बर्जिनिया (Virginia)

Published on
2 min read

बर्जिनिया (Virginia) संयुक्त राज्य अमरीका के तेरह प्रारंभिक राज्यों में से एक है। इसका संपूर्ण क्षेत्रफल 40,815 वर्ग मील है, जिसमें से 1,035 वर्ग मील जलाच्छादित है। यहाँ की जलवायु संपूर्ण राज्य में सामान्यत: एक समान है। यहाँ वर्षा पर्याप्त होती है। टाइडवाटर क्षेत्र के दक्षिण-पूर्वी भाग में हिमपात विरल ही होता है। टाइडवाटर क्षेत्र के निचले भाग में दक्षिणपश्चिमी वर्जिनिया की अपेक्षा तुषार रहित उपज के लिए उपयुक्त मौसम एक या दो महीने बड़ा होता है। वर्जिनिया में विभिन्न प्रकार की मिट्टियाँ पाई जाती है। तटीय मैदान में बालू का परतदार जमाव देखा जाता है। इसके साथ ही साथ पिडमांट क्षेत्र की मिट्टी क्रिस्टली ग्रेनाइट तथा नाइस के अपक्षय से बनी है। घाटी की मिट्टी चूने से परिपूर्ण है साथ ही साथ उपजाऊ भी है। वर्जिनिया का आधे से अधिक भाग वनों से ढँका हुआ है, जिसमें ओक, पाइन, बर्च, आदि के वृक्ष प्रधान है। इन वनों में विभिन्न प्रकार के मौसमी तथा रंग बिरंगे पुष्पों की भी कमी नहीं है।

भेड़िया, लोमड़ी, चूहा, आदि की बहुलता है। शिकार के लिए चिड़ियों की भी कमी नहीं है। बहुत प्रकार के सर्प, मछलियाँ तथा अनेकानेक रूप रंग के जीव जंतुओं से पूरा राज्य भरा पड़ा है। यहाँ बहुत से स्थानीय, राजकीय तथा राष्ट्रीय स्तर के सुंदर बगीचे तथा स्वास्थ्यवर्धक और दर्शनीय स्थल हैं। वर्जिनिया विश्वविद्यालय, मेरीवाशिंगटन महाविद्यालय तथा अन्य विश्वविद्यालय और शैक्षिक संस्थानों द्वारा जनजीवन में शिक्षा के प्रचार का कार्य किया जाता है।

वर्जिनिया की समस्त आय की आधी से भी अधिक पशु पालन और मुर्गीपालन से होती है। 20 प्रतिशत आय तंबाकू से भी होती है। रासायनिक वस्त्र व्यवसाय, तंबाकू, खाद्य तथा कागज की लुगदी आदि के भी उत्पादन प्रधान व्यवसाय के अंतर्गत हैं। बिटुमेनी कोयला यहाँ का प्रधान खनिज है। (बसंत सिंह)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

संबंधित कहानियां

No stories found.
India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org