दमिश्क

Published on
1 min read

दमिश्क (Damscus) स्थिति : 3330' उo अo तथा 3618' पूo देo। यह दक्षिणी-पश्चिमी सिरिया में, बेरूत से 57 मील दक्षिण-पूर्व में स्थित सिरिया प्रजातंत्र की राजधानी है। यह नगर ऐंटीलेबनान की पूर्वी ढालों पर स्थित है, जो धीरे धीरे मैदान के रूप में परिवर्तित होकर रेगिस्तान में मिल जाता है। बरॉद नदी से नगर को पीने के लिये तथा आसपास की भूमि की सिंचाई के लिये जल प्राप्त होता है। इसी कारण नगर के चारों ओर अनेक प्रकार के अनाज, फल एवं शाक आदि पैदा होते हैं।

यह नगर सर्वप्रथम ईo पूo 732 में ऐरमेन राज्य की राजधानी के रूप में प्रसिद्ध था1 1946 ईo में स्वतंत्रता प्राप्त होने के पश्चात्‌ भी राजधानी के रूप में ही विकसित हो रहा है। यहाँ की प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थानों में उमैय्याद की मस्जिद, जो इस्लाम में चौथी पवित्र मस्जिद है, सालादीन का मकबरा तथा रोमवासियों द्वारा निर्मित भव्य स्थान मुख्य हैं। यहाँ पर लगभग 250 प्राचीन मस्जिदें हैं, नवीन संस्थाओं में आधुनिक संग्रहालय, शिक्षा संस्थाएँ, जैसे अरब

अकादमी सिरियन विश्वविद्यालय, आदि मुख्य हैं। यहाँ के जरी के काम, सीमेंट, फल तथा काष्ठ उद्योग प्रसिद्ध हैं।

यह नगर निवासियों की दृष्टि से कई प्रकार के उपभागों में विभक्त है, जैसे ईसाई, यूरोपवासी, उच्च वर्गीय आदि। यहाँ की जनसंख्या में तीन चौथाई मुसलमान तथा शेष ईसाई, अरब, एवं यहूदी लोग हैं। नए निवासियों में, जिन्होंने यहाँ की जनसंख्या को एक नया मोड़ दिया है, कुर्दस, ऐलजिरियाई, ईरानी तथा अफगान मुख्य हैं।[विजयराम सिंह]

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org