अध्यारोपित/पूर्वारोपित अपवाह (superimposed drainage):

Published on
1 min read

एक विशिष्ट प्रकार का अपवाह जिसका विकास पहले ऊपरी शैल संस्तर पर होता है और बाद में उसके नीचे स्थित शैल संस्तर पर भी हो जाता है। नदी घाटी का विकास पहले ऊपरी आवरण शैल पर होता है। नदी निम्नवर्ती (गहरे) अपरदन द्वारा ऊपरी आवरण शैल को काटकर निचली शैल पर पहुँच जाती है और अपनी घाटी का विकास करती है। इस प्रकार ऊपरी आवरण पर निर्मित घाटी का अध्यारोपण निचली शैल संरचना पर होने से अध्यारोपित नदी घाटी का विकास होता है। इस प्रकार की घाटी में प्रवाहित नदी अध्यारोपित या पूर्वारोपित नदी कहलाती है। अध्यारोपित नदियों का विकास प्रायः स्थानीय संरचना के विपरीत पाया जाता है। ग्रेट ब्रिटेन के लेक डिस्ट्रिक्ट में इसके उदाहरण मिलते हैं।

अन्य स्रोतों से

बाहरी कड़ियाँ:

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

शब्द रोमन में:

संदर्भ:

संबंधित कहानियां

No stories found.
India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org