अबोर

Published on
1 min read

अबोर की पहाड़ियाँ हिमालय पर्वत के अंश हैं जो आसाम की उत्तरी सीमा पर पश्चिम में सिओम नदी तथा पूर्व में डिबंग के बीच फैली हुई हैं। यहाँ पर अबोर (जिसका अर्थ आसामी भाषा में 'असभ्य' होता है) जाति निवास करती है। भूमि प्राय: घने जंगलों से ढकी है जिनके बीच से होकर नदियाँ बहती हैं। अबोर लोग दो समूहों में विभाजित किए जा सकते हैं।--(१)पासीमेआँग, जाए पश्चिम में मिरी पहाड़ियों तथा पूर्व में डिहंग नदी से घिरे हुए भागों में रहते हैं और (२) बोर अबोर, जो डिहंग तथा डिबंग के बीच में रहते हैं। अबोर नाटे कद के तथा पुष्ट होते हैं। (न.ला.)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org