दरभंगा

Published on
1 min read

दरभंगा 1. जिला, यह भारत के बिहार राज्य के उत्तर में स्थित जिला है। यहाँ का क्षेत्रफल 3,345 वर्ग मील है जिले के उत्तर में नेपाल और दक्षिण में गंगा नदी है। इस क्षेत्र का जलनिकास गंगा की सहायक नदियों के द्वारा होता है। नदी के द्वारा निर्मित उर्वरा भूमि के कारण यहाँ धान, गन्ना, मक्का, ज्वर, बाजरा, गेहूँ, जौ, तिलहन, कपास और जूट की उत्तम खेती होती है। धान कूटने, चीनी, जूट और तिलहन पेरने की मिलें यहाँ हैं। जिले के मुख्य नगर दरभंगा और मधुबनी हैं।

2. नगर, स्थिति : 2615उ.अ. तथा 863 पू.दे.। यह उपर्युक्त जिले का केंद्रीय नगर है। यह नगर गंगा की सहायक छोटी बाघमती नदी पर पटना से 60 मील उत्तर-पूर्व में स्थित है। यह रेल और सड़कों का केंद्र है। समीपवर्ती क्षेत्रों की उपजों की यहाँ मंडी है। यहाँ पर प्रसिद्ध मेडिकल कालेज है। जिले के सरकारी कार्यालय इसके उपनगर लहरियासराय में हैं। (कृष्णमोहन गुप्त)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org