Folded mountain in Hindi (वलित पर्वत)

Published on
1 min read


वलित पर्वतः
वह पर्वत जो मुख्यतः भूपर्पटी में बड़े पैमाने पर वलन होने के कारण निर्मित होता है।

- तीव्र क्षैतिज भूसंचलन द्वारा किसी भूसन्नति में संचित मलवों में मोड़ पड़ने तथा ऊपर उठने से निर्मित पर्वत जिसमें अनेक अपनतियां तथा अभिनतियां क्रमिक रूप में पायी जाती हैं। संसार की सर्वाधिक ऊँची तथा विस्तृत पर्वत श्रेणियां इसी प्रकार की हैं। हिमालय, अल्पाइन पर्वत समूह, राकी, एटलस, पिरेनीज, एपीनाइन आदि वलित पर्वतों के प्रमुख उदाहरण हैं।

- वे पर्वत जो पृथ्वी की हलचल के कारण एक स्थूल वलन अथवा कटक के रूप में ऊपर उठ गए हैं। प्रायः ये पर्वत एक अपनति (anticline) का निर्माण करते हैं, और समीपवर्ती घाटियाँ (Syncline) के रूप में पाई जाती हैं।

अन्य स्रोतों से

बाहरी कड़ियाँ:

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

शब्द रोमन में:

संदर्भ:

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

संबंधित कहानियां

No stories found.
India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org