गिनी

Published on
2 min read

गिनी अफ्रीका के पश्चिमी भाग में इसी नाम की खाड़ी पर स्थित प्रदेश जो पालमास अंतरीप से गाबुन एश्चुअरी (Gabun Estuary) तक फैला प्रदेश (स्थिति : 100 20’ उ. अ.; 120 पू. दे.)। गोम्स अजुरारा (Gomes Azurara) नामक पुर्तगाली इतिहासकार के अनुसार इसका फैलाव नन अंतरीप से लेकर सेनेगल तक 130 उ. अ. से 160 द. अ. तक था। प्रदेश नाइजर की घाटी के एक प्राचीन प्रसिद्ध नगर जेने (Djenne) से संबंधित प्रतीत होता है। इस प्रदेश के अन्वेषण के विषय में भिन्न तिथियाँ तथा मत प्रचलित हैं। 1270 ई. में लैन्सलाट मैलोसेलो (Lancelot Malocello) नामक जिनोआ वासी के कनारी द्वीप तक पहुँचने का अनुमान है। 1046 ई. में कैटालन अभियान (Catalan expedition) सुवर्ण नदी की खोज में हुआ पर उसका कुछ पता न चला। 15वीं शताब्दी तक संपूर्ण गिनीतट यूरोपवासियों को ज्ञात हो चुका था।

इस प्रदेश की धरातलीय बनावट तट पर मैदानी तथा अंतर्वर्ती भाग में पर्वतीय है। प्रमुख नदी नाइजर ही है। उष्ण कटिबंध में होने के कारण जलवायु प्राय: गर्म और तर है, ताप 380 सें. तक पहुँच जाता है जो तट पर 320 सें. तक ही सीमित रहता है। वर्षा की मात्रा भिन्न भिन्न भागों में भिन्न है। साधारणतया 20 से 150 के बीच वर्षा होती है। कैमरून की पर्वतीय तलहटियों में 350 सें. तक वर्षा होती है। वर्षाकाल उत्तरी भाग में अप्रैल से सितंबर तक तथा दक्षिणी भाग में मार्च से नवंबर तक है।

प्राचीन काल में प्रमुख उत्पादन की दृष्टि से तटीय भाग कई उपविभागों में विभक्त था जो अब भी अपना तटीय नाम रखते हैं। ग्रीन कोस्ट 400 मील लंबा तट का सियरा लियोन से पालमास अंतरीप तक, जो पीपर और मिर्च के व्यापार के लिए प्रसिद्ध था, आइवरी तट (Ivory Coast) जो हाथीदाँत के लिए प्रसिद्ध था, पालमास अंतरीप से 30 प. द. तक फैला है। इसके पूर्व गाबून एस्चुअरी तक का तट क्रमश: गोल्ड कोस्ट और स्लेव कोस्ट कहा जाता है। गिनी प्रदेश की प्रमुख पैदावार धान, मक्का, कसावा, केला, नारियल, मँूगफली, ज्वार, बाजरा आदि हैं। और खनिज पदार्थों में सोना, घाना और इचारी तट पर कोयला और टिन नाइजीरिया में पाए जाते हैं। प्रशासकीय दृष्टि से यह पुर्तगाल के अधीन है। घाना, सियरा लियोन, लाइबेरिया, आइवरी कोस्ट, टोगोलैंड, नाइजीरिया और कैमरून के राज्यों के भाग सम्मिलित हैं। प्रमुख नगर घाना (1,35,926) इबादान (5,00,000), लागोस (3,50,000), फ्रीटाउन (1,00,000) अबीदजान (1,20,000) हैं।(कैलाशनाथ सिंह)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org