धमतरी

Published on
1 min read

धमतरी (Dhamtari) स्थिति : 24रू 42फ़ उ. अ. तथा 81रू 35फ़ पू. दे.। यह भारत में पूर्वी मध्यप्रदेश में रायपुर जिले का प्रसिद्ध नगर है, जो महानदी के समीप रायपुर से 37 मील दक्षिण में स्थित है। यह रेलवे का अंतिम स्टेशन है। इसके समीपवर्ती क्षेत्रों में नहरों द्वारा सिंचाई होती है, जिससे कृषिक्षेत्र का यह केंद्र है। इसके अतिरिक्त समीपवर्ती जंगलों से इमारती लकड़ी, लाख तथा हरीतकी या हर्रा का व्यापार होता है। यहाँ धान कूटने, आटा पीसने और लाख बनाने के अनेक कारखानें हैं। यह शिक्षा का केंद्र भी है। यहाँ एक औद्योगिक स्कूल है। दक्षिण-पश्चिम में सीसे की खानें हैं। यहाँ की जनसंख्या 31,552 (1961) थी।(कृष्णमोहन गुप्त)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org