गडक

Published on
1 min read

गडक कर्णाटक प्रदेश के धारवाड़ जिले का एक प्राचीन नगर (स्थिति : 150 25’ उ. अ. तथा 750 38’ पू. दे.)। यह दसवीं शती ई. से चौदहवीं शती के आरंभ तक चालुक्य, कलचुरी और होयशल नरेशों के आधिपत्य में था। 14वीं शती से 16वीं के मध्य तक यह विजयनगर साम्राज्य का अंग था। तदनंतर मुगलों ने उसपर अधिकार किया। 1818 ई. में यह अँगरेजों के हाथ लगा। यहाँ अनेक प्राचीन मंदिरों के ध्वंसावशेष हैं जो यहाँ के कलावैभव के प्रतीक हैं। यह कपास और सूती कपड़ों का एक बहुत अच्छा व्यावसायिक केंद्र है। (परमेश्वरीलाल गुप्त)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org