सामान्य भूमि उपयोग एवं कृषि भूमि उपयोग

Published on
19 min read


देश का कुल क्षेत्रफल उस सीमा को निर्धारित करता है जहाँ तक विकास प्रक्रिया के दौरान उत्पत्ति के साधन के रूप में भूमि का समतल विस्तार संभव होता है। जैसे-जैसे विकास प्रक्रिया आगे बढ़ती है और नये मोड़ लेती है, समतल भूमि की माँग बढ़ती है, नये कार्यों और उद्योगों के लिये भूमि की आवश्यकता होती है व परम्परागत उपयोगों में अधिक मात्रा में भूमि की माँग की जाती है। सामान्यतया इन नये उपयोगों अथवा परम्परागत उपयोगों में बढ़ती हुई भूमि की माँग की आपूर्ति के लिये कृषि के अंतर्गत भूमि को काटना पड़ता है और इस प्रकार भूमि कृषि उपयोग से गैर कृषि कार्यों में प्रयुक्त होने लगती है। एक विकासशील अर्थव्यवस्था के लिये जिसकी मुख्य विशेषतायें श्रम अतिरेक व कृषि उत्पादों के अभाव की स्थिति का बना रहना है। कृषि उपयोग से गैर कृषि उपयोगों में भूमि का चला जाना गंभीर समस्या का रूप धारण कर सकता है। जहाँ इस प्रक्रिया से एक ओर सामान्य कृषक के निर्वाह श्रोत का विनाश होता है, दूसरी ओर समग्र अर्थ व्यवस्था की दृष्टि से कृषि पदार्थों की माँग और पूर्ति में गंभीर असंतुलन उत्पन्न हो सकते हैं। कृषि पदार्थों की आपूर्ति में अर्थव्यवस्था में अनेक अन्य गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकती है। इसलिये यह आवश्यक समझा जाता है कि विकास प्रक्रिया के दौरान जैसे-जैसे समतल भूमि की माँग बढ़ती है उसी के साथ ही बंजर परती तथा बेकार पड़ी भूमि को कृषि अथवा गैर कृषि कार्यों के योग्य बनाने के लिये प्रयास करना चाहिए। प्रयास यह होना चाहिए कि खेती-बाड़ी के लिये उपलब्ध भूमि के क्षेत्र में किसी प्रकार की कमी न आये वरन जहाँ तक संभव हो कृषि योग्य परती भूमि में सुधार करें। कृषि कार्यों के लिये उपलब्ध भूमि में वृद्धि ही की जानी चाहिए।

भूमि समस्त गतिविधियों का आधार है, इस पर ही समस्त गतिविधियों और आर्थिक क्रियाओं का सृजन और विकास होता है। भूमि संसाधन की दृष्टि से भारत एक संपन्न देश है। यहाँ का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 328.8 मिलियन हेक्टेयर है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है। यह आवासी, औद्योगिक और परिवहन व्यवस्था का आधार होने के साथ-साथ खनिजों का श्रोत, फसल एवं वनोपज का आधार और उनमें विविधता का पोषक है। भारतीय कृषि की विविधितायुक्त प्रचुरता विश्व की कई अर्थव्यवस्थाओं के लिये दुर्लभ है। इस बहुमूल्य संसाधन के समुचित उपयोग और प्रबंध की आवश्यकता है। समुचित भूमि उपयोग द्वारा राष्ट्रीय आवश्यकताओं को पूरा करते हुए इसके गुणधर्म को अक्षुण्य रखते हुए, इस अगली पीढ़ी को हस्तांतरित किया जा सकता है। समुचित भूमि उपयोग और प्रबंध इस कारण भी आवश्यक है क्योंकि जनसंख्या की दृष्टि से यहाँ का भौगोलिक क्षेत्रफल अपेक्षाकृत कम है। यहाँ का भौगोलिक क्षेत्रफल विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 2.4 प्रतिशत भाग है। जबकि यहाँ विश्व की लगभग 15 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है।

भूमि उपयोग के आंकड़े विद्यमान भूमि क्षेत्र का प्रयोगवार विवरण प्रस्तुत करते हैं और यह स्पष्ट करते हैं कि किसी भूमिखंड को सक्षमतापूर्वक कैसे कृषि योग्य बनाया जा सकता है। भूमि उपयोग का विभाजन मुख्य रूप से इस तथ्य पर आधारित है कि भूमि की प्रकृति कृषित भूमि की ओर बढ़ने की है अथवा चारागाह या वनों के अंतर्गत बढ़ने की है। भूमि उपयोग का विवरण वन, कृषि उपयोग में प्रयुक्त बंजर तथा कृषि के अयोग्य भूमि, स्थायी चारागाह, वृक्ष एवं बागों वाली भूमि, कृषि योग्य खाली भूमि, चालू परती भूमि अन्य परती भूमि और शुद्ध कृषि भूमि नामक नौ शीर्षकों में प्रस्तुत किया जाता है। यह विवरण खाद्य एवं कृषि मंत्रालय द्वारा 1948 में नियुक्त टेक्नीकल कमेटी ऑन कोऑरडीनेशन ऑफ एग्रीकल्चरल स्टैटिस्टिक्स, की संस्तुति पर आधारित है। इस संदर्भ में भूमि उपयोग के ढाँचे का अध्ययन महत्त्वपूर्ण हो जाता है। भूमि उपयोग के ढांचे संबंद्ध आंकड़ों का अध्ययन कर हम यह जान सकते हैं कि भावी विकास प्रक्रिया में भूमि तत्व की क्या भूमिका हो सकती है। कितनी अतिरिक्त भूमि किस क्षेत्र और कहाँ से प्राप्त करवायी जा सकती है।

1. भूमि उपयोग का प्रारूप एवं श्रेणियाँ :-

‘‘भूमि संसाधन उपयोग’’

भूमि समस्या एवं उसके नियोजन की विवेचना की वह धुरी है जिसके अध्ययन के लिये उन्होंने निम्नलिखित पाँच महत्त्वपूर्ण दृष्टिकोण बताये हैं-

1. आर्थिक दृष्टि से संपन्न समाज की स्थापना।
2. भूमि संसाधन उपयोग की अवस्था तथा अनुकूलतम उपयोग का निर्धारण।
3. विभिन्न लागत कारकों, (श्रम और पूँजी आदि) के अनुपात में भूमि से अधिकतम लाभ की योजना।
4. फसलगत भूमि के उपयोग में माँग के आधार पर लाभदायक सामंजस्य तथा परिवर्तन का सुझाव।
5. किसी क्षेत्र के लिये अनुकूलतम एवं बहुउद्देशीय भूमि उपयोग का विवेचन करना तथा उसके सुझावों को क्षेत्रीय अंगीकरण हेतु समन्वित करना।

कैरियल महोदय, के अनुसार

‘‘भूमि प्रयोग’’

‘भूमि उपयोग’ तथा भूमि संसाधन उपयोग तीनों ही भूमि विकास की विशिष्ट परिस्थितियों के घोतक हैं, इन परिस्थितियों का संबंध भूमि उपयोग के विकास की तीन भिन्न-भिन्न अवस्थाओं से हैं जो क्रमश: अलग-अलग समयों में संपन्न होती है। डा. सिंह ने इन दशाओं को निम्न रूप में व्यक्त किया है।

क्र.

शब्दावलियाँ

कृषि विकास की अवस्थायें

प्रमुख सामाजिक व्यवस्थायें

1.

भूमि प्रयोग

कृषि के पूर्व की अवस्था

आखेट फल संकलन अवस्था

2.

भूमि उपयोग (विस्तृत)

स्थानांतरणशील एवं जीवन निर्वहन अवस्था

जनजातीय व्यवस्था

3.

भूमि उपयोग (गहन)

जीवन निर्वहन गहन कृषि व्यवस्था

परम्परागत सामाजिक व्यवस्था

4.

भूमि संसाधन उपयोग

व्यापारिक कृषि अवस्था

विकसित एवं आधुनिक समाज व्यवस्था

5.

नगरीय भूमि संसाधन उपयोग (प्रारंभिक)

गहन व्यापारिक कृषि अवस्था

अधिक विकसित एवं आधुनिक सामाजिक व्यवस्था

6.

नगरीय भूमि संसाधन उपयोग (आदर्श)

आवासीय एवं व्यावसायिक कृषि अवस्था

सर्वाधिक विकसित व्यवस्था।

अ. जनपद में सामान्य भूमि उपयोग -

1. वन :-


भारतीय अर्थव्यवस्था की भौगोलिक स्थिति, भौतिक संरचना और विविध प्रकार की जलवायु, विभिन्न प्रकार की वृक्ष और वनस्पतियों के उद्गम और विकास की पोषक है। इसी कारण भारत में विभिन्न प्रकार की वन और वनस्पतियाँ पायी जाती हैं। मानव सभ्यता के प्रत्येक चरण में वनों में स्वतंत्र चर के रूप में जीवन और वनस्पति जगत को आश्रय दिया है। वन संपदा के इसी आधारित महत्त्व के कारण इनके संवर्धन और संरक्षण का दायित्व समाज पर नीति वचनों और धर्म वाक्यों के द्वारा डाला गया था इसका प्रभाव इस स्तर तक रहा कि वृक्षा रोपण और उसके प्रभावी विकास प्रयास को पुत्र से भी अधिक श्रेयस्कर माना जाने लगा था प्रकृति की उदारता और वनों के प्रति अनुकूल सामाजिक दृष्टिकोण के कारण वर्तमान उपभोक्तावादी सभ्यता से पूर्व भारत भूमि वन रूप हरित कवच से आच्छादित और आभूषित थी, वन, वन्यजीव और मनुष्य का अद्भुत समन्वय था। प्राकृतिक पर्यावरण नितांत मनोरम और संतुलित था परंतु पिछले लगभग तीन सौ वर्षों में मनुष्य अपने तत्कालिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये वनों का अत्यंत निर्दयतापूर्वक शोषण और विनाश किया है।

अर्थव्यवस्था के पर्यावरणीय संतुलन और वनों से मिलने वाले अधिक लाभों की दृष्टि से अर्थव्यवस्था के भौगोलिक क्षेत्रफल में अपेक्षित स्तर तक वनों का होना आवश्यक है। और आज जब अर्थ व्यवस्थाओं में औद्योगिक क्रियाओं को प्रमुखता और प्रोत्साहन दिया जा रहा है तब वन क्षेत्र का अपेक्षित मानक से कम होना अर्थव्यवस्था के लिये घातक भी होगा। समान्यतया यह अपेक्षा की जाती है कि देश के 33 प्रतिशत भूभाग पर वनों का होना आवश्यक है। परंतु भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल पर वन क्षेत्र इस स्तर से अत्यंत कम रहा है। ब्रिटिश शासन काल में वनों के विकास के लिये जो कुछ प्रयास हुए उनका वन क्षेत्र के प्रसार में कोई उल्लेखनीय प्रभाव नहीं हुआ। वन संपदा विदोहन की ब्रिटिश सरकार द्वारा आरंभ की गयी नीति स्वतंत्रता के बाद भी कुछ समय तक चलती रही वन और वृक्षों वाली भूमि को फसलों के अंतर्गत लाया गया। फसलों के अंतर्गत क्षेत्रफल बढ़ाकर उत्पादन बढ़ाने की प्रक्रिया जारी रही। परिणाम स्वरूप कुल भौगोलिक क्षेत्रफल में वनों की भागीदारी 1950-51 में घटकर 22 प्रतिशत रही गयी।

वन संपदा प्रकृति की एक अप्रतिम कृति है। यह एक नवकरीण संपदा है। जिसका अस्तित्व समाज को तत्कालिक लाभ तो देता ही है साथ ही साथ परोक्ष रूप से जीव-जगत के अस्तित्व का आधार भी होता है। यह आर्थिक दृष्टि से तो लाभदायक है ही, साथ ही साथ यह पर्यावरण की दृष्टि से भी अत्यधिक उपयोगी है। वनों से प्राप्त लाभों को परम्परागत रूप में प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष लाभों में विभाजित किया जा सकता है। वनों से प्राप्त प्रत्यक्ष लाभ में वनोपज को सम्मिलित किया जाता है। समस्त वनोपज को प्रधान तथा गौड़ वनोपज नामक शीर्षकों में विभक्त किया जाता है। प्रधान वनोपज में इमारती तथा जलाऊ लकड़ी को सम्मिलित किया जाता है जबकि गौड़ वनोपज में बांस और बेंत पशुओं के लिये चारा, अन्य घास, गोंद, राल, बीड़ी के लिये पत्तियाँ लाख इत्यादि को सम्मिलित किया जाता है। गौड़ वनोपज से ही रबर, दिया-सलाई, कागज, प्लाईबुड, रेशम, वार्निश आदि के उद्योग चलाये जाते हैं।

प्रत्यक्ष लाभों के अतिरिक्त वनों से कई परोक्ष लाभ भी मिलते हैं। वन क्षेत्र में उगने वाले विभिन्न पौधे और वनस्पतियों के अवशेष सड़कर वहाँ की मिट्टी में स्वाभाविक रूप में मिलते रहते हैं जिससे भूमि की उर्वरता बढ़ती है। समाजोपयोगी समस्त पशु पक्षियों के लिये आश्रय स्थल वन ही है। वन अर्थव्यवस्था पर्यावरणीय संतुलन को बनाते हैं वे जलवायु के असमायिक बदलाव अनावृष्टि, अल्पवृष्टि और अतिवृष्टि को नियंत्रित करते हैं। भूमि की जल अवशोषण शक्ति बढ़ाकर वे भूमिगत जल स्रोतों की क्षमता को बढ़ाते हैं। स्वयं कार्बनडाई ऑक्साइड को अवशोषण कर वातावरण को विषाक्त होने से बचाते हैं एवं जीव-जगत के स्वषन के आधार पर ऑक्सीजन का सृजन करते हैं। अब तो यह भी स्पष्ट हो गया है कि ताप में सर्वाधिक वृद्धि और ओजोन पर्त का क्षतिग्रस्त होना भी वनों की कमी के कारण है इसके लिये वनों का अपेक्षित स्तर तक प्रसार आवश्यक है। वनों की उपादेयता के संदर्भ में जेएस कालिंस का विचार अत्यंत सार्थक प्रतीत होता है कि वृक्ष पर्वतों को थामें रहते हैं, वे तूफानी वर्षा को नियंत्रित करते हैं और नदियों में अनुशासन रखते हैं, उनके अनुचित स्थान परविर्तन और तदजन्य विनाश को रोकते हैं। वन विभिन्न झरनों को बनाये रखते हैं और पक्षियों का पोषण करते हैं। वन क्षेत्र के अंतर्गत वे सभी भूमियाँ सम्मिलित की जाती हैं जो किसी राज्य की अधिनियम के अनुसार वन क्षेत्र के रूप में प्रशासित हैं। वे चाहे राजकीय स्वामित्व में हो अथवा निजी स्वामित्व में हों वनों में पैदा की जानी वाली फसलों का क्षेत्र वनों के अंतर्गत चारागाह वाली जमीन या चारागहा के रूप में खुले छोड़े गये क्षेत्र भी वनों के अंतर्गत आते हैं।

2. गैर कृषि प्रयोग में प्रयुक्त भूमि :-


इस शीर्षक में उन भूमियों को सम्मिलित किया जाता है जो भवन, सड़क, रेलमार्ग आदि के प्रयोग में हैं, इसी प्रकार वे भूमियाँ जो जल प्रवाहों, नदियों या नहरों के अंतर्गत हैं, भी इस वर्ग में सम्मिलित हैं इसके अतिरिक्त अन्य गैर कृषि प्रयोगों की भूमियाँ भी इसके अंतर्गत सम्मिलित होती हैं।

3. बंजर और गैर कृषि योग्य भूमियाँ :-


इस श्रेणी में वे सभी भूमियाँ सम्मिलित हैं जो बंजर हैं या कृषि योग्य नहीं है। इस कोटि में पर्वतीय, पठारी और रेगिस्तानी भूमियाँ आती हैं। इन भूमियों को अत्यधिक लागत के बिना फसलों के अंतर्गत नहीं लाया जा सकता है। बंजर और गैर कृषि योग्य भूमियाँ कृषि क्षेत्र के मध्य हो सकती हैं या इसके पृथक क्षेत्र में हो सकती है।

4. स्थायी चारागाह :-


इसके अंतर्गत चराईवाली सभी भूमियाँ सम्मिलित हैं। इस प्रकार की भूमियाँ घास स्थली हो सकती हैं या स्थायी चारागाह के रूप में। ग्राम समूहों के चारागाह भी इसी कोटि में आते हैं।

5. विविध वृक्षों एवं बागों वाली भूमियाँ :-


इस कोटि में कृषि योग्य वह सभी भूमियाँ सम्मिलित की जाती हैं जिन्हें शुद्ध कृषि क्षेत्र में सम्मिलित नहीं किया जाता है। किंतु कतिपय कृषिगत प्रयोग में लायी जा सकती हैं। इसके अंतर्गत छोटे पेड़ छावन वाली घासें बांस की झाड़ ईंधन वाली लकड़ी के वृक्ष सम्मिलित किये जाते हैं जो भूमि के उपयोग वितरण में बागान शीर्षक में सम्मिलित नहीं है।

6. कृषि योग्य व्यर्थ भूमि :-


इस श्रेणी में वह भूमि सम्मिलित है जो खेती के लिये उपलब्ध है परंतु जिस पर चालू वर्ष और पिछले पाँच वर्षों या उससे अधिक समय से फसल नहीं उगाई गयी है ऐसी भूमियाँ परती हो सकती हैं या झाड़ियों और जंगल वाली हो सकती हैं, यह भूमियाँ किसी अन्य प्रयोग में नहीं लायी जा सकती है वह भूमि जिससे एक बार खेती की गयी है परंतु पिछले पाँच वर्षों से खेती नहीं की गयी वह भूमियाँ भी इसी श्रेणी में आती हैं।

7. वर्तमान परती भूमि :-


इसी श्रेणी में वह कृषित क्षेत्र सम्मिलित किया जा सकता है जिसे केवल चालू वर्ष में परती रखा जाता है, उदाहरण के लिये यदि किसी पौधशाला वाले क्षेत्र को उसी वर्ष पुन: किसी फसल के लिये प्रयोग नहीं किया जाता तो उसे चालू परती कहा जाता है।

8. अन्य परती भूमि :-


अन्य परती भूमि के अंतर्गत वे भूमियाँ हैं जो पहले कृषि के अंतर्गत थी परंतु अब स्थायी रूप से एक वर्ष की अवधि से अधिक परंतु 5 वर्ष की अवधि से कम अवधि से खेती के अंतर्गत नहीं है। जमीन का खेती से बाहर होने के कई कारण हो सकते हैं। यथा कृषकों की गरीबी, पानी की अपर्याप्त पूर्ति, विषम जलवायु, नदियाँ और नहरों की भूमियाँ और खेती का गैर लाभदायक होना आदि।

9. शुद्ध कृषित क्षेत्र :-


इस श्रेणी में फसल तथा फसलोत्पादन के रूप में शुद्ध बोया गया क्षेत्र सम्मिलित किया जाता है। एक बार से अधिक बोये गये क्षेत्र की गणना भी एक बार की जाती है। यह कुल बोये गये क्षेत्र से कम होता है। क्योंकि कुल बोये गये क्षेत्र और एक बार से अधिक बोये गये क्षेत्र का योग होता है।

तालिका 2.1 जनपद में भूमि उपयोग का विवरण

1995-96

भूमि उपयोग शीर्षक

हेक्टेयर में

प्रतिशत

कुल प्रतिवेदित क्षेत्र

362406

100.00

1. वन

448

0.12

2. कृषि योग्य बंजर भूमि

8436

2.33

3. वर्तमान परती भूमि

46218

12.75

4. अन्य परती भूमि

16482

4.55

5. ऊसर एवं कृषि के अयोग्य भूमि

9760

2.69

6. कृषि के अतिरिक्त अन्य उपयोग की भूमि

40284

11.12

7. चारागाह

810

0.22

8. उद्यान एवं वृक्षों वाली भूमि

17862

4.93

9. शुद्ध बोया गया क्षेत्र

222106

61.29

स्रोत : सांख्यिकी पत्रिका जनपद प्रतापगढ़

तालिका 2.1 भूमि उपयोग का चित्र प्रस्तुत कर रही है। तालिका से स्पष्ट होता है कि जनपद में कुल प्रतिवेदित क्षेत्र 3624.6 है जिसमें वनों का क्षेत्रफल मात्र 448 हेक्टेयर अर्थात 0.12 प्रतिशत है जो नगण्य ही कहा जा सकता है क्योंकि जहाँ प्रदेश का यह प्रतिशत लगभग 17 है वहीं देश का यह प्रतिशत 22 है। चारागाह की स्थिति में कमोबेश इसी प्रकार की है और इस शीर्षक के अंतर्गत 0.22 प्रतिशत क्षेत्र ही आता है। जनपद में शुद्ध बोये गये अतिरिक्त सर्वाधिक क्षेत्रफल 46218 हे. अर्थात 12.75 प्रतिशत वर्तमान परती भूमि का है। इससे स्पष्ट है कि वर्तमान में कृषि के लिये अनुकूल परिस्थितियों की अनुपलब्धता के कारण कृषि क्षेत्र का एक बड़ा हिस्सा परती के अंतर्गत अकृषित है यह एक असंतोषजनक स्थिति का सूचक है यदि इसमें अन्य परती भूमि को सम्मिलित कर दिया जाये तो यह प्रतिशत 17 प्रतिशत से भी अधिक हो जाता है। कृषि के अतिरिक्त अन्य उपयोग की भूमि का हिस्सा भी कम महत्त्वपूर्ण नहीं है और इस उद्देश्य के लिये 40284 हे. भूमि प्रयुक्त हो रही है जो कुल प्रतिवेदित भूमि का 11.12 प्रतिशत भाग है। इसी प्रकार उद्याल एवं वृक्षों वाली भूमि का क्षेत्रफल 17862 हे. है जो कुल का 4.93 प्रतिशत है। ऊसर एवं कृषि के अयोग्य भूमि का क्षेत्रफल 9760 हे. है अर्थात 2.69 प्रतिशत क्षेत्रफल ऊसर है परंतु यदि इस भूमि पर ऊसर सुधार करके वृक्षारोपण ही किया जा सके तो इसभूमि का उपयोग किया जा सकता है। आशा यह की जानी चाहिए कि कृषि की गयी तकनीकी के अंतर्गत इस ऊसर भूमि में सुधार करके इसका उपयोग किया जा सकेगा।

जनपद में फसलोंत्पादन हेतु केवल 61.29 प्रतिशत क्षेत्र ही उपलब्ध है अर्थात 28.71 प्रतिशत क्षेत्र अन्य शीर्षकों के अंतर्गत प्रयुक्त हो रहा है। जिसमें बंजर भूमि, वर्तमान परती तथा अन्य परती भूमि का ही हिस्सा 19.53 प्रतिशत है जो कि एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण भाग है इसे यदि कृषि कार्यों हेतु प्रयोग में लाया जा सके तो जनपद का शुद्ध कृषि क्षेत्र बढ़ाया जा सकता है। कृषि की नई तकनीकी के परिणाम स्वरूप इस क्षेत्रफल को कृषि के अंतर्गत लाना कोई कठिन कार्य नहीं है।

जनपद में विकासखण्डवार भूमि उपयोग :-

तालिका क्रमांक 2.3 विकासखण्ड स्तर पर भूमि उपयोग विवरण (प्रतिशत में)

क्र.

विकासखण्ड

शुद्ध बोया गया क्षेत्र

कृषि के अतिरिक्त अन्य उपयोग में लायी गयी भूमि

अकृष्य क्षेत्र

शुद्ध सिंचित क्षेत्र

एक से अधिक बार बोया गया क्षेत्र

1

कालाकांकर

58.83

13.14

28.03

52.85

58.53

2

बाबागंज

58.40

12.53

29.07

50.27

39.07

3

कुण्डा

56.34

10.24

33.42

42.76

37.53

4

बिहार

59.96

12.82

27.22

50.64

39.87

5

सांगीपुर

63.05

10.32

26.63

44.82

52.53

6

रामपुरखास

61.04

11.32

27.64

43.35

33.99

7

लक्ष्मणपुर

61.49

9.42

29.09

39.07

28.08

8

संडवा चंद्रिका

61.70

9.72

28.58

36.22

23.79

9

प्रतापगढ़ सदर

60.50

10.63

28.87

30.63

22.92

10

मान्धाता

63.96

10.58

25.46

49.28

29.99

11

मगरौरा

62.25

10.82

26.93

43.52

27.06

12

पट्टी

64.80

10.92

24.28

49.56

36.85

13

आसपुर देवसरा

66.09

11.11

22.80

51.55

43.14

14

शिवगढ़

62.46

9.60

27.94

46.16

26.38

15

गौरा

61.60

11.34

27.06

57.58

41.46

 

ग्रामीण

61.36

11.00

27.64

45.95

35.00

 

नगरीय

49.67

29.83

20.50

39.64

39.37

 

जनपद

61.29

11.12

27.59

45.91

54.96

अध्ययन क्षेत्र की भूमि उपयोग क्षमता

सारणी नं. 2.4 विकासखण्ड सतर पर भूमि उपयोग क्षमता

श्रेणी गुणांक

भूमि उपयोग क्षमता

विकासखण्डों की संख्या

विकासखण्डों के नाम

3 से 5

उच्चतम

2

1. आसपुर देवसरा

2. गौरा

5 से 7

उच्च

4

1. मांधाता,

2. बिहार

3. कालाकांकर,

4. पट्टी

7 से 9

सामान्य

4

1. मगरौरा,

2. सांगीपुर,

3. बाबागंज,

4. रामपुरखास

9 से 11

न्यून

1

1. शिवगढ़

11 से 13

न्यूनतम

4

1. संडवा चंद्रिका,

2. कुंडा,

3. प्रतापगढ़ सदर,

4. लक्ष्मणपुर

2. कृषि भूमि उपयोग :

अ. शुद्ध बोया गया क्षेत्र :-

सारिणी 2.5 अध्ययन क्षेत्र में शुद्ध बोया गया क्षेत्र (हे. में) 1996

क्र.

विकासखण्ड

कुल क्षेत्रफल (हेक्टेयर)

शुद्ध बोया गया क्षेत्र

प्रतिशत

1

कालाकांकर

21063

12391

58.83

2

बाबागंज

26499

15475

58.40

3

कुण्डा

27764

15642

56.34

4

बिहार

26912

16137

59.96

5

सांगीपुर

26815

16906

63.05

6

रामपुरखास

32259

16690

61.04

7

लक्ष्मणपुर

20622

12680

61.49

8

संडवा चंद्रिका

21875

13496

61.70

9

प्रतापगढ़ सदर

19678

11906

60.50

10

मान्धाता

21416

13697

63.96

11

मगरौरा

28580

17792

62.25

12

पट्टी

19634

12723

64.80

13

आसपुर देवसरा

21271

14057

66.09

14

शिवगढ़

22060

13779

62.46

15

गौरा

23816

14671

61.60

 

योग ग्रामीण

360265

221042

61.36

 

नगरीय

2141

1064

49.67

 

जनपद

362406

222106

61.29

ब. सिंचित क्षेत्र :-

तालिका क्रमांक 2.6 विकासखण्ड पर सिंचित क्षेत्रफल

क्र.

विकासखण्ड

शुद्ध बोया गया क्षेत्रफल (हे.) शुद्ध सिंचित क्षेत्रफल (हे.)

शुद्ध सिंचित क्षेत्रफल (हे.)

प्रतिशत

सकल बोया गया क्षेत्र (हे.)

सकल सिंचित क्षेत्रफल (हे.)

प्रतिशत

1

कालाकांकर

12391

1131

89.83

20506

18337

89.42

2

बाबागंज

15475

13321

86.08

25829

22446

86.90

3

कुण्डा

15642

11871

75.89

26063

18742

71.91

4

बिहार

16137

13627

84.45

26868

22958

85.45

5

सांगीपुर

16906

12018

71.09

25629

14084

54.95

6

रामपुरखास

19690

13983

71.02

30656

21873

71.35

7

लक्ष्मणपुर

12680

8056

63.53

18470

11014

59.63

8

संडवा चंद्रिका

13496

7923

58.71

18700

9445

50.51

9

प्रतापगढ़ सदर

11906

6027

50.62

16417

6865

41.82

10

मान्धाता

13697

10553

77.05

22261

14894

66.91

11

मगरौरा

17792

12439

69.91

23383

14805

52.16

12

पट्टी

12723

9731

76.48

19958

11221

56.22

13

आसपुर देवसरा

14.57

10966

78.01

23233

13554

58.34

14

शिवगढ़

10779

10104

70.01

10500

11403

58.64

15

गौरा

14671

13713

93.47

24545

18165

74.01

 

योग ग्रामीण

221042

165543

74.89

347117

229896

66.23

 

योग  नगरीय

1064

849

79.79

1693

1346

79.50

 

योग जनपद

222106

166392

74.92

348810

231242

66.29

तालिका क्रमांक 2.7

विकासखण्डवार रबी, खरीफ तथा जायद फसलों के अंतर्गत सिंचित क्षेत्र

क्र.

विकासखण्ड

रबी

खरीफ

जायद

बोया गया क्षेत्र हे.

सिंचित क्षेत्र हे.

प्रतिशत

बोया गया क्षेत्र हे.

सिंचित क्षेत्र हे.

प्रतिशत

बोया गया क्षेत्र हे.

सिंचित क्षेत्र हे.

प्रतिशत

1

कालाकांकर

9585

9004

93.94

9608

8036

83.64

1313

1297

98.78

2

बाबागंज

11999

11284

94.04

12855

10221

79.51

975

941

96.51

3

कुण्डा

12435

10092

81.16

11962

7078

59.17

1666

1572

94.36

4

बिहार

12388

11618

93.78

12991

10032

77.22

1489

1308

87.84

5

सांगीपुर

12673

10877

85.83

12402

2740

22.09

554

467

84.30

6

रामपुरखास

14512

13483

92.91

14998

7296

48.65

1146

1094

95.46

7

लक्ष्मणपुर

9175

8485

92.48

8488

1742

20.52

807

787

97.52

8

संडवा चंद्रिका

9541

7426

77.83

8492

15.4

17.71

667

515

77.21

9

प्रतापगढ़ सदर

7625

5460

71.61

8097

843

10.41

695

562

80.86

10

मान्धाता

10745

9426

87.72

10426

4452

42.70

1090

1016

93.21

11

मगरौरा

12629

10913

86.41

14912

3064

20.55

842

828

98.34

12

पट्टी

9203

8488

92.23

10157

2211

21.77

598

522

87.29

13

आसपुर देवसरा

11025

10599

96.14

11603

2441

21.04

605

514

84.96

14

शिवगढ़

10369

9546

92.06

8692

1511

17.38

538

436

81.04

15

गौरा

12307

11909

96.77

11465

5486

47.85

773

770

99.61

 

योग ग्रामीण

166211

148610

89.41

167148

68657

41.08

13758

12629

91.79

 

योग  नगरीय

866

722

83.37

653

461

70.60

174

163

93.68

 

योग जनपद

167077

149332

89.38

167801

69118

41.19

13932

12792

91.82

(स) एक से अधिक बार बोया गया क्षेत्र :-

तालिका 2.8 विकासखण्ड स्तर पर एक से अधिक बार बोया गया क्षेत्र

क्र.

विकासखण्ड

सकल बोया गया क्षेत्र (हे.)

शुद्ध बोया गया क्षेत्र (हे.)

एक से अधिक बार बोया गया क्षेत्र

सकल बोये गये क्षेत्र का प्रतिशत

1

कालाकांकर

20506

12391

8115

39.57

2

बाबागंज

25829

15475

10354

40.09

3

कुण्डा

26063

15642

10421

39.98

4

बिहार

26868

16137

10731

39.94

5

सांगीपुर

25629

16906

8723

34.04

6

रामपुरखास

30656

19690

10966

35.77

7

लक्ष्मणपुर

18470

12680

5790

31.35

8

संडवा चंद्रिका

18700

13496

5204

27.83

9

प्रतापगढ़ सदर

16417

11906

4511

27.48

10

मान्धाता

22261

13697

8564

38.47

11

मगरौरा

18383

17792

10591

57.61

12

पट्टी

19958

12723

7235

36.25

13

आसपुर देवसरा

23233

14057

9176

39.50

14

शिवगढ़

19599

13779

5820

29.70

15

गौरा

24545

14671

9874

40.23

 

योग ग्रामीण

347117

221042

126075

36.32

 

योग  नगरीय

1693

1064

629

37.15

 

योग जनपद

348810

222106

126704

36.32

3. कृषि को प्रभावित करने वाले कारक :-

प्राकृतिक कारक :-

अ. कृषि एवं जलवायु :-

1. कृषि एवं तापक्रम :-


बीज के जमने तथा विकसित होने के लिये उचित तापक्रम की आवश्यकता पड़ती है। साधारणतया 63-75 डिग्री फारेनहाइट तापक्रम फसलों की बाढ़ वृद्धि के लिये अनुकूल होता है। लाही गेहूँ, चुकंदर जौर के लिये न्यूनतम 40 डिग्री तथा मक्का के लिये 48 डिग्री फारेनहाइट की आवश्यकता पड़ती है। कुछ फसलों को पकने के लिये अधिक तापक्रम की आवश्यकता पड़ती है। यदि उस समय तापक्रम धीरे-धीरे बढ़ता है तो प्रति एकड़ उपज अधिकतम होती है। इस प्रकार स्पष्ट है कि पौधों के विकास के लिये वहाँ के तापक्रम का महत्त्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है। प्रत्येक फसल अपनी संपूर्ण परिपक्वता अवधि में अपनी प्रकृति के अनुसार एक अनुकूलतम तापमान की अपेक्षा करती है। हवा के तापमान का पौधों की ऊर्जा प्राप्ति से अति निकट का संबंध होता है।

(2) कृषि एवं वर्षा :-


जलवायु के विभिन्न घटकों में वर्षा का अत्यंत महत्त्वपूर्ण स्थान है। पौधे को जल अनेक रूपों में प्राप्त होता है जिसमें दो प्रधान स्रोत हैं -

1. मिट्टी से पौधों को जल का मिलना।
2. वायुमंडलीय आर्द्रता से पौधों को जल मिलना।

पौधों के विकास के लिये मिट्टी में जल की एक निश्चित मात्रा की आवश्यकता होती है, उचित जल की मात्रा के अभाव में पौधा सूख जाता है। वास्तव में मिट्टी की आवश्यकता इस तथ्य पर निर्भर करती है कि-

1. कितना जल सतह के भीतर प्रवेश करती है, तथा
2. जल की कितनी मात्रा मिट्टी स्वीकार करती है।

भिन्न पौधों में मिट्टी से जल लेने की क्षमता भी भिन्न-भिन्न होती है। साधारण परिस्थितियों में आलू तथा मटर की जड़े 2 इंच, टमाटर की 3 इंच, मोटे अनाज की 4 इंच, तथा अंगूर की जड़ें 8 से 10 इंच तक प्रवेश करती हैं तथा जल प्राप्त करती हैं। पौधों के समान जानवरों, मुख्य रूप से दुधारू पशुओं को अधिक जल की आवश्यकता पड़ती है यही कारण है कि पशुपालन उद्योग विकास गर्म था शुष्क प्रदेशों में कम ओर शीतोष्ण प्रदेशों में अधिक हुआ है।

3. कृषि एवं पाला :-


पाला कृषि के उच्चवचीय सीमा को प्रभावित करने वाले कारकों में प्रमुख है। समुद्रतटीय भाग पाला के प्रभाव से मुक्त रहते हैं। अधिक ढाल वाले धरातलीय क्षेत्र पर भी पाला का प्रभाव पड़ता है, यही कारण है कि ढलान वाले भाग बागवानी के लिये अधिक उपयोग सिद्ध हुए हैं। फल तथा सब्जियों वाली कृषि पर अपेक्षाकृत अधिक विनाशकारी प्रभाव पड़ता है।

(4) कृषि एवं हवा :-


बढ़ते हुए वाष्पोत्सर्जन दर के कारण फसलोत्पादन में हवा का अधिक प्रभाव पड़ता है क्योंकि फसलों को अधिक जल की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे क्षेत्रों में जहाँ तेज हवाएँ चलती हैं, बीज बोने के पूर्व बीज के चुनाव में संचित शक्ति का विशेष ध्यान दिया जाता है। बहुत तेज हवाओं के कारण अपरदित हो जाती है। जिससे उर्वरता समाप्त हो जाती है।

(ब) कृषि एवं मिट्टी :-

1. पितृय पदार्थ तथा मिट्टी :-

मिट्टी में पीएच मात्रा तथा फसल :-

2. मिट्टी एवं जलवायु :-

3. मिट्टी तथा उच्चावच :-

4. मिट्टी तथा वनस्पति :-

(स) कृषि एवं उच्चावच :-

1. उच्चावचता पर जलवायु का प्रभाव :-

2. प्रवणता :-

3. सामाजिक कारक :-

(अ) कृषि व्यवस्था एवं कृषक समुदाय की सामाजिक विशेषताएं :-

(ब) भूमि स्वामित्व एवं भूपट्टा :-

1. भूमि पट्टा की अवधि :-

2. लागत की अवधि :-

3. साधनों की उपलब्धता :-

(स) जोत का आकार :-

3. आर्थिक कारक :-

कृषि को प्रभावित करने वाले प्रमुख आर्थिक कारक इस प्रकार हैं :-

अ. कृषि फार्म तथा फार्म उद्यम :-


साधारणतया कृषक अपने फार्म में उन्हीं फसलों का उत्पादन करता है जिससे उसे अधिकतम लाभ होता है या होने की आशा होती है। एक व्यवहारिक कृषक कृषि लागत को उसी समय या उसी अंश तक बढ़ाता है जब या जब तक उसे आय में वृद्धि की आशा दिखाई देती है। कभी-कभी उसे लागत मूल्य में ह्रास के साथ-साथ आय ह्रास भी सहन करना पड़ता है। ऐसा देखा जाता है कि छोटे आकार की जोतों में उचित आय प्राप्त करने के लिये अधिक गहरी खेती की आवश्यकता पड़ती है, स्वयं फार्म उद्यम का कृषि विशेषताओं पर विशेष प्रभाव पड़ता है। ग्रेट ब्रिटेन में फल तथा फूल उत्पादन के बाद सुअर तथा मुर्गी पालन उद्योग धंधों में अधिक गहरे श्रम की आवश्यकता पड़ती है फलस्वरूप छोटे-छोटे फार्मों पर इस फार्म उद्यम को अपनाना अधिक उपयोगी सिद्ध होता है।

ग्रेट ब्रिटेन में किये गये अनेक शोध अध्ययनों से इस तथ्य की पुष्टि हो चुकी है कि छोटे फार्मों (30 से 50 एकड़) पर प्रति एकड़ सुअर तथा मुर्गीपालन से लाभ की राशि दुग्ध उद्यम (मिश्रित पशुपालन तथा अन्नोत्पादन) की अपेक्षा दोगुनी तथा पशुपालन की चौगुनी होती है। अत: फार्म इकाई क्षेत्र फार्म उद्यम से प्राप्त तुलनात्मक लाभ द्वारा निर्धारित होता है। पशुपालन कार्य अपेक्षाकृत बड़े आकार के फार्म पर अधिक लाभकर सिद्ध होता है। अनुमानत: मांस के उद्देश्य से मोटा बनाने के लिये एक जानवर का वर्ष में तीन एकड़ घास क्षेत्र की आवश्यकता होती है, अत: सौ एकड़ से कम फार्म का क्षेत्र जहाँ 70 से 80 पशु पाले जा सकते हैं, अलाभकर सिद्ध होता है। इसी प्रकार पशु पोषक फार्म, जहाँ डेढ़ दो वर्ष की आयु तक के जानवरों को मांस हेतु पाला जाता है, हेतु कम से कम 200 एकड़ का फार्म अनुकूलित इकाई समझा जाता है। इसी प्रकार अन्नोत्पादन कार्य बड़े फार्मों में ही अधिक लाभकर सिद्ध होता है। विशेषकर गेहूँ, फार्म बड़े तथा धान फार्म छोटे होते हैं, आलू फार्म निःस्संदेह अधिक छोटा होता है।

(ब) क्षेत्रीय वैशिष्टय :-


आय तथा सीमांत उपयोगिता विश्लेषण से निष्कर्ष निकलता है कि किस फसल को किस समय कितने क्षेत्र में उगाया जाये। लागत तथा आय के आधार पर क्षेत्र निर्धारित किया जाता है। इसी प्रकार कृषि उद्यमों की प्राथमिकता एवं उत्पादन क्षेत्र भी प्रति एकड़ शुद्ध लाभ से निर्धारित होता है। ऐसा देखा जाता है कि कृषक अपने पड़ोस के क्षेत्र में कृषि कार्यकलापों को अपनाता है। कृषिगत समानताओं के आधार पर कृषि क्षेत्रों की सीमाओं को निर्धारित किया जाता है। जिन क्षेत्रों में क्षेत्रीय विशिष्टता दिखाई देती है वहाँ विशिष्ट क्षेत्रों को परिसीमित करना आसान हो जाता है। दो विशिष्ट क्षेत्रों के बीच एक ऐसा क्षेत्र भी होता है जहाँ दोनों उद्योगों से बराबर लाभ होता है। गेंहूँ तथा पशुपालन के बीच मिश्रित कृषि क्षेत्र इसका महत्त्वपूर्ण उदाहरण है। यहाँ पर मिश्रित तथा एक फसल प्रधान उद्यम का अंतर समझना आवश्यक है। एक फसल प्रधान क्षेत्र में विशिष्टता अवश्य होती है।लेकिन क्षेत्रीय विशिष्टता के लिये आवश्यक नहीं है कि वहाँ एक फसल प्रधान हो। बुचमैन ने डेनमार्क के दुग्ध उद्यम को विशिष्ट उद्यम बताया लेकिन इस विशिष्टता का संबंध उत्पादन की अपेक्षा पद्धति से अधिक है। नीवन देशों में अत्यधिक विशिष्ट प्रणाली अपनाई गई है जहाँ उत्पादन के अन्य कारकों में भूमि सस्ती तथा अधिक मात्रा में उपलब्ध है जबकि श्रम महँगा तथा उसकी उपलब्धि न्यूनतम है। फलस्वरूप विस्तृत कृषि प्रणाली का प्रादुर्भाव हुआ जिसमें प्रति इकाई श्रम पर लाभ की मात्रा अधिक होती है।

(स) बाजार :-


उत्पादन कारकों में बाजार एक महत्त्वपूर्ण कारक है, उत्पादित पदार्थों के क्रय विक्रय के लिये उपयुक्त बाजार व्यवस्था की नितांत आवश्यकता है। समान्यत: बाजार से दूरी के कारण कृषक को अपनी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पाता है, इसलिये बाजार से दूर स्थित क्षेत्रों में सहकारी क्रय विक्रय अनिवार्य होता है। बाजार में बदलते हुए मूल्यों से भी उत्पादकों में अस्थिरता आ जाती है जिससे अच्छी तथा व्यवस्थित कृषि ह्रास होता है। अच्छी विपणन व्यवस्था से आर्थिक विकास भी तेजी से होता है।

(द) श्रम :-


कृषि को प्रभावित करने वाले कारकों में श्रम का स्थान महत्त्वपूर्ण होता है। भिन्न-भिन्न फसलों के लिये अधिक अथवा कम श्रम की आवश्यकता होती है। श्रम के अभाव की स्थिति में उन फसलों का उत्पादन नहीं किया जा सकता है जिनके उत्पादन में अधिक श्रम की आवश्यकता पड़ती है।

(य) मशीनीकरण :-


कृषि कार्यों में मशीनीकरण का प्रभाव दो रूपों में पड़ता है।

1. श्रम विस्थापन
2. कृषि कार्य विस्तार

ऐसा देखा गया है कि मशीनों के प्रयोग से मानव श्रम की माँग में कमी नहीं होती है। क्योंकि गहन कृषि प्रणाली में अन्य कार्यों के लिये मानव श्रम की आवश्यकता पड़ती है। यद्यपि मशीनीकरण क्षेत्र में श्रम कुशलता में परिवर्तन हो जाता है। मशीनीकरण का दूसरा प्रभाव कृषि कार्य के विस्तार के रूप में पड़ता है। सच तो यह है कि कृषि विकास का इतिहास, जुताई के विकसित साधनों द्वारा कृषिक्षेत्र के विस्तार से जुड़ा हुआ है। जुताई यंत्रों का विकास हल्का लकड़ी का हल भारी लकड़ी का हल घोड़ा चालित हल तथा शक्ति चालित मशीनों के रूप में हुआ। इंग्लैंड में 17वीं शदी में बैलों द्वारा एक दिन में एक एकड़ भूमि जोती जाती थी थी जबकि घोड़ों से डेढ़ एकड़ तथा शक्ति चालित मशीन द्वारा 12 एकड़ जोतना संभव हुआ। अन्नोत्पादन में प्रयुक्त न्यूनतम मानव श्रम के माध्यम से कृषि मशीनों में प्रयोग की उन्नति दर को आंका जा सकता है। उदाहरण के लिये 1830 में एक हेक्टेयर क्षेत्र 1800 किग्रा गेहूँ पैदा करने के लिये घरेलू औजारों द्वारा 144 मानव श्रम घंटों की आवश्यकता पड़ती थी जब कि यूएसए में 1896 में मशीनों के प्रयोग द्वारा केवल 22 घंटा आवश्यकता पड़ती थी जब कि 1930 में ट्रैक्टर तथा कम्वाइन हारबेस्टर द्वारा केवल साढ़े आठ घंटा लगता था। इस प्रकार 1830 तथा 1896 के बीच समय तथा लागत में क्रमश: 85.6 प्रतिशत तथा 81.9 प्रतिशत की कमी हुई।

(र) परिवहन :-


उपज को उपभोक्ता तक पहुँचाने के लिये परिवहन के सुगम साधनों की आवश्यकता पड़ती है। परिवहन के साधन बहुत अंश तक फसल स्थिति को निर्धारित करते हैं। ऐसा भी देखने में आया है कि यातायात से दूर फसल गहनता में कमी आ जाती है। किसी क्षेत्र में वांछनीय यातायात क्षमता उपज की किस्म निर्धारित करने में सहायक होती है। उदाहरण के लिये शीघ्र सड़ने वाली फसलों के लिये तेज रफ्तार वाले परिवहन साधनों की आवश्यकता पड़ती है या लंबी अवधि के लिये उनके संरक्षण की व्यवस्था होनी चाहिए। साधारणत: बड़े शहरों के निकट फूलों का क्षेत्र स्थित होता है। बाजार के निकट स्थित सब्जी क्षेत्र आर्थिक दृष्टि से अधिक लाभप्रद होता है। दुग्ध उत्पादन क्षेत्र सब्जी उत्पादन क्षेत्र से कुछ अधिक दूरी पर स्थित हो सकता है क्योंकि दूध सब्जी की अपेक्षा कम भारी होता है। सहज यातायात की उपलब्धता किसी भी फसल या पदार्थ के उत्पादन क्षेत्र का विस्तार कर सकता है।

(ल) आर्थिक प्रशासनिक नीति :-


प्रशासनिक नीति का कृषि फार्म पर विशेष प्रभाव पड़ता है यदि कृषि पदार्थों का व्यापार स्वतंत्र होता है तो जिन देशों में या जिन क्षेत्रों में कृषि पदार्थों के उत्पादन की लागत ऊँची होती है उन्हें हानि होगी जिससे ऐसे क्षेत्रों में कृषि प्रणाली में परिवर्तन आवसम्भावी हो जाता है। इसलिये आयात नियंत्रण का प्रयोग देश के अंतर्गत अधिक उत्पादन लागत की सुरक्षा हेतु किया जाता है।

(4) राजनीतिक कारक :-

(5) तकनीकी कारण :-

(अ) कुदाल तकनीकी स्तर :-


इस तकनीकी स्तर के समस्त कृषि औजारों को

1. कुदाल
2. बीज डालने की छड़ी तथा
3. गड्ढा करने की छड़ी में विभाजित किया जा सकता है। इन प्राचीनतम औजारों के प्रयोग में मानवीय श्रम की आवश्यकता पड़ती है। इन प्राचीनतम कृषि औजारों के प्रयोग में मानवीय श्रम की अधिक आवश्यकता पड़ती है। इन प्राचीनतम कृषि औजारों से संबंधित अर्थ व्यवस्था को कुदाल संस्कृति कहते हैं। यह तकनीकी आज भी उष्णकटिबंधीय प्रदेशों में प्रचलित है, भारत में इसका सुधरा हुआ रूप है। कुदाल तकनीकी अपनी प्रारंभिक विशेषताओं के साथ अफ्रीका के देशों में लेटिन अमेरिका तथा सुदूर दक्षिण पूर्व एशिया के द्वीपों में बीज डालने की छड़ी तथा गड्ढा खोदने की छड़ी का प्रयोग आज भी प्रचलित है। विकसित कृषि तकनीकी की दृष्टि से कुदाल संस्कृति अलाभप्रद दिखायी देती है परंतु इस तकनीकी के क्षेत्र में खेत बिखरे एवं छोटे तथा बीच में वनस्पति क्षेत्र होते हैं, केले की फसल प्रमुख होती है। ऐसी अवस्था में हल द्वारा जुताई संभव नहीं है अत: कुदाल ही सर्वाधिक उपयुक्त कृषि यंत्र है।

(2) हल तकनीकी का स्तर :-


प्रत्येक कृषि स्वरूप के अनेक तकनीकी उपक्रमों में पूर्ण पूर्व प्रचलित तकनीकी स्तरों में सुधार दृष्टिगोचर होता है। हल तकनीकी स्तर कुदाल तकनीकी का ही सुधार रूप है। और प्राय: सभी क्षेत्रों में किसी न किसी रूप में प्रचलित है। नि:संदेह इसकी क्षमता कुदाल की अपेक्षा अधिक होती है। हल संस्कृति की प्रमुख व्यवस्था मिश्रित कृषि व्यवस्था के रूप में जहाँ फसलोत्पादन तथा पशुपालन दोनों कार्य साथ-साथ संपन्न होते हैं। इस तकनीकी में सभी फसलें उगाई जाती हैं।

(3) ट्रैक्टर तथा मशीनी तकनीकी का स्तर :-


हल संस्कृति के उच्चतम विकास स्तर पर मशीनों द्वारा व्यापारिक फसलों का उत्पादन महत्त्वपूर्ण होता है। व्यापारिक कृषि अवस्था में अनेक मशीनों के प्रयोग के कारण कम लागत में पदार्थों का उत्पादन संभव हो जाता है। ट्रैक्टर हल का ही सुधरा हुआ रूप है जिससे कम समय में अधिक भूभाग की गहरी जुताई होती है। मशीनों का प्रयोग केवल जुताई के लिये ही नहीं बल्कि सभी कृषि कार्यों में किया जाता है। मिश्रित मशीनों का भी आविष्कार हुआ है। जो एक साथ अनेक कृषि कार्य संपन्न करती है। मशीनीकरण के दो मुख्य लाभ है -

1. अधिक क्षमता
2. कम श्रम

कम जनसंख्या वाले देशों के लिये मशीनों का प्रयोग विस्तृत कृषि क्षेत्रों के उपयोग में वरदान सिद्ध हुआ है। मशीनों के प्रयोग से जलवायु संबंधी विषमताओं से फसलोत्पादन कार्य को सुरक्षा मिलती है। बिजली चलित थ्रेसिंग मशीन की सहायता से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की गेहूँ की फसल को पूर्वमानसून वर्षा से बचाया जाना संभव हुआ है। आज सभी विकसित देशों में कृषि कार्य मशीनों द्वारा किया जा रहा है।

कृषि उत्पादकता, पोषण स्तर एवं कुपोषण जनित बीमारियाँ, शोध-प्रबंध 2002

(इस पुस्तक के अन्य अध्यायों को पढ़ने के लिये कृपया आलेख के लिंक पर क्लिक करें।)

1

प्रस्तावना : कृषि उत्पादकता, पोषण स्तर एवं कुपोषण जनित बीमारियाँ

2

अध्ययन क्षेत्र की वर्तमान स्थिति

3

सामान्य भूमि उपयोग एवं कृषि भूमि उपयोग

4

सामान्य भूमि उपयोग एवं कृषि भूमि उपयोग

5

कृषि उत्पादकता एवं जनसंख्या संतुलन

6

कृषि उत्पादकता एवं जनसंख्या संतुलन

7

कृषकों का कृषि प्रारूप कृषि उत्पादकता एवं खाद्यान्न उपलब्धि की स्थिति

8

भोजन के पोषक तत्व एवं पोषक स्तर

9

कृषक परिवारों के स्वास्थ्य का स्तर

10

कृषि उत्पादकता में वृद्धि के उपाय

11

कृषि उत्पादकता, पोषण स्तर एवं कुपोषण जनित बीमारियाँ : निष्कर्ष एवं सुझाव

संबंधित कहानियां

No stories found.
India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org