आय का स्तर केवल कृषि पर निर्भरता के कारण अत्यंत निम्न है यद्यपि भोजनाकाल में ग्रामीण लोगों को अतिरिक्त रोजगार उपलब्ध कराने हेतु विभिन्न योजनायें संचालित की जा रही हैं परंतु उन कार्यक्रमों का लाभ जनपद के ग्रामीण लोगों को नहीं मिल पाया है जिससे कृषक आज भी केवल भरण-पोषण की स्थिति में ही जीवन-यापन कर रहे हैं।
तालिका 1.4 विभिन्न संस्थाओं के अधीन कार्यरत औद्योगिक इकाइयों की संख्या 1994-95 | |||||
क्र. | संस्थाओं का नाम | औद्योगिक सहकारी समिति द्वारा | पंजीकृत संस्थाओं द्वारा | व्यक्तिगत उद्योगपतियों द्वारा | कुल योग |
1. | खादी उद्योग | - | 4 | - | 4 |
2. | खादी ग्रामोद्योग द्वारा प्रवर्तित उद्योग | 35 | 53 | 3331 | 3419 |
3. | लघु उद्योग इकाइयाँ | ||||
| 3.1 इंजीनियरिंग 3.2 रासायनिक 3.3 विधयन 3.4 हथकरघा 3.5 हस्तशिल्प 3.6 अन्य | 7
408 17 | -
- | 387 171 498 1020 123 1786 | 385 171 498 1428 140 1786 |
| योग ग्रामीण एवं लघु उद्योग | 467 | 57 | 7307 | 7831 |
4. | कार्यरत व्यक्तियों की संख्या (1+2) | 175 | 855 | 4718 | 5748 |
5. | लघु उद्योग इकाइयों में कार्यरत व्यक्तियों की संख्या (3.1) | 2162 | - | 15504 | 17666 |
6. | ग्रामीण एवं लघु उद्योग में कार्यरत व्यक्तियों की संख्या (4+5) | 2337 | 855 | 20222 | 23414 |
(स) साख सुविधायें :-
प्रत्येक आर्थिक क्रिया का वित्त से अविभाज्य संबंध होता है क्योंकि वित्तीय आधार प्रत्येक क्रिया की एक महत्त्वपूर्ण पूर्वापेक्षा होती है। कृषि कार्य को भी कृषि क्रियाओं को सही ढंग से संपन्न करने के लिये साख की आवश्यकता होती है, कृषि व्यवस्था में सामान्यत: तीन कालावधियों वाले ऋण की आवश्यकता होती है अल्पकालीन मध्यकालीन तथा दीर्घकालीन समान्यत: कृषि साख की पूर्ति करने वाले स्रोतों को दो भागों में विभाजित किया जा सकता है। गैर संस्थागत स्रोत तथा संस्थागत स्रोत कृषि साख के गैर संस्थागत स्रोतों में ग्रामीण साहूकार, महाजन सगे संबंधी भूस्वामी तथा दलाल प्रमुख संघटक होते हैं और संस्थागत श्रोतों में सरकार सहकारी समितियाँ तथा व्यापारिक बैंक प्रमुख हैं। यहाँ पर हम संस्थागत वित्तीय सुविधाओं का ही विश्लेषण करेंगे। अध्ययन क्षेत्र में संस्थागत वित्तीय श्रोतों के अंतर्गत व्यापारिक बैंक, सहकारी साख तथा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक ही प्रमुख हैं।
1. सहकारी समितियाँ :-
सहकारी साख समस्त संस्थागत श्रोतों में सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण और उपयुक्त माना जाता है क्योंकि प्राथमिक सहकारी साख समितियों का कृषकों से प्रत्यक्ष और अतिनिकट का संबंध होता है। सहकारी समितियों द्वारा कृषकों को अल्पकालीन और मध्य कालीन तथा भूमि विकास बैंकों द्वारा दीर्घकालीन साख प्रदान की जाती है।
तालिका 1.5 जनपद में विकासखंडवार प्रारंभिक कृषि ऋण सहकारी समितियाँ (31 मार्च 1995) | |||||||
सं. | विकासखंड | संख्या | सदस्य संख्या | वितरित ऋण | सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक द्वारा वितरित दीर्घकालीन ऋण (000 रुपये) | संख्या | |
अल्पकालीन (000 रुपये) | मध्यकालीन (000 रुपये) | ||||||
1 | कालाकांकर | 11 | 24552 | 3221 | 900 | 1847 | 2 |
2 | बाबागंज | 11 | 32430 | 4332 | 778 | 1743 | 1 |
3 | कुण्डा | 12 | 19201 | 4744 | 724 | 2220 | - |
4 | बिहार | 11 | 26930 | 5150 | 440 | 3200 | 2 |
5 | सांगीपुर | 12 | 22940 | 2634 | 193 | 1798 | 1 |
6 | रामपुरखास | 17 | 25798 | 5723 | 390 | 2263 | 2 |
7 | लक्ष्मणपुर | 10 | 23896 | 2881 | 230 | 1984 | 1 |
8 | संडवा चंद्रिका | 11 | 23083 | 3931 | 100 | 1370 | - |
9 | प्रतापगढ़ | 12 | 22930 | 2570 | 171 | 1547 | - |
10 | मान्धाता | 13 | 24170 | 7957 | 250 | 2667 | 1 |
11 | मगरौरा | 11 | 22930 | 6715 | 538 | 3090 | 1 |
12 | पट्टी | 10 | 19363 | 5443 | 387 | 2230 | - |
13 | आसपुर देवसरा | 11 | 21930 | 9247 | 1585 | 1998 | 2 |
14 | शिवगढ़ | 12 | 20887 | 3492 | 619 | 1516 | 2 |
15 | गौरा | 10 | 19980 | 4890 | 697 | 2557 | 2 |
| योग | 174 | 351020 | 72930 | 8002 | 32030 | 17+6 नगरीय |
सारणी 1.6 जनपद में अन्य सहकारी समितियाँ (31 मार्च 1995) | |||||
मद | क्रय विक्रय सहकारी समिति | संयुक्त कृषि समितियाँ | प्रारंभिक दुग्ध उत्पादन समितियाँ | मत्स्य सहकारी समितियाँ | प्रारंभिक औद्योगिक सहकारी समितियाँ |
1. संख्या 2. सदस्य संख्या 3. वर्ष में लेन-देन की गयी वस्तुओं का मूल्य (000 रुपये) | 3 550 4695 | 20 352 876 | 85 4500 2635 | 24 228 228 | 7 105 365 |
सारिणी 1.7 जनपद में व्यापारिक बैंकों की स्थिति (हजार रुपये में) | ||
क्र. | मद | 1994-95 |
1. | व्यावसायिक बैंको की संख्या | ग्रामीण 111+ नगरीय 17 कुल 128 |
2. | कुल ऋण वितरण | 1131081 |
3. | जमा धनराशि | 3600967 |
4. | जमाधन राशि पर ऋण वितरण का प्रतिशत | 31 |
5. | प्राथमिक क्षेत्र में ऋण वितरण | |
| अ. कृषि एवं कृषि से संबंधित कार्य | 506653 |
| ब. लघु उद्योग | 1076 |
| स. अन्य प्राथमिक क्षेत्र | 278597 |
6. | कुल ऋण वितरण में प्राथमिक क्षेत्र का प्रतिशत | 24.63 |
7. | प्रतिबंधित जमा धनराशि (रुपये) | 1320 |
8. | प्रतिबंधित ऋण वितरण (रुपये) | 415 |
9. | प्रतिव्यक्ति प्राथमिकता क्षेत्र में ऋण वितरण (रुपये) | 288 |
(द) भंडारण एवं विपणन सुविधायें :-
विपणन में सभी क्रियायें संलग्न होती हैं जो वस्तुओं और सेवाओं को उचित समय पर तथा उचित मात्रा में उपभोक्ताओं तक पहुँचाकर उनकी उपयोगिता में वृद्धि करती हैं। विपणन क्रिया आर्थिक विकास का एक प्रमुख प्रेरक तत्व है। कृषि विपणन उत्पाद का एवं उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा करता है, यह कृषकों की आय और उपभोक्ताओं की संतुष्टि बढ़ाने का एक प्रमुख साधन है।
अध्ययन क्षेत्र मूलत: कृषि प्रधान है। अत: कृषि उत्पादन के भंडारण तथा उनके विपणन की समुचित व्यवस्था के बिना कृषि उत्पादन को सुरक्षित और उपयोग्य हाथों तक नहीं पहुँचाया जा सकता है। अध्ययन क्षेत्र में भंडारण सुविधा का विवरण तालिका 1.8 में प्रस्तुत है।
तालिका 1.8 अध्ययन क्षेत्र में भंडारण सुविधायें हैं | |||
क्र. | मद | संख्या | भंडारण क्षमता (मी. टन) |
1 | बीज गोदाम | 209 | 20600 |
2 | उर्वरक भंडार | 203 | 20300 |
3 | कीटनाशक डिपो | 84 | 8400 |
4 | शीत भंडार | 03 | 12000 |
5 | भारतीय खाद्य निगम | 02 | 10000 |
6 | केंद्रीय भंडारागार निगम | - | - |
7 | राज्य भंडारागार निगम | 01 | 10073 |
8 | बीज वृद्धि फर्म | 01 | - |
9 | कृषि सेवा केंद्र | एग्रो1 + अन्य 59 | - |
10 | कृषि उत्पादन मंडी समिति | - | - |
11 | बायो गैस संयंत्र | 4336 | - |
(य) परिवहन एवं संचार सुविधायें :-
कृषि उत्पादन का क्रय विक्रय जीवन-यापन की अनिवार्यता परंतु क्षेत्रीय बाजारों, कस्बों, नगरों में माल के क्रय-विक्रय के लिये परिवहन सुविधाओं पर निर्भर रहना पड़ता है। कृषि अन्य वस्तुओं की उत्पादन संरचना में अत्यधिक क्षेत्रीय विषमता होती है। इसलिये परिवहन के साधन अत्यंत महत्त्वपूर्ण हो जाते हैं। सड़क परिवहन का कृषकों को विशेष लाभ है। वर्षाऋतु में तो बिना अच्छी सड़कों के कृषि उपज बाहर लाना ले जाना एक कठिन कार्य है। अध्ययन क्षेत्र में परिवहन की दृष्टि से रेल तथा सड़क मार्ग सुविधायें प्राप्त हैं।
अ. रेल परिवहन :-
ब. सड़क परिवहन :-
अध्ययन क्षेत्र में सड़क परिवहन सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण साधन है जनपद में कुछ सड़कों की लंबाई 1867 किमी है जिनमें प्रतापगढ़-रायबरेली, प्रतापगढ़-फैजाबाद, प्रतापगढ़-जौनपुर, प्रतापगढ़-इलाहाबाद, सड़क मार्ग मुख्य है। कुछ अन्य पक्की सड़कें जनपद के आंतरिक नगरों को जोड़ने वाली है। जनपद में पक्की सड़कों का विवरण तालिका 1.9 में प्रस्तुत है।
तालिका 1.9 में जनपद में पक्की सड़कों की लंबाई (किमी में) | ||
क्र. | विवरण | 1993-94 |
1. | 1.1 लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 1.2 प्रादेशिक राजमार्ग 1.3 मुख्य जिला सड़क 1.4 अन्य जिला तथा ग्रामीण सड़के | - 148 164 1076 |
| योग | 1388 |
2. | स्थानीय निकायों के अंतर्गत |
|
| 2.1 जिला परिषद 2.2 नगर पालिका/नगर पंचायत | 284 56 |
| योग | 340 |
3. | अन्य विभागों के अंतर्गत |
|
| 3.1 सिंचाई विभाग 3.3 अन्य विभाग | 19 120 |
| योग | 139 |
| महायोग (1+2+3) | 1867 |
3. सामाजिक स्थिति :-
अ. जनसंख्या :-
मानवीय संसाधन आर्थिक विकास के साधन एवं लक्ष्य दोनों हैं अर्थ व्यवस्था में जितनी भी विकासात्मक क्रियायें संपन्न की जाती हैं उनका उद्देश्य मानव समुदाय को जीवन की अच्छी सुविधायें प्रदान करना होता है, इसलिये जनसंख्या का अध्ययन आवश्यक हो जाता है क्योंकि इसी आधार पर वर्तमान आर्थिक क्रियाओं की योजना का निर्धारण एवं कार्यान्वयन तथा विकास स्तर को निर्धारित किया जा सकता है। जनसंख्या के समुचित अध्ययन के लिये जनसंख्या वृद्धि दर विभिन्न घनत्व वर्गों का क्षेत्रीय वितरण, यौन अनुपात, साक्षरता, व्यवसायिक संरचना, कार्यशील जनसंख्या आदि अध्ययन के प्रमुख घटक होते हैं। जनसंख्या वृद्धि प्रतापगढ़ जनपद उत्तर प्रदेश का मध्यम जनसंकुल क्षेत्र है। जनसंख्या की दृष्टि से प्रदेश में इसे 30वां स्थान प्राप्त है। वहीं इलाहाबाद संभाग में इसे दूसरा स्थान प्राप्त है। प्रस्तुत तालिका क्रमांक 1.10 में जनपद की जनसंख्या वृद्धि दर को प्रदर्शित किया गया है।
तालिका 1.10 प्रतापगढ़ में जनसंख्या वृद्धि दर | ||||||||
जनगणना वर्ष | 1931 | 1941 | 1951 | 1961 | 1971 | 1981 | 1991 | 2001 |
कुल जनसंख्या | 1901618 | 1036496 | 1106605 | 1252196 | 1422707 | 1901049 | 2210700 | 2727156 |
जनसंख्या वृद्धि | +6.00 | +15.00 | +6.80 | +13.10 | +13.60 | +26.60 | +22.70 | 23.40 |
सामान्य घनत्व | 243 | 279 | 298 | 337 | 383 | 511 | 595 | 734 |
तालिका 1.11 विकासखंडवार जनसंख्या का वितरण 1981-91 | |||||
क्र. | विकासखंड | जनसंख्या | वृद्धिदर प्रतिशत | श्रेणीयन | |
1981 | 1991 | ||||
1 | कालाकांकर | 92935 | 122049 | 24.10 | 13 |
2 | बाबागंज | 113682 | 136802 | 16.90 | 8 |
3 | कुण्डा | 132440 | 168499 | 21.40 | 2 |
4 | बिहार | 127113 | 154451 | 17.70 | 3 |
5 | सांगीपुर | 107943 | 133758 | 19.30 | 10 |
6 | रामपुरखास | 131120 | 169625 | 22.60 | 1 |
7 | लक्ष्मणपुर | 98197 | 123986 | 20.80 | 12 |
8 | संडवा चंद्रिका | 98937 | 118630 | 16.60 | 14 |
9 | प्रतापगढ़ सदर | 69813 | 135025 | 28.30 | 9 |
10 | मान्धाता | 117417 | 151506 | 22.50 | 5 |
11 | मगरौरा | 117209 | 154425 | 24.10 | 4 |
12 | पट्टी | 80793 | 107011 | 24.50 | 15 |
13 | आसपुर देवसरा | 96925 | 132051 | 26.60 | 11 |
14 | शिवगढ़ | 110298 | 139441 | 20.90 | 7 |
15 | गौरा | 104450 | 141340 | 26.10 | 6 |
योग विकासखंड नगरीय | 1626272 93651 | 2088599 122101 | 22.10 23.30 |
| |
योग जनपद | 1719923 | 2210700 | 22.70 |
|
तालिका 1.12 विकासखंडवार साक्षरता का स्तर | |||||||
क्र. | विकासखंड | साक्षर व्यक्ति | साक्षरता प्रतिशत | ||||
पुरुष | स्त्री | कुल | पुरुष | स्त्री | कुल | ||
1 | कालाकांकर | 24069 | 6415 | 30484 | 48.0 | 13.7 | 31.4 |
2 | बाबागंज | 28530 | 9275 | 37805 | 52.6 | 16.7 | 34.5 |
3 | कुण्डा | 35349 | 11100 | 46449 | 52.7 | 16.8 | 34.8 |
4 | बिहार | 34757 | 11678 | 46435 | 58.5 | 18.8 | 39.1 |
5 | सांगीपुर | 28936 | 7422 | 46358 | 52.6 | 13.6 | 33.4 |
6 | रामपुरखास | 34041 | 9308 | 43345 | 50.0 | 13.8 | 31.9 |
7 | लक्ष्मणपुर | 31071 | 7951 | 40822 | 64.6 | 19.8 | 41.4 |
8 | संडवा चंद्रिका | 29043 | 9560 | 38603 | 61.5 | 19.8 | 40.5 |
9 | प्रतापगढ़ सदर | 39161 | 15498 | 54659 | 70.5 | 29.5 | 50.6 |
10 | मान्धाता | 37059 | 12038 | 49097 | 62.7 | 19.8 | 40.9 |
11 | मगरौरा | 38054 | 13310 | 51364 | 63.0 | 21.7 | 42.2 |
12 | पट्टी | 27577 | 9213 | 36790 | 66.4 | 21.2 | 43.3 |
13 | आसपुर देवसरा | 31311 | 10182 | 41493 | 60.4 | 19.4 | 39.7 |
14 | शिवगढ़ | 37157 | 12592 | 49749 | 66.9 | 22.8 | 44.9 |
15 | गौरा | 34033 | 10043 | 44076 | 62.3 | 17.8 | 39.7 |
| योग ग्रामीण योग नगरीय | 49148 40931 | 157381 22633 | 647529 63564 | 59.0 77.0 | 18.9 49.5 | 39.7 64.5 |
| योग जनपद | 531079 | 180014 | 711093 | 60.0 | 20.5 | 40.4 |
तालिका 1.13 विकासखंडवार जनसंख्या का आर्थिक वर्गीकरण 1991 | ||||||||||||||
क्र. | विकासखंड | कृषक | कृषि श्रमिक | पशुपालन एवं वृक्षारोपण | खनन | पारिवारिक उद्योग | गैर पारिवारिक उद्योग | निर्माण कार्य | व्यापार एवं वाणिज्य | यातायात संग्रहण एवं संचार | अन्य कर्मकार | कुल मुख्य कर्मकार | सीमांत कर्मचार | कुल कार्यकार |
1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 | 15 |
1 | कालाकांकर | 26014 | 8331 | 222 | 6 | 1136 | 640 | 126 | 1272 | 244 | 1777 | 39768 | 3923 | 43691 |
2 | बाबागंज | 27194 | 11337 | 140 | 4 | 589 | 640 | 96 | 1120 | 317 | 2087 | 43524 | 3600 | 47124 |
3 | कुण्डा | 29469 | 12079 | 117 | 8 | 587 | 1010 | 80 | 1282 | 364 | 2435 | 47431 | 4672 | 52103 |
4 | बिहार | 26233 | 13548 | 192 | 16 | 1007 | 829 | 123 | 1430 | 327 | 2192 | 45897 | 3731 | 49628 |
5 | सांगीपुर | 32607 | 7550 | 85 | 5 | 552 | 890 | 57 | 920 | 180 | 1540 | 44386 | 5456 | 49842 |
6 | रामपुरखास | 37226 | 11774 | 176 | 5 | 704 | 667 | 129 | 1490 | 297 | 2020 | 54388 | 6109 | 60457 |
7 | लक्ष्मणपुर | 21514 | 8385 | 99 | 2 | 456 | 722 | 116 | 1348 | 548 | 1879 | 35069 | 3654 | 38760 |
8 | संडवा चंद्रिका | 21974 | 6328 | 47 | 7 | 681 | 321 | 130 | 1090 | 344 | 2138 | 33060 | 2783 | 35843 |
9 | प्रतापगढ़ | 17048 | 9252 | 259 | 10 | 856 | 965 | 449 | 1835 | 1194 | 4548 | 36416 | 1245 | 37661 |
10 | मान्धाता | 26349 | 8566 | 106 | 10 | 995 | 705 | 385 | 1347 | 693 | 2774 | 21920 | 2173 | 44093 |
11 | मगरौरा | 27555 | 10199 | 185 | 20 | 788 | 1322 | 188 | 1361 | 879 | 2438 | 44930 | 2475 | 47405 |
12 | पट्टी | 20191 | 4857 | 90 | 8 | 430 | 713 | 104 | 1029 | 253 | 1402 | 29077 | 3293 | 32370 |
13 | आसपुर देवसरा | 24210 | 6606 | 114 | 7 | 451 | 678 | 96 | 1240 | 404 | 1716 | 35522 | 4450 | 39972 |
14 | शिवगढ़ | 24289 | 9258 | 115 | 8 | 1068 | 827 | 72 | 1630 | 695 | 2250 | 40204 | 5681 | 58885 |
15 | गौरा | 26546 | 7543 | 199 | 17 | 957 | 905 | 137 | 1233 | 617 | 1755 | 39909 | 7586 | 47495 |
| योग ग्रामीण योग नगरीय | 388419 5263 | 135505 2893 | 2146 542 | 133 5 | 11254 1002 | 11834 2889 | 9691 5686 | 19627 9414 | 4346 1887 | 32951 6676 | 611501 31080 | 60868 918 | 662369 31998 |
| योग जनपद | 393682 | 138398 | 2688 | 138 | 12254 | 14722 | 15377 | 29041 | 9233 | 39627 | 642581 | 61786 | 704366 |
ब. गाँव खेत की दूरी :-
कृषि अर्थव्यवस्था को नियंत्रित करने वाले अनेक महत्त्वपूर्ण कारकों में जैसे, भूमि श्रम और पूँजी इत्यादि आवासीय स्थान से खेत की दूरी का कम महत्वपूर्ण स्थान नहीं है। जोतों का कुल पुनर्गठन तथा अनेक भूमि सुधार कानून केवल इसी कारण बनाये गये हैं कि जिससे गाँव खेत के मध्य दूरी कम की जा सके। परंतु भूमि सुधार के आपेक्षिक परिणाम नहीं प्राप्त किये जा सके हैं। खेत तथा गाँव के मध्य दूरी का विश्लेषण इस मान्यता को लेकर किया जा रहा है कि सभी गाँव आकार में लगभग समान है तथा उनका घनावसाव है। ग्रामवासी एक गाँव में निवास करते हैं। यह भी मान लिया गया है कि ग्रामवासी अपने गाँव से बाहर जाकर कृषि कार्य नहीं करते हैं। यहाँ पर गाँव खेत के बीच की दूरी का विश्लेषण विकासखंड स्तर पर निम्न सूत्र की सहायता से किया गया है।
गाँव खेत की दूरी = 0.5373 A/N
जहाँ A = क्षेत्रफल N = गाँवों की संख्या
सारिणी 1.14 विकासखंड स्तर पर गाँव खेत की दूरी | ||||
क्र. | विकासखंड | क्षेत्रफल वर्ग किमी | गाँव की संख्या | गाँव खेत की दूरी (मी. में) |
1 | कालाकांकर | 209.8 | 117 | 718 |
2 | बाबागंज | 263.7 | 145 | 725 |
3 | कुण्डा | 278.0 | 126 | 798 |
4 | बिहार | 266.0 | 114 | 821 |
5 | सांगीपुर | 261.6 | 125 | 777 |
6 | रामपुरखास | 321.2 | 194 | 691 |
7 | लक्ष्मणपुर | 206.7 | 127 | 685 |
8 | संडवा चंद्रिका | 222.6 | 138 | 682 |
9 | प्रतापगढ़ सदर | 188.9 | 137 | 631 |
10 | मान्धाता | 212.7 | 172 | 597 |
11 | मगरौरा | 285.8 | 212 | 624 |
12 | पट्टी | 196.2 | 160 | 595 |
13 | आसपुर देवसरा | 210.7 | 144 | 650 |
14 | शिवगढ़ | 220.9 | 183 | 590 |
15 | गौरा | 237.7 | 125 | 741 |
| योग | 3582.5 | 2219 | 683 |
सारिणी क्रमांक 1.14 विकासखंड स्तर पर गाँव खेत के बीच की दूरी को प्रदर्शित कर रही है। जनपद की गाँव खेत के मध्य दूरी का औसत 683 मीटर है जो उत्तर प्रदेश के 825.9 मीटर तथा भारत की औसत दूरी 1281.1 मीटर से कम है। सारिणी से स्पष्ट है कि शिवगढ़ विकासखंड गाँव खेत की दूरी को न्यूनतम 590 मीटर रखता है इसके अतिरिक्त 595 मीटर की दूरी पट्टी विकासखंड तथा 597 की दूरी मांधाता विकासखंड रखते हैं जबकि विहार विकासखंड गाँव खेत के बीच की सर्वाधिक दूरी 821 मीटर रखता है। इसके बाद सर्वाधिक दूरी वाले विकासखंड कुंडा 798 मीटर गौरा विकासखंड 741 मीटर, सांगीपुर विकासखंड 777 मीटर, बाबागंज 725 मीटर तथा कालाकांकर 718 मीटर प्रमुख है अन्य विकासखंड 600 मी. से 700 मीटर के मध्य स्थित है।
(स) सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएँ :-
आजादी के बाद देश में स्वास्थ्य सेवाओं का जो ढाँचा खड़ा किया गया उसमें ग्रामीण क्षेत्र पूर्णतया उपेक्षित रहा है। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य सुविधाओं का ढाँचा जो स्वीकार किया गया उसमें भारतीय चिकित्सा पद्धति की पूर्ण उपेक्षा करके अंग्रेजी द्वारा स्थापित स्वास्थ्य सुविधाओं का अत्यंत सीमित मात्रा में ग्रामीण क्षेत्रों में विस्तार किया गया परिणाम स्वरूप स्थानीय सुविधाएँ जो कुछ भी थी वे धीरे-धीरे समाप्त हो गई और ग्रामीण जन एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति पर ही पूरी तरह निर्भर होते चले गये, परंतु ऐलोपैथिक चिकित्सा पद्धति न तो गाँवों के लिये पर्याप्त है और न ही जनसाधारण की पहुँच के अंदर है। एक तो ग्रामीण क्षेत्रों में अस्पतालों का अभाव है दूसरे जहाँ पर अस्पताल स्थापित हैं वहाँ चिकित्सकों का अभाव है। कुल मिलाकर गाँव के लिये मातृ शिशु रक्षा से लेकर रोगमुक्त ग्रामीण समाज बनाने तक जो सुविधायें उपलब्ध कराई गयी हैं वे अपर्याप्त साधन विहीन आरोपित और शोषण उन्मुख हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के लिये नगरों और कस्बों पर निर्भरता दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है, इस प्रकार गाँवों का पैसा शहरों की तरफ जाने से गाँव और निर्धन होते जा रहे हैं। अध्ययन क्षेत्र भी इस तथ्य का अपवाद नहीं है। स्वास्थ्य सुविधाओं का विवरण अग्र तालिका में प्रस्तुत किया जा रहा है।
तालिका 1.15 अध्ययन क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाएँ 1994-95 | ||||||
क्र. | विकासखंड | चिकित्सालय औषधालय की संख्या | प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र | समस्त उपलब्ध शैयाओं की संख्या | प्रतिलाख जनसंख्या पर ऐलोपैथिक चिकि./औष. एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की | प्रतिलाख जनसंख्या पर उपलब्ध सैयाएं |
1 | कालाकांकर | 1 | 6 | 102 | 5.7 | 83.6 |
2 | बाबागंज | - | 5 | 20 | 3.7 | 14.6 |
3 | कुण्डा | - | 5 | 24 | 3.0 | 14.2 |
4 | विहार | - | 5 | 26 | 3.2 | 16.8 |
5 | सांगीपुर | - | 3 | 14 | 2.2 | 10.5 |
6 | रामपुरखास | - | 5 | 52 | 2.9 | 30.7 |
7 | लक्ष्मणपुर | - | 4 | 20 | 3.2 | 16.1 |
8 | संडवा चंद्रिका | - | 4 | 46 | 3.4 | 38.8 |
9 | प्रतापगढ़ | - | 3 | 22 | 2.2 | 16.3 |
10 | मान्धाता | - | 4 | 22 | 2.6 | 14.5 |
11 | मगरौरा | - | 4 | 16 | 2.6 | 10.4 |
12 | पट्टी | 2 | 4 | 24 | 5.6 | 22.4 |
13 | आसपुर देवसरा | - | 4 | 46 | 3.0 | 37.8 |
14 | शिवगढ़ | - | 3 | 16 | 2.2 | 11.8 |
15 | गौरा | - | 3 | 44 | 2.1 | 31.1 |
| योग ग्रामीण | 3 | 62 | 494 | 3.1 | 23.7 |
| योग नगरीय | 9 | 3 | 452 | 5.7 | 86.26 |
| योग जनपद | 12 | 65 | 946 | 3.62 | 28.06 |
(द) विद्युत सुविधायें :-
ग्रामीण क्षेत्र के समग्र विकास हेतु गाँवों का विद्युतीकरण एक आवश्यक शर्त होती है। विद्युत से न केवल सिंचाई सुविधाएँ प्राप्त होती है अपितु गाँवों में प्रकाश व्यवस्था के साथ-साथ अनेक विद्युत उपलकरणों को ऊर्जा प्रदान करती है। जिससे ग्रामीण जीवन स्तर ऊँचा उठता है। अध्ययन क्षेत्र में विद्युत सुविधा का विवरण तालिका 1.16 में प्रस्तुत है।
तालिका 1.16 अध्ययन क्षेत्र में विद्युत सुविधा 1994-95 | ||||
क्र. | विकास खंड | विद्युतीकृत ग्राम | समस्त ग्रामों का प्रतिशत | ऊर्जाकृत/ निजी/ नलकूप/ पम्पिंगसेटों की संख्या |
1 | कालाकांकर | 91 | 77.78 | 259 |
2 | बाबागंज | 71 | 48.97 | 225 |
3 | कुण्डा | 115 | 91.27 | 304 |
4 | विहार | 60 | 52.63 | 356 |
5 | सांगीपुर | 114 | 91.20 | 320 |
6 | रामपुरखास | 170 | 87.63 | 586 |
7 | लक्ष्मणपुर | 68 | 53.54 | 256 |
8 | संडवा चंद्रिका | 101 | 73.19 | 837 |
9 | प्रतापगढ़ | 119 | 86.86 | 930 |
10 | मान्धाता | 94 | 54.65 | 753 |
11 | मगरौरा | 156 | 73.58 | 622 |
12 | पट्टी | 92 | 57.50 | 806 |
13 | आसपुर देवसरा | 125 | 86.80 | 1208 |
14 | शिवगढ़ | 119 | 65.03 | 552 |
15 | गौरा | 85 | 68.00 | 583 |
| योग ग्रामीण | 1580 | 71.20 | 8597 |
कृषि उत्पादकता, पोषण स्तर एवं कुपोषण जनित बीमारियाँ, शोध-प्रबंध 2002 (इस पुस्तक के अन्य अध्यायों को पढ़ने के लिये कृपया आलेख के लिंक पर क्लिक करें।) | |
1 | प्रस्तावना : कृषि उत्पादकता, पोषण स्तर एवं कुपोषण जनित बीमारियाँ |
2 | |
3 | |
4 | |
5 | |
6 | |
7 | कृषकों का कृषि प्रारूप कृषि उत्पादकता एवं खाद्यान्न उपलब्धि की स्थिति |
8 | |
9 | |
10 | |
11 | कृषि उत्पादकता, पोषण स्तर एवं कुपोषण जनित बीमारियाँ : निष्कर्ष एवं सुझाव |