गहरा का अर्थ और परिभाषा (Meaning and definitions of deep)

Published on
1 min read

गहरा का अर्थ और परिभाषा (Meaning and definitions of deep)

गहरा - (तद्.) ([वि.< गंभीर]) - 1. जिसकी थाह अधिक हो, ऐसा (पानी); अंदर की ओर फैला हुआ। 2. जिसका विस्तार नीचे की ओर अधिक हो, ऐसा (गड्ढ़ा) मुहा. गहरा आदमी=चतुर, आदमी (जो अपने मन के रहस्य छिपाए) गहरी घुटना/छनना=गहरी मित्रता, घनिष्‍ठ होना। गहरे जाना=किसी बात की गहराई में जाना।

गहराई - (स्त्री.) - 1. ऊपरी तल से भीतरी तल तक की दूरी। उदा. इस तालाब की अधिकतम गहराई 7 फुट है; चार फुट गहराई वाला गड्ढा खोदो। 2. जिसे जानना कठिन हो। उदा. इस व्यक्‍ति के मन की गहराई कोई नहीं भाँप सकता। 3. गहन अध्ययन। उदा. मैंने रामचरित मानस का गहराई से अध्ययन किया है।

गहराना अ.क्रि. - (तद्.) - 1. गहरा होना, 2. घना होते जाना। उदा. आसमान में बादल गहराने लगे हैं।

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org