Cape Town in Hindi

Published on
1 min read

केपटाउन (स्थिति 33 55 द. अ. सि 18 24 पू. दे.) दक्षिण अफ्रीका का एक प्रमुख नगर, पत्तन एवं राजधानी जो टेबुल बे नामक खाड़ी के दक्षिणपश्चिम में 3,600 फुट ऊँचे टेबल पर्वत की गोद में बसा है। इस नगर की स्थापना जॉन वान रायबीक (Jan Van Riebeeck) नामक डच नावकि ने 1652 ई. में की थी। इसका क्षेत्रफल 67 वर्गमील है। इसकी जनसंख्या 6, 24,740 (1969) है जिसमें श्वेत 2,00,090, बंटू 80,840, अश्वेत 3,37,210 तथा एशियाई 7,600 हैं। केपटाउन की जलवायु रूमसागरीय है। यहाँ हीरा काटने और जहाज, सीमेंट, रसायनक, खाद्य, रंग, लेप, वस्त्र साबुन तथा जूते बनाने के उद्योगों का विकास हुआ है। यह दक्षिण अफ्रीका के हीरे तथा सोने के निर्यात का प्रमुख पत्तन है। इसके अन्य निर्यात ताजे एवं सूखे फल, फूल, शराब, ऊन, कच्चा चमड़ा तथा मक्का है। यहाँ 1918 ई. में केपटाउन विश्वविद्यालय स्थापित किया गया। अफ्रीका के अन्य भागों से लोग आनंद मनाने के लिये केपटाउन आते हैं। (नवलकिशोरप्रसाद सिंह)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org