गाडविन आस्टिन

Published on
1 min read

गाडविन आस्टिन (पर्वत) हिमालय पर्वत की कराकोरम पर्वतमाला की सबसे ऊँची चोटी जो उत्तरी कश्मीर में 35 53 उ. अ. और 76 31 पू. दे. पर है। यह संसार में ऐवरेस्ट के बाद दूसरी ऊँची चोटी (28,250) है। यह चोटी प्राय: हिमाच्छादित तथा बादलों में छिपी रहती है। इसके पार्श्व में 30 और 40 मील लंबी हिमसरिताएँ हैं। इसके नाम की हिमसरिता तो इसके आधार पर ही है।

इसका नामकरण हेनरी हैवरशम गाडविन आस्टिन (1834-1923 ई0) के नाम पर हुआ है जिसने 19वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में इसका सर्वेक्षण किया था। उसने इस समय इसका नाम के टू (K2) रखा था। इसको स्थानीय लोग दाप्सांग कहते है।

इस चोटी पर कई पर्वतारोहण अभियान हुए हैं जिनमें 1909, 1938 और 1939 ई. के अभियान उल्लेखनीय हैं जो क्रमश: एबूजी के ड्यूक, डा. चार्ल्स हाउस्टन तथा फ्रटज़ विसनर के नेतृत्व में हुए थे। अंतिम अभियान में 27,500 तक की ही ऊँचाई चढ़ी गई थी लेकिन 1954 ई. की जुलाई में मिलन विश्वविद्यालय के भूगर्भशास्त्र के प्रोफेसर आदि तो देसिओ के नेतृत्व में सर्वप्रथम इताली अभियानदल इसकी चोटी पर पहुँचने में सफल हुआ था। (राजेंद्रप्रसाद सिंह)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

संबंधित कहानियां

No stories found.
India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org