ग़ैंबिया

Published on
2 min read

ग़ैंबिया पश्चिमी अफ्रीका में स्थित एक देश है जिसके अंतर्गत ब्रिटिश उपनिवेश और ब्रिटेन द्वारा संरक्षित प्रदेश हैं (स्थिति : 130 25’ उ. अ. तथा 160 0’ प. दे.)। यह देश एक संकरी पट्टी के रूप में गैंबिया नदी के दोनों ओर छ मील की चौड़ाई में कोइना नगर तक फैला हुआ है जो नदी के मुहाने से एक सीध में लगभग 200 मील या नदी द्वारा लगभग 250 मील की दूरी पर स्थित है। कुल क्षेत्रफल 4,086 वर्ग मील है (उपनिवेश 69 वर्गमील एवं संरक्षित प्रदेश 3,999 वर्ग मील)। गैंबिया देश फ्रांस के अधीन सेनेगल देश द्वारा चारों ओर से घिरा हुआ है। देश की जलवायु मुख्यत सवाना तुल्य है। औसत वार्षिक वर्षा एवं ताप क्रमश: 50' तथा 250 सें. है और अधिकांश वर्षा जुलाई तथा अक्टूबर महीनों में होती है। देश की राजधानी बाथर्स्ट है जो गैंबिया उपनिवेश में गैंबिया नदी के मुहाने पर सेंट मेरी द्वीप पर स्थित है तथा एक पुल द्वारा मुख्य स्थलीय भाग से जुड़ा हुआ है। देश के लगभग सभी निवासी नीग्रो जाति के हैं तथा इनमें से 80 प्रतिशत मुसलमान हैं।

ग़ैंबिया देश के निवासियों का मुख्य उद्यम कृषि है जिसके अंतर्गत ज्वार, बाजरा, धान, मक्का, मूँगफली इत्यादि की उपज होती है। ज्वार, बाजरा और चावल देशवासियों का प्रधान आहार है। मुख्यत: ताड़ का तेल तथा इसकी गरी, मूँगफली और महोगनी की लकड़ी का निर्यात तथा सूती वस्त्र, चावल, चीनी और तंबाकू का आयात होता है। खनिज पदार्थों का पूर्णतया अभाव है। ग़ैंबिया नदी ही अंतर्देशीय यातायात का मुख्य साधन है।

पश्चिमी अफ्रीका की एक महत्वपूर्ण नदी है जो पूर्व में सेनेगल देश से निकलकर पश्चिम की ओर ग़ैंबिया देश में बहती हुई अटलांटिक महासागर में गिरती है। संपूर्ण अफ्रीका महाद्वीप में यही एक ऐसी नदी है जिसमें वर्ष भर छोटे समुद्री जलयान मुहाने से लेकर लगभग 200 मील अंदर तक (एक सीध में) अर्थात्‌ कोइना नगर तक, आ जा सकते हैं। (राधिकानारायण माथुर.)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org