चक्रवाती वर्षा (Cyclonic rainfall)

Published on
1 min read

किसी चक्रवात या अवदाब (depression) के साथ होने वाली वर्षा। किसी ठंडी वायु राशि के ऊपर अपेक्षाकृत् गर्म एवं आर्द्र वायु राशि के प्रवाहित होने पर आर्द्र वायु के संघनन से चक्रवाती वर्षा होती है। शीतोष्ण कटिबंध में अधिकांश वर्षा चक्रवातों से ही होती हैं। जब चक्रवात के शीतवाताग्र (पिछले भाग) में ठंडी वायु तेजी से गर्म वायु को ऊपर ठेलती है, संघनन शीघ्रता से होता है और मेघ गर्जन के साथ तेज वर्षा होती है तथा कभी-कभी ओले भी पड़ते हैं। जब गर्म वायु तिरछे रूप में मंदगति से ऊपर उठती है तब संघनन धीरे-धीरे होता है और वर्षा विस्तृत क्षेत्र में तथा अधिक समय तक होती है। उष्ण कटिबंधीय चक्रवातों द्वारा ग्रीष्म काल में पर्याप्त वर्षा होती है।

अन्य स्रोतों से

बाहरी कड़ियाँ:

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

शब्द रोमन में:

संदर्भ:

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org