गांधीसागर बाँध
गांधीसागर बाँध चंबल नदी पर कोटा नगर से 112 किलोमीटर दूर राजस्थान और मध्य प्रदेश की सीमा पर बनाई गई जलविद्युत् परियोजना। यह एक चिनाईदार बाँध है जिसके निर्माण में 8 वर्ष (1953 से 1960 ई.) लगे और 184 करोड़ रु पए व्यय हुए। यह 1,684 फुट लंबा, 176 फुट चौड़ा और 209 फुट ऊँचा है। इस बांध के जल भराव की क्षमता 6.28 एम. ए. फुट है। इसके अधिकतम पानी का निकास 11,98,000 क्यूसेक्स है। इसकी निरंतर विद्युत क्षमता 48 मेगावाट तथा स्थापित क्षमता 125 मेगावाट है। इसमें पाँच क्रियाशील जेनरेटर हैं जिनमें चार जेनरेटर 23 मेगावाट और एक 27 मेगावाट क्षमता का है। यहाँ से बिजली राजस्थान और मध्य प्रदेश को नवंबर, 1960 से उपलब्ध हो रही है। (परमेश्वरीलाल गुप्त)
अन्य स्रोतों से:
गुगल मैप (Google Map):
बाहरी कड़ियाँ:
1 -
2 -
3 -
विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):
संदर्भ:
1 -
2 -
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें
